img

12 December 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया है - मोहन यादव 

  • मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव को चुना गया है।

  • शिवराज सिंह चौहान ने सीएम पद के लिए मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव रखा था।

  • मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं, वह 2013 में पहली बार विधायक बने थे।

  • वह नए मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान का स्थान लेंगे।

2. भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के लिए यूपीआई की सीमा बढ़ाकर कितनी कर दी है - 5 लाख

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के लिए यूपीआई की सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रूपये कर दी है।

  • छात्र और अभिभावक डिमांड ड्राफ्ट जैसे उपकरणों का सहारा लिए बिना तत्काल परेशानी मुक्त नकद भुगतान करने में सक्षम होंगे।

  • इससे संभावित रूप से वित्तीय लेनदेन में वृद्धि हो सकती है और आसानी हो सकती है।

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बैठक के दौरान Repo Rate को स्थिर रखने का फैसला लिया है।

3. 'विकसित भारत 2047: युवाओं की आवाज' पहल की शुरुआत किसने की है - नरेंद्र मोदी

  • 'विकसित भारत 2047: युवाओं की आवाज' पहल की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्य से हुई।

  • उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए देश के हर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में विशेष अभियान चलाने का सुझाव दिया। 

  • यह दृष्टिकोण आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन सहित विकास के विभिन्न पहलुओं को सम्मिलित करता है।

  • इस पहल का उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण के लिए देश के युवाओं को एकीकृत करना है।

4. क्लाइमेट चेंज परफॉर्मेंस इंडेक्स 2023 में भारत की रैंक क्या है - 7वां

  • क्लाइमेट चेंज परफॉर्मेंस इंडेक्स 2023 में भारत सातवें स्थान पर है।

  • भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, लेकिन यहां प्रति व्यक्ति उत्सर्जन अपेक्षाकृत कम है।

  • भारत को ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और ऊर्जा उपयोग श्रेणियों में उच्च रैंकिंग प्राप्त हुई है, पिछले साल भारत इस इंडेक्स में 8वें स्थान पर था।

5. हाल ही में किस बॉलीवुड अभिनेता  को इटली के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट ऑफ द इटालियन रिपब्लिक’ से सम्मानित किया गया है - कबीर बेदी

  • बालीवुड अभिनेता कबीर बेदी को इटली के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट ऑफ द इटालियन रिपब्लिक’ से सम्मानित किया गया है।

  • मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने एक निजी समारोह में मुझे सबसे प्रतिष्ठित इतालवी नागरिक पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ मेरिट ऑफ द इटालियन रिपब्लिक' (मेरिटो डेला रिपब्लिका इटालियाना) से सम्मानित किया गया।

6. हाल ही में कौन-सा देश चार दिवसीय 27वें WAIPA विश्व निवेश सम्मेलन की मेजबानी करेगा - भारत

  • भारत नई दिल्ली में चार दिवसीय 27वें WAIPA विश्व निवेश सम्मेलन की मेजबानी करेगा। 

  • उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के तत्वावधान में यह अब तक का सबसे बड़ा विश्व निवेश सम्मेलन होगा।

  • विश्व निवेश सम्मेलन पहली बार भारत में हो रहा है। 1000 से अधिक उपस्थितगण, 50 निवेश संवर्धन एजेंसियां ​​(आईपीए) और विभिन्न बहुपक्षीय एजेंसियां ​​सम्मेलन में भाग लेंगी। 

7. हाल ही में किस राज्य की ‘लाकडोंग हल्दी’ को GI टैग मिला है - मेघालय

  • मेघालय की लाकाडोंग हल्दी को जी.आई. टैग प्रदान किया गया है।

  • उर्वरकों के इस्तेमाल के बिना जैविक रूप से उगाए जाने पर इसका रंग गहरा होता है।

  • जीआई टैग मिलने के बाद अब यहाँ के लोगों को इस बात की ख़ुशी है कि अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में उनकी हल्दी की अपनी अलग पहचान होगी।

8. शिदाओ बे संयंत्र, दुनिया का पहला चौथी पीढ़ी का परमाणु रिएक्टर किस देश द्वारा लॉन्च किया गया है - चीन

  • शिदाओ बे संयंत्र, दुनिया का पहला चौथी पीढ़ी का परमाणु रिएक्टर चीन के द्वारा लॉन्च किया गया है।

  • चीन के पूर्वी शेडोंग प्रांत में शिदाओ बे अगली पीढ़ी के गैस-कूल्ड परमाणु रिएक्टरों के युग की शुरुआत का प्रतीक है।

  • कार्बन उत्सर्जन को कम करने और एक स्थायी ऊर्जा भविष्य को सुरक्षित करने की चीन की प्रतिबद्धता के लिए यह विकास महत्वपूर्ण है।

  • इन उन्नत मॉडलों को औद्योगिक उद्देश्यों के लिए हीटिंग, अलवणीकरण और भाप उत्पादन के लिए नियोजित किया जा सकता है।

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book