img

15 February 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. 12वें 'विश्व हिंदी सम्मेलन' का आयोजन किस देश में किया जा रहा है - फिजी 

  • फिजी के राष्ट्रपति विलियम काटोनिवेरे और भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने फिजी के नादी में 12वें  विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन के लिए विदेश मंत्रालय नोडल मंत्रालय के तौर पर कार्य कर रहा है। 
  • 12वें 'विश्व हिंदी सम्मेलन' का विषय “हिन्दी-पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम मेधा तक” (Hindi - Traditional Knowledge of Artificial Intelligence) है। 

2. भारतीय सेना में शामिल स्वार्म ड्रोन सिस्टम की निर्माण किस स्टार्ट-अप ने किया है - न्यूस्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज

  • न्यूस्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज ने भारतीय सेना को स्वार्म ड्रोन सिस्टम (Swarm drone system) की आपूर्ति शुरू कर दी है।
  • जिसका उपयोग हाई एल्टीट्यूड एरिया में निगरानी के लिए किया जायेगा। 
  • 100 स्वार्म ड्रोन सिस्टम दुश्मन के इलाके में कम से कम 50 किलोमीटर दूर तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। 
  • भारतीय वायुसेना भी निकट भविष्य में ऑपरेशनल स्वर्मिंग यूएएस (Swarming UAS) को भी शामिल करेगी।

3. हाल ही में QR-कोड बेस्ड कॉइन वेंडिंग मशीन को किस बैंक ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने की घोषणा की - रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

  • RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 8 फरवरी 2023 को QR-कोड बेस्ड कॉइन वेंडिंग मशीन लॉन्च करने की घोषणा की। इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्‍च किया जाएगा।
  • RBI शुरुआत में इसे देश के 12 शहरों के 19 लोकेशन में लॉन्च करने की योजना है।
  • RBI के गवर्नर के अनुसार, देश में कॉइन्स (सिक्के) तक पहुंच को आसान बनाने के लिए कॉइन वेंडिंग मशीन लांच की गई थी।

4. हाल ही में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया हैं - अनिकेत सुनील तलाटी 

  • इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की परिषद ने वर्ष 2023-24 के लिए अनिकेत सुनील तलाटी को अध्यक्ष चुना है।
  • आईसीएआई की परिषद के शीर्ष पर अनिकेत सुनील तलाटी और रंजीत कुमार अग्रवाल तीन स्तरीय सीए परीक्षा आयोजित करने और सभी प्रशासनिक मामलों को देखने के लिए जिम्मेदार होंगे। 
  • ICAI की स्थापना :- 1 जुलाई 1949
  • ICAI का मुख्यालय :- नई दिल्ली 

5. हाल ही में भारत की पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस का उद्घाटन किस शहर में किया गया हैं - मुंबई

  • बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (BEST) ने 13 फरवरी को मुंबई में भारत की पहली इलेक्ट्रिक वातानुकूलित (एसी) डबल-डेकर बस का उद्घाटन किया।
  • इस बस की मंजूरी मिलने के बाद, यह बस कुर्ला बस डिपो और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के बीच चलेगी। 
  • यह सीसीटीवी कैमरों और स्वचालित दरवाजों से लैस है और इसे 80 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।  

6. हाल ही में मुंबई में 11 से 19 फरवरी 2023 तक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है - संस्कृति मंत्रालय

  • संस्कृति मंत्रालय द्वारा मुंबई में 11 से 19 फरवरी 2023 तक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 का उद्घाटन किया। 
  • यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए  आयोजित किया जा रहा है।

7. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की विमेन्स क्रिकेट टीम का मेंटर किसे नियुक्त किया गया है - सानिया मिर्ज़ा

  • भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने पहली महिला प्रीमियर लीग में मेंटर बनाया है। 
  • पहला महिला प्रीमियर लीग (WPL) 4 मार्च से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले के साथ शुरू होगा।

8. किसने जी 20 सुरक्षित ऑनलाइन अभियान के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के साथ साझेदारी कर #DigitalSuraksha अभियान शुरू करने की घोषणा की है - मेटा

  • मेटा ने जी-20 सुरक्षित ऑनलाइन अभियान के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के साथ साझेदारी की है। 
  • मेटा ने देश में #DigitalSuraksha अभियान शुरू किया है।
  • इसमें कंपनी ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने, हानिकारक सामग्री की रिपोर्ट करने, ऑनलाइन और अधिक बातचीत करते समय सुरक्षा के तरीके बताएगी।

9. पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान के लिए राजा राम मोहन राय राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 किसे प्रदान किया गया है - ए. बी. के प्रसाद

  • 2023 में, पत्रकारिता के प्रति उनके योगदान के लिए पत्रकार ए.बी.के प्रसाद को राजा राम मोहन राय राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राजा राम मोहन राय 19 वीं शताब्दी में रहते थे।
  • इन्होंने 1828 में ब्रह्म समाज की स्थापना की और सती को समाप्त करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई।
  • ए.बी.के. प्रसाद  AP में प्रमुख पत्रिकाओं में एक संपादक के रूप में काम किया है।

10. हाल ही में नई दिल्ली में AMRITPEX 2023-राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन किसने किया - अश्विनी वैष्णव

  • संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और रेलवे मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में AMRITPEX 2023 - राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
  • टिकटों का यह पांच दिवसीय महाकुंभ नई दिल्ली में, आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक भाग के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
  • प्रदर्शनी के विषयों में आजादी का अमृत महोत्सव और नया भारत, नारी शक्ति, युवा शक्ति, प्रकृति और वन्य जीवन, और भारत की संस्कृति और इतिहास शामिल हैं।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book