img

13 December 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

 

1. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू शपथ लेंगे - हिमाचल प्रदेश

  • चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 
  • समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। 
  • निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री राज्य के पहले उपमुख्यमंत्री होंगे। 
  • जमीनी स्तर के नेता और बस चालक के बेटे सुखविंदर स‍िंह सुक्खू का मुख्यमंत्री पद तक पहुंचना प्रदेश कांग्रेस में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत है।
  • देशभर में छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बाद यह तीसरा राज्य है, जहां कांग्रेस की सरकार होगी। 
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इस समारोह में शामिल हुए। 

2. विश्व के सबसे मजबूत पासपोर्ट सूची 2022 में भारत कौन से स्थान पर रहा है -  87वें स्थान

  • आर्टन कैपिटल ने विश्व के सबसे मजबूत पासपोर्ट और सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देशों की एक सूची पर रिपोर्ट छापी है। 
  • पासपोर्ट किसी देश की सरकार द्वारा अपने नागरिकों को जारी किया गया एक यात्रा सर्टिफिकेट है, जो वहां के नागरिक को अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने के उद्देश्य से नागरिक की पहचान और उसके राष्ट्रीयता के बारे में बताता है।
  • भारत का इस सूची में 87 वें स्थान पर है, जबकि यूएई साल 2022 में पासपोर्ट की रेटिंग में पहले स्थान पर है। 
  • यूएई पासपोर्ट के साथ यात्री 180 देशों में बिना किसी परेशानी से प्रवेश कर सकते हैं। 
  • जर्मनी और स्वीडन जैसे यूरोपीय देशों को छोड़कर 7 से अधिक ऐसे देश हैं, जो इस सूचकांक में हैं। 

3. किस देश में 24 घंटे की अल्ट्रा मैराथन में 'एयर वॉरियर कॉर्पोरल अमर सिंह देवंदा' ने छठा स्थान हासिल किया है - ताइवान

  • कारपोरल अमर ने 2022 के लिए सोचो विश्वविद्यालय, ताइवान में चीनी ताइपाई एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा रनर्स द्वारा आयोजित 24 घंटे अल्ट्रा मैराथन में 204.47 किलोमीटर की दूरी तय करके छठा स्थान हासिल किया। 
  • कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व कारपोरल अमर सिंह देवन्दा ने किया। 
  • इस आयोजन में 5 देशों के 21 पुरुषों और 10 महिलाओं सहित कुल 31 धावकों ने भाग लिया।
  • इससे पहले, बेंगलुरु में आयोजित एशिया-ओशिनिया 24 घंटे चैंपियनशिप 2022 के दौरान, कॉर्पोरल अमर ने 3 जुलाई 2022 को 257.618 किलोमीटर की दूरी तय की और एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। 
  • उनके नेतृत्व वाली भारतीय टीम चैंपियनशिप में पहले स्थान पर रही।

4. हाल ही में जलवायु परिवर्तन मिशन शुरू करने वाला पहला राज्य कौन सा है - तमिलनाडु

  • तमिलनाडु ,भारत में अपना जलवायु परिवर्तन मिशन शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है। 
  • तमिलनाडु जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में 9 दिसंबर 2022 को राज्य जलवायु परिवर्तन मिशन का शुभारंभ करते हुए, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि राज्य 2070 के राष्ट्रीय लक्ष्य से बहुत पहले कार्बन तटस्थता प्राप्त कर लेगा। 
  • तमिलनाडु जलवायु शिखर सम्मेलन 8 और 9 दिसंबर 2022 को चेन्नई में आयोजित किया गया था। 
  • कार्बन न्यूट्रल का तात्पर्य वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड की उतनी मात्रा को विभिन्न तरीकों से हटाने से है, जितनी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन हों रहा है ताकि उत्पादन और हटाई गयी मात्रा कुल मिला कर शून्य हो।

5. हाल ही में किस आयोग ने TRS का नाम बदलकर BRS करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है - चुनाव आयोग

  • चुनाव आयोग ने  टीआरएस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को बताया कि उसने उनकी पार्टी का नाम परिवर्तन स्वीकार कर लिया है। 
  • केसीआर ने इसी साल अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया था।
  • आयोग की तरफ से एक अधिकारी ने टीआरएस प्रमुख को लिखे पत्र में कहा क‍ि मुझे उक्त विषय पर 05-10-2022 को जारी आपके पत्र के जवाब में यह बताने का निर्देश दिया गया है कि आयोग ने आपकी पार्टी का नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति से बदलकर भारत राष्ट्र समिति करने के आपके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। 
  • केसीआर ने बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों और अन्य नेताओं को तेलंगाना भवन आने का निर्देश दिया। 
  • दरअसल 5 अक्टूबर को TRS ने पार्टी का नाम TRS से BRS करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था। 

6. केंद्र सरकार ने किस कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को  “बी20 इंडिया” का अध्यक्ष नियुक्त किया है -  टाटा संस

  • केंद्र सरकार ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को ‘बी20 इंडिया’ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 
  • भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान चंद्रशेखरन बिजनेस एजेंडा की अगुवाई करेंगे। भारत सरकार ने बी20 इंडिया प्रक्रियाओं की अगुवाई के लिए सीआईआई को बी20 भारत सचिवालय नियुक्त किया है। 
  • सीआईआई ने इसका प्रभार एक दिसंबर से संभाल लिया है।
  • भारत की जी20 अध्यक्षता वर्ष के दौरान देश भर में बी20 कैलेंडर के तहत सीआईआई द्वारा लगभग 100 व्यापार नीति पहलों का आयोजन किया जाएगा। 

7. केंद्र सरकार ने 'एनडीडीबी' के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया है -  मीनेश सी शाह

  • केंद्र सरकार ने 9 दिसंबर 2022 को जारी एक आदेश में मीनेश सी शाह को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी ) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। 
  • उनकी नियुक्ति 15 नवंबर 2022 से प्रभावी होगा। वर्तमान में मीनेश शाह, अध्यक्ष एनडीडीबी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। 
  • दिसंबर 2020 से एनडीडीबी में कोई नियमित अध्यक्ष नहीं है।
  • इसकी स्थापना 1966 में सोसायटी अधिनियम 1860 के तहत एक सोसायटी के रूप में की गई थी। 
  • एनडीडीबी के पहले अध्यक्ष वर्गीज कुरियन थे जिन्हें भारत में श्वेत क्रांति का जनक माना जाता है। 
  • 12 अक्टूबर, 1987 कोएनडीडीबी अधिनियम 1987 के तहत , भारतीय डेयरी निगम का इसमें विलय कर दिया गया था। 

8. देश भर में 15 अगस्त 2023 तक कितने खेलो इंडिया केंद्र खोले जाएंगे -  1000

  • केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय, अनुराग ठाकुर ने 9 दिसंबर 2022 को लोकसभा को सूचित किया कि 15 अगस्त 2023 तक देश में एक हजार खेलो इंडिया खेल केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 
  • उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक 773 केंद्रों को मंजूरी दी है। 
  • देश भर में जमीनी स्तर के खेल बुनियादी ढांचे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया केंद्र शुरू किए गए हैं।
  • जून 2020 में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने पूरे भारत में 1000 नए खेलो इंडिया केंद्र स्थापित करने की योजना की घोषणा की थी। 
  • देश के कम से कम प्रत्येक जिले में एक खेलो इंडिया स्पोर्ट्स केंद्र होगा। 
  • उत्तर-पूर्वी राज्यों, जम्मू और कश्मीर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और लद्दाख के लिए एक अपवाद बनाया गया है जहाँ प्रति जिले में दो केंद्र स्थापित किए जाने हैं।

9.  हाल ही में जारी हुरुन ग्लोबल 500 सूची 2022 के अनुसार, कंपनियों की सूची में भारत किस स्थान पर है -5वें

  • हाल ही में जारी हुरुन ग्लोबल 500 सूची 2022 के अनुसार, दुनिया की 20 सबसे मूल्यवान कंपनियों के साथ भारत दुनिया की शीर्ष 500 फर्मों वाले देशों में पांचवें स्थान पर आ गया है। 
  • पिछले साल भारत 8 कंपनियों के साथ 9वें स्थान पर था। 
  • हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा जारी की गई यह सूची दुनिया की 500 सबसे मूल्यवान गैर-राज्य-नियंत्रित कंपनियों का संकलन है।
  •  कंपनियों को उनके बाजार पूंजीकरण (सूचीबद्ध कंपनियों के लिए) और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों के मूल्यांकन के आधार पर रैंक किया गया था।
  • शीर्ष रैंक वाली भारतीय कंपनियां →
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड शीर्ष रैंक वाली भारतीय कंपनी थी। 
  • यह दुनिया में 34वें स्थान पर था। 
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को दूसरा स्थान दिया गया, और एचडीएफसी बैंक तीसरे स्थान पर रहा। 
  • पहली बार अडानी समूह की 4 कंपनियों ने भी सूची में जगह बनाई है। 

10. हाल ही में भारतीय मूल की सुष्मिता शुक्ला फेडरल रिजर्व बैंक की प्रथम उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त की गई यह बैंक कहां स्थित है - न्यूयॉर्क

  • भारतीय मूल की सुष्मिता शुक्ला को न्यूयॉर्क में फेडरल रिजर्व बैंक की प्रथम उपाध्यक्ष (फर्स्ट वाइस प्रेसिडेंट) एवं मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
  • अब वह इस प्रतिष्ठित केंद्रीय बैंक की दूसरी सबसे बड़ी अधिकारी बन गई हैं। 
  • न्यूयॉर्क स्थित केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि शुक्ला की नियुक्ति को फेडरल रिजर्व सिस्टम के निदेशक मंडल ने मंजूरी दी है। 
  • शुक्ला को न्यूयॉर्क के फेडरल रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल ने प्रथम उपाध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया है और यह नियुक्ति मार्च 2023 से प्रभाव में आएगी।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book