img

13 May 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. आरबीआई ने नियमों के उल्लंघन को लेकर किस बैंक पर लगाया ₹2.92 करोड़ का जुर्माना लगाया - केनरा बैंक 

  • आरबीआई ने नियमों के उल्लंघन को लेकर केनरा बैंक पर ₹2.92 करोड़ का जुर्माना लगाया है। 
  • आरबीआई ने बताया कि यह कार्रवाई ब्याज दरों को रेपो दर जैसे बाह्य मानकों से जोड़ने और अपात्र इकाइयों के नाम पर कई बचत खाते खोलने के संबंध में की गई है। 
  • रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंक ने ग्राहकों से एसएमएस सेवा का शुल्क ले लिया, जो उसके वास्तविक उपयोग के आधार पर नहीं था।  

2. कौन-सा बैंक लावारिस जमा की वापसी के लिए 100 दिन 100 भुगतान अभियान शुरु करेंगे -  RBI

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए '100 दिन 100 भुगतान' अभियान की घोषणा की।
  • जिसके तहत देश के प्रत्येक जिले में 100 दिनों के भीतर प्रत्येक बैंक की शीर्ष 100 अदावी जमाराशियों का पता लगाया जा सके और उनका निपटारा किया जा सके।
  • बचत या चालू खातों में शेष जो 10 वर्षों के लिए संचालित नहीं हैं, या परिपक्वता की तारीख से 10 वर्षों के भीतर दावा नहीं किया गया है, उन्हें 'लावारिस जमा' के रूप में वर्गीकृत किया गया है। 

3. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने बेहतर डिजिटल सेवाओं के लिए 'हिम डेटा पोर्टल' लॉन्च किया -  हिमाचल प्रदेश

  • हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल के लोगों की सुविधा के लिए हिम डाटा पोर्टल का लोकार्पण किया। 
  • मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी योजनाओं के वितरण और जनता की बेहतर सेवा के लिए सभी संगठनों के डेटा को एकीकृत करने के लिए एक सामान्य डिजिटल प्लेटफॉर्म 'हिम डेटा पोर्टल' भी लॉन्च किया।
  • हिम परिवार परियोजना के माध्यम से राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर, बिजली, पेयजल आदि आवश्यक सुविधाओं की जानकारी सिंगल क्लिक पर उपलब्ध होगी। 

4. किस खिलाड़ी ने IPL इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया -  यशस्वी जयसवाल 

  • राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक जड़कर रिकॉर्ड बना दिया। 
  • 21 वर्षीय जायसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए एक मैच के 13 गेंदों में ही अपना अर्द्धशतक पूरा कर IPL में सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 
  • आईपीएल 2023 का 56वां मैच ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। 

5. 'ब्रह्मोस' सुपरसोनिक मिसाइल को हाल ही में को किस भारतीय नौसेना के जहाज से लॉन्च किया गया था - आईएनएस मोरमुगाओ

  • ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का भारतीय नौसेना के फ्रंटलाइन गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ (INS Mormugao) से सफल परीक्षण किया।
  • यह भारत के सैन्य अभियानों की मारक क्षमता का एक उदाहरण है। 
  • आईएनएस मोरमुगाओ विशाखापत्तनम-श्रेणी का युद्धपोत है, जिसे पिछले साल कमीशन किया गया था।
  • ये ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल खराब मौसम के बावजूद दिन और रात में काम कर सकती है, यह "फायर एंड फॉरगेट के" सिद्धांत पर काम करती है

6. ‘विश्व प्रवासी पक्षी दिवस’ कब मनाया जाता है -  मई और अक्टूबर महीने के दूसरे शनिवार को

  • साल में दो बार मई और अक्टूबर माह के दूसरे शनिवार को विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाया जाता है। 
  • 2023 में यह 13 मई को मनाया जाएगा।
  • उद्देश्य - लोगों में प्रवासी पक्षियों के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें संरक्षण हेतु प्रयासों के लिए प्रेरित करना है।
  • थीम - “जल: सतत पक्षी जीवन” (Water: Sustaining Bird Life) 

7. किस भारतीय अभिनेत्री ने टाइम मैगजीन के कवर पर आने वाली वैश्विक हस्तियों के एलीट क्लब में अपनी जगह बनाई है - दीपिका पादुकोण

  •  बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में टाइम मैगजीन के कवर पर आने वाली वैश्विक हस्तियों के एलीट क्लब में अपनी जगह बनाई है।
  • टाइम पत्रिका संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एक प्रसिद्ध साप्ताहिक समाचार प्रकाशन है। 
  • यह पहली बार 1923 में प्रकाशित हुआ था और तब से यह दुनिया की सबसे प्रभावशाली और व्यापक रूप से पढ़ी जाने वाली पत्रिकाओं में से एक बन गई है। 

8. छात्रों के स्वास्थ्य में सुधार करने के उद्देश्य से किस राज्य ने “स्कूल हेल्थ प्रोग्राम” नामक एक पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया है - उत्तर प्रदेश

  • छात्रों के स्वास्थ्य में सुधार करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य के शहरी विकास विभाग और लखनऊ स्मार्ट सिटी ने लखनऊ में “स्कूल हेल्थ प्रोग्राम” नामक एक पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। 
  • इस योजना के तहत प्रत्येक बच्चे के लिए एक डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड का निर्माण शामिल है, स्वास्थ्य कार्ड अस्पताल में भर्ती खर्च के लिए 25,000 रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर भी प्रदान करता है।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य किसी भी स्वास्थ्य मुद्दों की पहचान और संबोधित करके बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन और भविष्य की संभावनाओं में सुधार करना है।  

9. हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने किस बीमारी को अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं माना है - मंकीपॉक्स

  • कोरोना संक्रमण के बीच शुरू हुई बीमारी ‘मंकीपॉक्‍स’ (एमपॉक्‍स) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अब ग्‍लोबल हेल्‍थ इमरजेंसी नहीं है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जुलाई 2022 में एमपॉक्‍स को ग्‍लोबल कंसर्न मानते हुए पब्‍ल‍िक हेल्‍थ इमरजेंसी घोषि‍त क‍िया था। 
  • एमपॉक्स एक वायरल बीमारी है और सौ से अधिक देशों में इसके मामलों की पुष्टि हुई थी।

10. किस बंदरगाह को सागर श्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया - कोच्चि बंदरगाह

  • बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने 2022-23 के दौरान गैर-कंटेनर श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ टर्नअराउंड समय के लिए कोचीन पोर्ट अथॉरिटी (सीपीए) को सागर श्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किया।
  •  बंदरगाह और जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नई दिल्ली में सीपीए अध्यक्ष एम. बीना को पुरस्कार प्रदान किया। 
  • यह पुरस्कार ‘सूखी बल्क और तरल बल्क कार्गो जहाजों को संभालने में कोचीन पोर्ट के उत्कृष्ट प्रदर्शन’ की मान्यता में है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book