img

12 January 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. भारत का पहला 5G-सक्षम ड्रोन किस टेक स्टार्टअप द्वारा विकसित किया गया है - आईजी ड्रोन्स 

  • टेक स्टार्टअप फर्म आईजी ड्रोन्स (IG Drones) ने हाल ही में भारत के पहले 5जी-सक्षम ड्रोन (5G-enabled drone) को विकसित किया है जो वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग में सक्षम है. इस ड्रोन को स्काईवॉक (Skyhawk) नाम दिया गया है जिसका उपयोग रक्षा और चिकित्सा अनुप्रयोगों के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी किया जा सकता है।
  • यह ड्रोन एक बार में 10 किलो का पेलोड लेकर लगभग पांच घंटे तक उड़ान भर सकता है।
  • यह ड्रोन अपनी अधिकतम गति से 100 किमी की यात्रा 12 से 15 मिनट में तय कर सकता है।
  • आईजी ड्रोन्स भारत की एक ड्रोन सर्वेक्षण, मैपिंग और इंस्पेक्शन की सुविधा प्रदान करने वाली टेक कंपनी है।

2. हाल ही में हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2023 जारी किया गया, इसमें भारत की रैंक क्या है -  85वां 

  • हाल ही में हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2023 जारी किया गया है. इस रैंकिंग में जापान के पासपोर्ट को प्रथम स्थान मिला है।
  • जापान लगातार पांचवें साल अपनी टॉप पोजीशन बनाएं रखा है. भारत के पासपोर्ट को इस रैंकिंग में 85वां स्थान मिला है। 
  • रैंकिंग में फ्री वीजा एंट्री को आधार बनाया गाया है. सिंगापुर और साउथ कोरिया इस रैंकिंग में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है।

3. नासा ने किसे अपना नया चीफ टेक्नोलॉजिस्ट नियुक्त किया है - एसी चरणिया

  • भारतीय-अमेरिकी एयरोस्पेस उद्योग विशेषज्ञ एसी चरानिया को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का नया मुख्य प्रौद्योगिकीविद् (Chief Technologist) नियुक्त किया गया है। 
  • एसी चरानिया नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) मुख्यालय में प्रशासक बिल नेल्सन के प्रधान सलाहकार के तौर पर सेवाएं देंगे और प्रौद्योगिकी नीति और कार्यक्रमों पर सलाह देंगे। 
  • उन्होंने साथी भारतीय-अमेरिकी भव्य लाल का स्थान लिया, जो 3 जनवरी तक कार्यवाहक मुख्य प्रौद्योगिकीविद थीं।

4. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किस शहर में 'स्कूल ऑफ लॉजिस्टिक्स, वाटरवे एंड कम्युनिकेशन' का उद्घाटन किया है -  अगरतला

  • केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ मिलकर अगरतला में स्कूल ऑफ लॉजिस्टिक्स, वाटरवे एंड कम्युनिकेशन का उद्घाटन किया जो पूर्वोत्तर क्षेत्र के व्यापारियों और उद्यमियों को अध्ययन, अनुसंधान, प्रशिक्षण आदि में मदद करेगा। 
  • इसे स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (SIPARD) के तहत स्थापित किया गया है।
  • यह इंस्टीट्यूट (SIPARD) एक स्वायत्त निकाय है जो त्रिपुरा सरकार द्वारा और आंशिक रूप से ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।

5. भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सुर सरिता-सिम्फनी ऑफ गंगा किस शहर में आयोजित किया जाएगा - वाराणसी

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी, 2023 को वाराणसी में दुनिया के सबसे विस्तारित नदी क्रूज, एमवी गंगा विलास का शुभारंभ करेंगे।
  • यह लक्जरी क्रूज अगले 50 दिनों में भारत की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि और आध्यात्मिक वैभव को प्रदर्शित करेगा और भारत की क्षमता का प्रदर्शन करेगा। 
  • क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संस्कृति मंत्रालय वाराणसी में दुनिया के सबसे विस्तारित रिवर क्रूज की शुरुआत की पूर्व संध्या पर एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम 'सुर सरिता - सिम्फनी ऑफ गंगा' (Sur Sarita-Symphony of Ganga) का आयोजन कर रहा है।

6. स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत चयनित 'कुमारकोम और बेपोर' (Kumarakom and Beypore) किस राज्य में स्थित हैं - केरल

  • कोट्टायम में केरल के कुमारकोम और कोझिकोड में बेपोर को स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत विकास के लिए चुना गया है।
  • ये दो स्थान पर्यटन मंत्रालय की पहल के तहत 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए 34 अन्य स्थानों में से हैं।
  • स्वदेश दर्शन योजना 1.0 के हिस्से के रूप में, केरल में विभिन्न क्षेत्रों को इको सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट और ग्रामीण सर्किट के रूप में नामित किया गया है।

7. किसके द्वारा लिखित पुस्तक ‘जादूनामा’ का विमोचन किया गया है - अरविंद मंडलोई

  • अरविंद मंडलोई द्वारा अनुभवी लेखक-गीतकार जावेद अख्तर पर लिखी गई किताब जादुनामा का विमोचन किया गया। 
  • बुक लॉन्च के मौके पर जावेद की पत्नी शबाना आजमी और बच्चे जोया और फरहान अख्तर मौजूद थे। 
  • फरहान की पत्नी और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। 
  • जदुनामा एक लेखक, कवि, गीतकार और राजनीतिक कार्यकर्ता के बारे में है। 
  • यह इस एक व्यक्ति के बचपन से संघर्ष के बारे में भी है कि वह आज क्या है और वह जो कुछ भी करता है उसमें सफलता की पहचान बनाता है।

8. किस राज्य के राज्यपाल ने महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में 30% आरक्षण को मंजूरी दी है - उत्तराखंड

  • उत्तराखंड में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का कानूनी अधिकार मिल गया है। 
  • आरक्षण का लाभ उन सभी महिलाओं को मिलेगा, जिनका उत्तराखंड राज्य का अधिवास (डोमिसाइल) है। 
  • बेशक वे राज्य से बाहर किसी भी स्थान पर निवास कर रही हों। 
  • राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उत्तराखंड लोक सेवा (महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 को मंजूरी दे दी। 
  • राजभवन से विधेयक को विधायी विभाग भेज दिया गया है, जिसका गजट नोटिफिकेशन जल्द जारी हो जाएगा।

9. हाल ही में किस राज्य में एकीकृत परीक्षण रेंज से पृथ्वी-2 का सफल ट्रेनिंग लॉन्च किया गया है - ओडिशा 

  • ओडिशा तट पर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से पृथ्वी-2 का सफल ट्रेनिंग लांच किया गया। 
  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल को स्वदेशी तरीके से विकसित किया है।
  • पृथ्वी-2 मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है। 
  • पृथ्वी-2 500 से 1,000 किलोग्राम भार तक के हथियारों को लेकर जाने में सक्षम है। 
  • सतह से सतह पर साढ़े तीन सौ किलोमीटर मार करने वाली इस मिसाइल में तरल ईंधन वाले दो इंजन लगाए गए हैं। 
  • इसे तरल और ठोस दोनों तरह के ईंधन से संचालित किया जाता है। 

10. राष्ट्रीय युवा दिवस किसकी जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है -- स्वामी विवेकानंद

  • भारत में प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • यह दिवस विवेकानंद के आदर्शों और विचारों को अपनाने के लिए देश के युवाओं को प्रोत्साहित करता है।
  • उन्होंने 1893 में शिकागो में 'धर्म संसद' में अपना प्रसिद्ध भाषण दिया था। 
  • उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था. उनका निधन 4 जुलाई 1902 को बेलूर मठ, हावड़ा में हुआ था।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book