img

15 November 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2023 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल किस स्टेडियम में होगा - वानखेड़े स्टेडियम

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच  2023 विश्व कप पहला सेमीफाइनल मुकाबला वानखड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा।

  • भारतीय टीम ने लीग स्टेज के अपने सभी 9 मैचों में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

  • भारत और न्यूजीलेंड का वर्ल्ड कप में आमना सामना 10 बार हुआ है जिसमें कीवी की टीम ने 5 और भारत ने 4 मैच जीते है।

2. हाल ही में नौसेना के पूर्वी बेड़े की कमान किसने संभाली है - राजेश धनखड़

  • नौसेना के पूर्वी बेड़े की कमान रियर एडमिरल राजेश धनखड़ ने पूर्वी नौसेना कमान के स्वोर्ड आर्म, पूर्वी बेड़े की कमान संभाली है।

  • राजेश धनखड़ ने अपने 33 साल के करियर के दौरान, फ्लैग ऑफिसर ने युद्धपोतों पांडिचेरी, गोदावरी, कोरा और मैसूर पर विशेषज्ञ नियुक्तियाँ कीं।

  • राजेश धनखड़ को INS घड़ियाल, INS मुंबई, INS विक्रमादित्य पर कमांडिंग ऑफिसर और INS दिल्ली पर कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया था।

  • राजेश धनखड़ को 01 जुलाई 1990 को भारतीय नौसेना में नियुक्त किया था।

3. हाल ही में किस देश की वायुसेना के B-21 के रेडर ने अपनी पहली उड़ान भरी है - अमेरिका

  • अमेरिका के आसमान में पहली बार खतरनाक बमवर्षक विमान B-21 ने उड़ान भरी है।

  • कैलिफोर्निया में अमेरिकी वायु सेना द्वारा ली गई तस्वीरों में B-21 रेडर को पहली बार उड़ान भरते देखा गया।

  • B-21 विमान दुनिया में कही भी अपने टारगेट को तबाह करने में सक्षम है।

4. हाल ही में समान नागरिक संहिता अपनाने वाला पहला राज्य कौन है - उत्तराखंड

  • समान नागरिक संहिता अपनाने वाला पहला राज्य उत्तराखंड है।

  • उत्तराखंड विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाया जाएगा, जिसमें समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया जा सकता है, जिससे इसे कानूनी दर्जा दिया जाएगा।

  • साथ ही गुजरात समान नागरिक संहिता लागू करने वाला दूसरा राज्य बन जाएगा।

5. हाल ही में एशिया और प्रशांत के लिए WOAH क्षेत्रीय आयोग का 33वां सम्मेलन कहां होगा - नई दिल्ली

  • भारत 13 से 16 नवंबर तक नई दिल्ली में एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) क्षेत्रीय आयोग के 33वें सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

  • केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, श्री परषोत्तम रूपाला , उद्घाटन और समापन समारोह का नेतृत्व करेंगे।

  • पशुपालन और डेयरी विभाग के तत्वावधान में, सम्मेलन में भारत सहित 36 सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

6. हाल ही में किस देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.672 बिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़ा है - भारत

  • भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.672 बिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 590.783 अमेरिकी डॉलर हो गया। 

  • विदेशी मुद्रा संपत्ति या भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा, 4.392 बिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़ गई।

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ इसकी आरक्षित स्थिति 16 मिलियन बढ़कर 4.789 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई।

 

7. हाल ही में अयोध्या दीपोत्सव में कितने लाख से अधिक दिये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है - 22

  • अयोध्या दीपोत्सव में 22 लाख से अधिक दिये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है।

  • दीप प्रज्वलन कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में किया गया।

  • 2022 में प्रज्वलित 15.76 लाख दीपों से इस बार यह संख्या लगभग छह लाख 47 हजार अधिक रही।

  • ये दीपोत्सव सभी को त्रेता युग की याद दिलाता है, जब भगवान श्री राम लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या वापस लौटे थे।

8. हाल ही में भारत की सबसे बड़ी शीत तेल उत्पादन सेवा किस राज्य में उपयोग की गई - गुजरात

  • भारत की सबसे बड़ी शीत तेल उत्पादन सेवा भारत बोटेनिक्स द्वारा गुजरात में की गई।

  • भारत बोटेनिक्स ने गोंडल, राजकोट गुजरात में अपनी अत्याधुनिक वुड-प्रेस्ड कोल्ड ऑयल प्रसंस्करण सुविधा खोलने की घोषणा की।

  • यह 16,000 वर्ग फुट की स्वचालित सुविधा अपनी तरह की अनूठी सुविधा है, जो 100% स्वच्छता और पारदर्शिता को बढ़ावा देती है।

  • 'भारत बोटेनिक्स’ कृषि रसायन और वनस्पति कीटनाशक उद्योग में अग्रणी कंपनी है।

9. कौन सा देश आधिकारिक तौर पर यूरोपीय सशस्त्र सेनाओं की संधि से बाहर हो गया है - रूस

  • रूस आधिकारिकतौर पर यूरोपीय सशस्त्र सेनाओं की संधि से बाहर हो गया है।

  • रूस द्वारा हाल ही में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) को रद्द करने और एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण लॉन्च के बाद उठाया गया है।

  • नाटो के 31 सहयोगियों में से अधिकांश ने यूरोप में पारंपरिक सशस्त्र बलों की संधि पर हस्ताक्षर किए हैं। 

  • जिसका उद्देश्य शीत युद्ध के प्रतिद्वंद्वियों को आपसी सीमाओं पर या उसके निकट सेना इकट्ठा करने से रोकना था।

10. नई चेतना 2.0 अभियान किस मंत्रालय द्वारा चलाया जाएगा - ग्रामीण विकास मंत्रालय

  • ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ नई चेतना 2.0 अभियान चलाने की घोषणा की है।

  • 'नई चेतना - 2.0' के तहत देशभर में स्वयं-सहायता समूह की महिला सदस्यों की हिंसा के अनुभवों से इस पहल को प्रेरणा मिली है। 

  • नई चेतना अभियान का उद्देश्य महिलाओं और विभिन्‍न जेंडरों के व्यक्तियों के अधिकारों को आगे बढ़ाना तथा उनके जीवन को भय और जेंडर-आधारित भेदभाव से मुक्‍त करना है। 

  • इस अभियान को 34 भारतीय राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में 23 दिसंबर तक आयोजन किया जाएगा।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book