img

14 January 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. केंद्र सरकार ने किस राज्य में ऑनलाइन गेमिंग के लिए भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है -शिलांग

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री, राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारतीय सॉफ्टवेयर टेक्क्नॉलोजी पार्क के माध्यम से डिजिटल इंडिया स्टार्टअप हब, मार्च 2023 तक ऑनलाइन गेमिंग में भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र शिलांग में स्थापित करेगा। 
  • शिलांग में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना से पूरे उत्तर पूर्व क्षेत्र के स्टार्टअप और उद्यमियों को अगली पीढ़ी के ऑनलाइन गेमिंग पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करने के लिए प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। 

2. ससेक्स के ड्यूक प्रिंस हैरी ने “स्पेयर” शीर्षक से अपना संस्मरण जारी किया है। पुस्तक किसकी सहायता से लिखी गई है - जे आर मोहरिंगर

  • ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य प्रिंस हैरी, ड्यूक ऑफ ससेक्स ने “स्पेयर” शीर्षक से अपना संस्मरण जारी किया है। 
  • पुस्तक अमेरिकी उपन्यासकार जे आर मोहरिंगर की सहायता से लिखी गई थी। 
  • पुस्तक का प्रकाशन पेंगुइन रैंडम हाउस के एक प्रभाग ट्रांसवर्ल्ड पब्लिशर्स लिमिटेड द्वारा किया गया है। 
  • प्रिंस हैरी की किताब, स्पेयर, और अधिक विषयों पर प्रकाश डालती है, जिसमें जनता की नजरों में बढ़ने की चुनौतियां, और उनके और उनकी पत्नी मेघन मार्कल के उपचार शामिल हैं, जिसने उन्हें शाही परिवार के सदस्यों के रूप में पद छोड़ने के लिए प्रेरित किया

3. भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दर दिसंबर में किस स्तर पर आ गई - 5.72%

  • खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर, 2022 में घटकर एक साल के निचले स्तर 5.72 प्रतिशत पर आ गई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मुख्य रूप से सब्जियों की कीमतों में नरमी के चलते यह कमी हुई। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति के लगातार दूसरे महीने छह प्रतिशत से नीचे रहने से भारतीय रिजर्व बैंक को ब्याज दर में वृद्धि को रोकने के लिए कुछ गुंजाइश मिली है।
  • केंद्र सरकार ने आरबीआई को मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत (दो प्रतिशत ऊपर या नीचे) पर रखने का लक्ष्य दिया है। खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर, 2022 में 5.88 प्रतिशत और दिसंबर, 2021 में 5.66 प्रतिशत थी। खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर से लगातार घट रही है।

4. भारतीय सशस्त्र बलों ने 14 जनवरी 2023 को सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस का कौन सा संस्करण मनाया है - 7th

  • 14 जनवरी, 2023 को, राष्ट्र की सेवा में भारतीय सशस्त्र बलों के दिग्गजों के योगदान को मान्यता देने के लिए 7वां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया गया।
  •  भारत के इतिहास में ऐसे में इन तीनों सेना के सैनिकों ने भारत के लिए अनगिनत बलिदान भी दिए है। 
  • जो सेवामुक्त है उन्हें वेटेरन कहा जाता है, इन वेटेरन का योगदान भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण रहा है। 
  • ऐसे में हर साल उनके योगदान को सहारने के लिए त्रि-सेवा पूर्व सैनिक दिवस का आयोजन हर साल किया जाता है।
  • यह दिन भारतीय सशस्‍त्र सेनाओं के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्‍ड मार्शल के. एम. करियप्‍पा, ओबीई के सेना में दिए गए अतुलनीय योगदान की याद में हर साल मनाया जाता है। 
  • फील्‍ड मार्शल करियप्‍पा 1953 में इसी दिन यानि 14 जनवरी 1953 को सेवानिवृत्त हुए थे।
  •  त्रि-सेवा पूर्व सैनिक दिवस हर साल 14 जनवरी को पूर्व सैनिकों के योगदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। 

5. इरफान खान: ए लाइफ इन मूवीज” पुस्तक के लेखक कौन हैं - शुभ्रा गुप्ता

  • नाट्य (एनएसडी) से लेकर टेलीविजन में उनका लगभग एक दशक लंबा कार्यकाल और फिल्म उद्योग में उनका क्रमिक उत्थान इसमें शामिल किया गया है। 
  • इरफान खान: ए लाइफ इन मूवीज पुस्तक में, फिल्म समीक्षक शुभ्रा गुप्ता ने अभिनेता की कला, शिल्प और विरासत पर बातचीत में निर्देशक मीरा नायर, विशाल भारद्वाज और अनुराग बसु सहित प्रमुख लोगों को शामिल किया है।
  • इरफान के करीबी, काम करने वाले प्रमुख लोगों इरफान की पत्नी सुतापा सिकदर, तिलोत्तमा शोम, इरफान के एनएसडी तिमांगशु, शूजीत सरकार, तब्बू, अनुराग कश्यप सहित कई अन्य लोगों के साक्षात्कार इस पुस्तक में हैं।

6. भारत के किस राज्य में डॉटफेस्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है - ओडिशा 

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भुवनेश्वर में एक पखवाड़े तक चलने वाले डॉटफेस्ट उत्सव (DotFEST festival) का उद्घाटन किया।
  • अनेक सांस्कृतिक उत्सव के साथ इसका आयोजन 15 जनवरी से 29 जनवरी तक किया जा रहा है।
  • इस फेस्टिवल का पहली बार आयोजन वर्ष 2018 में किया गया था।
  • इसके पहले दिन के आयोजन में FIH हॉकी मेन्स वर्ल्डकप 2023 में भाग लेने वाले 16 देशों के वैश्विक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया था।

7. किस संस्था ने "वैश्विक जोखिम रिपोर्ट 2023" जारी की है - विश्व आर्थिक मंच

  • विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) ने वैश्विक जोखिम रिपोर्ट (Global Risk Report) 2023 प्रकाशित की है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार अगले दशक में दुनिया के सामने आने वाले दो सबसे गंभीर खतरों में 'जलवायु परिवर्तन को कम करने में विफलता' और 'जैव विविधता हानि और पारिस्थितिकी तंत्र का पतन' शामिल है।
  • यह रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच द्वारा डेवोस, स्विट्जरलैंड में फोरम की वार्षिक बैठक से पहले प्रकाशित की जाती है।
  • विश्व आर्थिक मंच की स्थापना वर्ष 1971 में की गयी थी।

8. केरल का कौन सा जिला देश का पहला संविधान साक्षर जिला घोषित किया गया है -  कोल्लम

  • केरल का कोल्लम जिला, देश का पहला संविधान साक्षर जिला (Constitution Literate District) बन गया है। 
  • इसकी घोषणा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कोल्लम में एक समारोह में की।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण संवैधानिक साक्षरता प्राप्त करने के लिए संवैधानिक मूल्यों को हमारे जीवन और शासन के साथ जोड़ा जाना चाहिए।
  • यह अभियान सात महीने तक कोल्लम जिला पंचायत, जिला योजना समिति और केरल स्थानीय प्रशासन संस्थान द्वारा चलाया गया था।
  • इसका उद्देश्य जिले के 7 लाख परिवारों के 23 लाख नागरिकों को संविधान साक्षरता प्रदान करना था। 

9. किस फिल्म ने क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2023 में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का अवार्ड जीता - आरआरआर 

  • फिल्म 'RRR' को 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • साथ ही फिल्म के चर्चित सॉन्ग 'नाटू नाटू' (Naatu Naatu) को बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड मिला।
  • यह सॉन्ग एम.एम. कीरवानी द्वारा कंपोज़ किया गया है।
  • अभी हाल ही में 'नाटू नाटू' सॉन्ग को गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में 'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग' का अवार्ड मिला था।

10. भारतीय सेना दिवस कब मनाया जाता है - 15 जनवरी

  • 15 जनवरी, 2023 को पूरे देश में 75वां सेना दिवस मनाया गया।
  • सेना प्रमुख ने बेंगलुरु में 75वें सेना दिवस समारोह में कहा कि सेना भारत की सीमाओं के आसपास किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
  • यह दिवस देश के उन सैनिकों को सम्मानित करने के लिए किया जाता है जो निस्वार्थ सेवा भाव से देश की सेवा करते है।
  • भारत ने बेंगलुरु में अपना 75वां भारतीय सेना दिवस मनाय।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book