img

12 June 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में किस सरकार ने लाडली बहना योजना शुरू किया है -  मध्‍यप्रदेश

  • मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गैरीसन ग्राउंड, जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय 'मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना' कार्यक्रम में प्रदेश में नारी सशक्तिकरण के लिए एक नई योजना की शुरुआत की। 

  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना नामक इस योजना के तहत प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1-1 हजार रुपये की राशि जमा कर मुख्यमंत्री ने इस योजना का शुभारंभ किया ।

  • इन सभी महिलाओं के बैंक खातों में एक एक हजार रुपए की राशि जमा की गई। 

  • इसके अलावा महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए लाडली बहना सेना का भी गठन किया जाएगा। 

  • यह सेना महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के साथ साथ सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी मदद करेगी।

2. मर्सर के कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे के अनुसार भारत में प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर कौन सा है - मुंबई

  • मर्सर के कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे के अनुसार, मुंबई को भारत में प्रवासियों के लिए सबसे महंगे शहर के रूप में पहचाना गया है। 

  • सर्वेक्षण में पांच महाद्वीपों के 227 शहरों का विश्लेषण किया गया ताकि प्रवासियों के लिए रहने की लागत निर्धारित की जा सके। 

  • मुंबई के बाद, नई दिल्ली और बेंगलुरु सूची में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 2023 के सर्वेक्षण में, मुंबई को वैश्विक रैंकिंग में 147 वें स्थान पर रखा गया था, जिसमें नई दिल्ली 169 वें, चेन्नई 184 वें, बेंगलुरु 189 वें, हैदराबाद 202 वें, कोलकाता 211 वें और पुणे 213 वें स्थान पर था। वैश्विक स्तर पर, प्रवासियों के लिए सबसे महंगे शहर हांगकांग, सिंगापुर और ज्यूरिख थे।

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने‘शक्ति’ स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की है - कर्नाटक

  • कर्नाटक सरकार ने महिलाओं को 11 जून से शुरू होने वाली राज्य की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए शक्ति स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन करने की सलाह दी है। 

  • सरकार ने पहले ही ‘शक्ति’ योजना पर दिशानिर्देशों का एक सेट जारी किया है, जो कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख चुनावी वादों में से एक है। 

  • कर्नाटक के परिवहन विभाग के अनुसार, महिलाएं 11 जून से sevasindhu.karnataka.gov.in के माध्यम से शक्ति स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन कर सकती हैं।

4. अरब सागर में उठे 'बिपरजॉय साइक्लोन' को किस देश द्वारा नाम दिया गया है - बांग्लादेश 

  • अरब सागर में उठा 'बिपरजॉय साइक्लोन' गोवा से लगभग 850 किमी पश्चिम में और मुंबई से 900 किमी दक्षिण पश्चिम में है। 

  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार यह साइक्लोन कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के समुद्र तट तक 35-45 किमी प्रति घंटे की गति से दस्तक देगा। 

  • 'बिपारजॉय' बांग्लादेश द्वारा सुझाया गया था और इस शब्द का अर्थ बंगाली में 'आपदा' होता है। 

5. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है - विराट कोहली

  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली डब्ल्यूटीसी इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है। 

  • इंग्लैंड में खेले जा रहे डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 में एक समय भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। 

  • हालांकि, कोहली ने भारत की पारी के 15वें ओवर में रोहित को पीछे कर सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड फिर से हासिल कर लिया।     

6. किसे पश्चिम बंगाल के राज्य चुनाव आयुक्त (SEC) के रूप में नियुक्त किया गया है - राजीव सिन्हा

  • पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को राज्य चुनाव आयुक्त (SEC) नियुक्त किया गया है। 

  • पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 

  • राजीव सिन्हा ने सितंबर 2019 से सितंबर 2020 तक राज्य के मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया है। 

  • बंगाल में इस साल होने वाले पंचायत चुनाव राजीव सिन्हा की देखरेख में कराये जायेंगे। 

7. अपनी खुद की इंटरनेट सेवा शुरू करने वाला देश का पहला राज्य कौन बना है - केरल

  • केरल अपनी खुद की इंटरनेट सेवा शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 

  • केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने राज्य में केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क की शुरुआत की जिसमें यूजर्स को 1 जीबीपीएस की स्पीड मिलेगी। 

  • इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इसके ज़रिए 20 लाख परिवारों को फ्री इंटरनेट कनेक्शन मिलेगा। 

8. कितने देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दो साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है - 5

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अल्जीरिया, गुयाना, सिएरा लियोन, स्लोवेनिया और दक्षिण कोरिया को मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए 1 जनवरी, 2024 से शुरू होने वाले दो साल के कार्यकाल के लिए चुना। 

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देश ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका है।   

9. मिस वर्ल्ड पेजेंट 2023 का आयोजन किस देश में किया जायेगा - भारत 

  • भारत में 27-साल के अंतराल के बाद मिस वर्ल्ड पेजेंट का आयोजन किया जायेगा. भारत में पिछली बार वर्ष 1996 में इस इंटरनैशनल पेजेंट का आयोजन किया गया था। 

  • मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइज़ेशन की सीईओ और चेयरपर्सन जूलिया मॉर्ले (Julia Morley) ने इस बारें में जानकारी दी है। 

  • मौजूदा मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी (Sini Shetty) इस बार के मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

10. हाल ही में जी-20 विकास मंत्रियों की बैठक कहाँ शुरू हुई - वाराणसी

  • जी-20 विकास मंत्रियों की बैठक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आरंभ हो गई। विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। 

  • यह बैठक 13 जून तक चलेगी। 

  • महत्वपूर्ण सत्र से पहले श्री जयशंकर ने आज यूरोपीय संघ में अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी आयुक्त, संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन के महासचिव, जर्मनी के आर्थिक सहयोग और विकास मंत्री तथा ऑस्ट्रेलिया के विकास मंत्री समेत कई गणमान्य व्यक्तियों से बातचीत की।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book