1. किस राज्य सरकार ने ऑनलाइन गैम्बलिंग पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पास किया है - तमिलनाडु
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने 10 अप्रैल 2023 को ‘ऑनलाइन जुआ निषेध और ऑनलाइन खेलों के नियमन’ विधेयक को मंजूरी दे दी है।
राज्यपाल आरएन रवि ने बीते महीने इस विधेयक को पारित होने के 131 दिन बाद लौटा दिया था।
इसके बाद स्टालिन कैबिनेट ने इस पारित करके दोबारा राज्यपाल के पास भेजा था।
राज्यपाल आरएन रवि का यह कदम तब आया है जब स्टालिन सरकार ने सोमवार को राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश करके केंद्र सरकार और राष्ट्रपति से राज्यपाल के लिए विधेयक को मंजूरी देने की समयसीमा तय करने का आग्रह किया।
2. भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड रीजनल रेल सर्विस को क्या नाम दिया गया है - रैपिडएक्स
भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड रीजनल रेल सर्विस को 'रैपिडएक्स' नाम दिया है।
इसका संचालन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम द्वारा किया जायेगा।
ये ट्रेन 'रीजनल रैपिड ट्रांज़िट सिस्टम' कॉरिडोर पर चलेंगी जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के परमुख शहरों को जोड़ेगी।
दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे पर इस सर्विस से यात्रा समय की बचत होगी।
इस कोरीडोर पर 17 किलोमीटर लंबे साहिबाबाद-दुहाई खंड पर 2023 में ट्रेन संचालित करने की उम्मीद है।
3. एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के 68 किग्रा वर्ग में भारत की किस खिलाड़ी ने रजत पदक जीता - निशा दहिया
भारत की निशा दहिया ने कजाकिस्तान के अस्ताना में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
यह महिलाओं के 68 किग्रा वर्ग में उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा पदक है।
अन्य रेसलर की बात करें तो प्रिया मलिक ने 76 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
उन्होंने रेपचेज दौर में जापान की मिज़ुकी नागाशिमा को मात दी. इस टूर्नामेंट में भारत ने अब तक छह पदक जीते है।
4. रक्षा वित्त और अर्थशास्त्र पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहां किया जा रहा है - नई दिल्ली
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में रक्षा वित्त और अर्थशास्त्र पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
यह सम्मेलन सरकारी अधिकारियों, नीति निर्माताओं और शिक्षाविदों को मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों के बीच रक्षा, वित्त और अर्थशास्त्र पर अपनी बात रखने का अवसर प्रदान कर रहा है।
इसका उद्देश्य रक्षा वित्त और अर्थशास्त्र पर वैश्विक चर्चाओं में भाग लेना और इस विषय पर एक स्थायी ढांचा प्रस्तावित करना है।
इस कार्यक्रम में यूएसए, जापान, ऑस्ट्रेलिया, यूके, श्रीलंका, केन्या और बांग्लादेश सहित विभिन्न देश भाग ले रहे है।
5. दो दिवसीय ‘फूड कॉन्क्लेव-2023’का आयोजन कहा पर किया गया है - हैदराबाद
दो दिवसीय ‘फूड कॉन्क्लेव-2023’ का आयोजन 28 और 29 अप्रैल को तेलंगाना के हैदराबाद में किया जाएगा।
फूड कॉन्क्लेव का उद्देश्य वर्तमान दशक में भारतीय कृषि-खाद्य क्षेत्र के विकास के लिए मुख्य चुनौतियों और अवसरों की पहचान करना है।
इस आयोजन में पांच विषयगत ट्रैक शामिल किए जाएगें जिसमें कृषि-खाद्य क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं को शामिल किए जाएगें।
जो मुख्यतः कृषि (हरा), खाद्य तेल (पीला), डेयरी (सफेद), मांस और पोल्ट्री (गुलाबी), और जलीय कृषि (नीला) मुख्य फोकस क्षेत्र होंगे।
6. नेपाल और किस देश बॉर्डर-क्रॉस डिजिटल पेमेंट के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करे है - भारत
नेपाल और भारत दोनों देशों के बीच बॉर्डर-क्रॉस ई-वॉलेट के माध्यम से डिजिटल पेमेंट की अनुमति देने के लिए एक समझौते पर तैयारी कर रहे हैं, जो मुद्रा विनिमय समस्याओं को दूर करके दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगा।
इस समझौते के तहत नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल के भारत दौरे के दौरान हस्ताक्षर होने की उम्मीद है और इससे भारतीय पर्यटकों को नेपाल में भारतीय ई-वॉलेट्स जैसे भारतपे, फोनपे, गूगल पे और पेटीएम के माध्यम से डिजिटल भुगतान करने की अनुमति मिलेगी।
दोनों देशों ने समझौते से सहमति जताई है और दोनों देशों के अधिकारियों के हस्ताक्षर की प्रतीक्षा है।
डिजिटल भुगतान सेवाओं के लांच से भारतीय पर्यटकों और व्यापारियों को नेपाल में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा और इससे नेपाल में अंतर-संचालनीय रीयल-टाइम व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) और व्यापारी भुगतान लेन-देन (P2M) को बढ़ावा मिलेगा
7. ट्रांसजेंडर समुदाय को किस राज्य सरकार ने हाल ही में ओबीसी का दर्जा दिया है - मध्य प्रदेश
हाल ही में ट्रांसजेंडर समुदाय को मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) लिस्ट से जोड़ दिया है।
अब उन्हें इसके तहत आरक्षण का लाभ मिल पायेगा. राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए यह फैसला लिया है।
इससे ट्रांसजेंडर समुदाय को राज्य सरकार की भर्तियों में आरक्षण का लाभ मिल पायेगा।
8. भारतीय नौसेना ने सिक्योर मेरीटाइम कम्युनिकेशन विकसित करने के लिए किसके साथ समझौता किया है - रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट
भारतीय नौसेना ने सिक्योर मेरीटाइम कम्युनिकेशन विकसित करने के लिए रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरआरआई) के साथ एक समझौता किया है।
आरआरआई, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के तहत एक स्वायत्त संस्थान है।
इस मेरीटाइम कम्युनिकेशन के डेवलपमेंट में क्वांटम प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया जायेगा।
रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट भारत के बैंगलोर में स्थित वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान है।
इसकी स्थापना नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रमन ने 1948 में की थी।
9. हाल ही में किस राज्य में ‘गोंड पेंटिंग’ को जीआई टैग मिला है - मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध ‘गोंड पेंटिंग’ को प्रतिष्ठित भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग मिला है।
भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग उन उत्पादों पर उपयोग किया जाने वाला एक संकेत है जिनकी एक विशिष्ट भौगोलिक उत्पत्ति है और उनमें गुण या प्रतिष्ठा है जो उस मूल के कारण हैं।
इसका उपयोग औद्योगिक उत्पादों, खाद्य पदार्थों, कृषि उत्पादों, स्पिरिट ड्रिंक्स और हस्तशिल्प के लिए किया जाता है।
जीआई टैग यह सुनिश्चित करता है कि पंजीकृत अधिकृत उपयोगकर्ता के अलावा किसी अन्य को लोकप्रिय उत्पाद के नाम का उपयोग करने की अनुमति नहीं है।
गोंड पेंटिंग भगवान, देवी, प्रकृति, पेड़, चंद्रमा, सूर्य आदि का प्रतिनिधित्व करने वाली हस्तमुद्रित अनूठी शैली की कला है।
10. किस देश ने हाल ही में क्रिप्टो फर्मों को लाइसेंस देने की पहल शुरू की है - अल सल्वाडोर
सेंट्रल अमेरिकी देश अल सल्वाडोर ने क्रिप्टो फर्मों को लाइसेंस देने की पहल शुरू की है।
क्रिप्टोक्यूरेंसी एक्सचेंज बिटफिनिक्स (Bitfinex) अल सल्वाडोर में आधिकारिक लाइसेंस प्राप्त करने वाली पहली क्रिप्टोक्यूरेंसी कंपनी बन गई है।
यह लाइसेंस बिटफिनिक्स को देश के कानूनी प्रावधानों के अनुसार देश में क्रिप्टो संबंधित सेवाएं प्रदान करने की अनुमति देगा।
अल सल्वाडोर 2021 में बिटकॉइन को भुगतान विकल्प के रूप में स्वीकार करने वाला दुनिया का पहला देश बना था।
Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।