img

15 December 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

 

1. प्रतिवर्ष यूनिसेफ डे कब मनाया जाता है -  11 दिसंबर

  • प्रतिवर्ष 11 दिसंबर को यूनिसेफ दिवस मनाया जाता है। 
  • यूनिसेफ को पहले संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब इसे आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के रूप में जाना जाता है। 
  • द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, संयुक्त राष्ट्र ने उन बच्चों की भलाई के लिए मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष की स्थापना की थी, जिनका भविष्य खतरे में था। 
  • यह संस्था बाल अधिकारों की रक्षा भी करता है और उन्हें अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने में सहायता करता है।

2. आर बीआई ने हाल ही में किस देश के साथ करेंसी स्वैप समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं - मालदीव

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सार्क करेंसी स्वैप फ्रेमवर्क के तहत, मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण (MMA) के साथ मुद्रा स्वैप समझौता किया है। 
  • यह सुविधा के माध्यम से RBI,  MMA को RBI से अधिकतम 200 मिलियन अमरीकी डालर तक की विभिन्न किश्तों में धन निकालने की अनुमति देती है।

3. किस खिलाड़ी ने 65वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप, 2022 में वीमेंस एयर पिस्टल में गोल्ड जीता है - दिव्या टी.एस

  • कर्नाटक की शूटर दिव्या टी एस ने 65वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता (65वीं एनएससीसी) में आज भोपाल में एमपी अकादमी शूटिंग रेंज में, गोल्ड मैच में उत्तर प्रदेश की संस्कृति बाना को 16-14 से हराकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में अपना पहला नेशनल चैंपियनशिप जीती। 
  • पिस्टल इवेंट्स में हरियाणा की रिदम सांगवान ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

4. किसे 25वें श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती राष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है - वेंकैया नायडू

  • पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को 25वां श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती राष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
  • पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह पुरस्कार लोगों को उनके द्वारा चुने गए किसी भी पेशे में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करने के लिए है।

5. चंद्रमा के चारों ओर एक यात्रा के लिए कौन से भारतीय टीवी कलाकार जापानी अरबपति युसाकु मेज़वा के साथ जाएंगे - देव जोशी

  • जापानी अरबपति युसाकु मेज़वा ने भारतीय टीवी अभिनेता देव जोशी को अगले साल की शुरुआत में एक निजी स्पेसएक्स उड़ान पर चंद्रमा के चारों ओर यात्रा के लिए चुना है। 
  • देव जोशी को सोनी सब के बाल वीर और बालवीर रिटर्न्स में बाल वीर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
  •  युसाकु मेज़वा ने अपनी निजी स्पेसएक्स उड़ान के लिए अमेरिकी डीजे स्टीव अओकी, कोरियाई रैपर टॉप, यूट्यूबर टिम डोड, आयरिश फोटोग्राफर रियानोन एडम, अमेरिकी वृत्तचित्र फिल्म निर्माता ब्रेंडन हॉल, ब्रिटेन के फोटोग्राफर करीम इलिया औरचेक डांसर येमी एडी को भी चुना है।

6. किस क्रिकेटर को नवंबर महीने के लिए आईसीसी पुरूष प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड 2022  के लिए चुना गया है -  जोस बटलर

  • नवंबर महीने के लिए आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम का घोषणा कर दिया है। पुरुषों में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं, महिलाओं में पाकिस्तान की सिदरा अमीन प्लेयर ऑफ द मंथ बनी हैं। सिदरा अमीन ने पहली बार यह पुरस्कार अपने नाम किया है। बटलर ने अपने साथी खिलाड़ी आदिल राशिद और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार अपने नाम किया।
  • जोस बटलर ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी और 2010 के बाद अपनी टीम को फिर से विश्व चैंपियन बनाया।

7.  हिमालय में पाई जाने वाली औषधीय पादप प्रजातियों को किस रेड लिस्ट में शामिल किया गया है - IUCN 

  • हिमालय में पाए जाने वाली तीन औषधीय पादप प्रजातियों (मेइज़ोट्रोपिस पेलिटा, फ्रिटिलारिया सिरोहोसा, डैक्टाइलोरिज़ा हैटागिरिया) को हाल ही में हुए मूल्यांकन के बाद संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN रेड लिस्ट में शामिल किया गया है।
  •  हिमालयी क्षेत्र में किया गया आकलन दर्शाता है कि वनोन्मूलन , निवास स्थान का नुकसान, वनाग्नि, अवैध व्यापार और जलवायु परिवर्तन कई प्रजातियों के लिये एक गंभीर खतरा हैं। 
  • नवीनतम आँकड़ों से इस क्षेत्र में संरक्षण संबंधी प्रयास किये जाने की उम्मीद है।
  • मीज़ोट्रोपिस पेलिटा: यह एक बारहमासी झाड़ी है जो उत्तराखंड के लिए स्थानिक है। 
  • इस प्रजाति को वनों की कटाई, आवास विखंडन और जंगल की आग से खतरा है।
  •  इसकी पत्तियों से निकाले गए तेल में मजबूत एंटीऑक्सिडेंट होते हैं और यह दवा उद्योगों में सिंथेटिक एंटीऑक्सिडेंट का प्राकृतिक विकल्प हो सकता है।
  •  फ्रिटिलारिया सिरोसा: यह एक बारहमासी बल्बनुमा जड़ी बूटी है। 
  • अध्ययन के अनुसार, मूल्यांकन अवधि (22 से 26 वर्ष) के दौरान इसकी संख्या में 30% की गिरावट आई है। 
  • इस प्रजाति को गिरावट की दर, लंबाई, खराब अंकुरण क्षमता, उच्च व्यापार मूल्य, व्यापक कटाई दबाव और अवैध व्यापार को ध्यान में रखते हुए ‘कमजोर’ के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
  • डैक्टाइलोरिजा हटागिरिया: इस प्रजाति को सलामपंजा भी कहा जाता है, को निवास स्थान के नुकसान, पशुधन चराई, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन से खतरा है। 
  • पेचिश, जठरशोथ, जीर्ण ज्वर, खांसी और पेट दर्द को ठीक करने के लिए आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और चिकित्सा की अन्य वैकल्पिक प्रणालियों में इसका बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है।

8. हाल ही में 20वें संस्करण इंटरनेशनल माउंटेन फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कहां किया गया - काठमांडू

  • काठमांडू इंटरनेशनल माउंटेन फिल्म फेस्टिवल का 20वां संस्करण 08 दिसंबर 2022 को काठमांडू, नेपाल में शुरू हुआ।
  • यह महोत्सव 8 से 12 दिसंबर, 2022 तक आयोजित किया गया। 
  • सिद्धांत सिरिन द्वारा निर्देशित और निर्मित हिंदी फिल्म आयना काठमांडू इंटरनेशनल माउंटेन फिल्म फेस्टिवल के 20वें संस्करण में दिखाई गई। 
  • इस साल फिल्म फेस्ट की थीम ‘सस्टेनेबल समिट्स’ है और इसमें डॉक्युमेंट्री, फिक्शन, शॉर्ट्स के साथ-साथ एक्सपेरिमेंटल और एनिमेटेड फिल्में भी दिखाई गईं।
  • नेपाली, कोरियाई, हिंदी, स्पेनिश, रूसी, फ्रेंच, दियोला, इटालियन और लेबनानी भाषा में 55 फिल्में प्रस्तुत की गई हैं।

9. हाल ही मे प्रधान मंत्री ने किस राज्य में 75,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया - महाराष्ट्र

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में 75,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 
  • इसमें 1500 करोड़ से अधिक की राष्ट्रीय रेल परियोजनाएं, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वन हेल्थ (एनआईओ), नागपुर और नाग नदी प्रदूषण उपशमन परियोजना, नागपुर शामिल हैं। 
  • इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने ‘सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी), चंद्रपुर’ को राष्ट्र को समर्पित किया और ‘सेंटर फॉर रिसर्च, मैनेजमेंट एंड कंट्रोल ऑफ हीमोग्लोबिनोपैथिस, चंद्रपुर’ का उद्घाटन किया।

10. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किसे नया चीफ साइंटिस्ट नियुक्त किया है -  जेरेमी फरार

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जेरेमी फरार को नया चीफ साइंटिस्ट नियुक्त किया है। 
  • डब्ल्यूएचओ ने कहा कि जेरेमी फरार इसके नए चीफ वैज्ञानिक होंगे और एजेंसी महामारी के बाद की स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है। 
  • इससे पहले सौम्या स्वामीनाथन संगठन के चीफ वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहे थे जो कि नवंबर में पदमुक्त हुए हैं। 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस के दूसरे कार्यकाल को लेकर यह नियुक्त की गई है।
  • डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने एक बयान में कहा है कि चीफ वैज्ञानिक के रूप में जेरेमी संगठन और इसके सदस्यों, भागीदारों को अत्याधुनिक, जीवन रक्षक विज्ञान और नए प्रयोग से लाभान्वित करने के लिए हमारे प्रयासों को तेज करेंगे। 
  • डॉक्टर सौम्या कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन की बेटी हैं। 
  • एमएस स्वामीनाथन को भारत में हरित क्रांति का जनक माना जाता है।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book