img

15 September 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. विदेश मंत्रालय ने किसे ऑस्ट्रेलिया में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया है - गोपाल बागले

  • भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी गोपाल बागले को आस्ट्रेलिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। 

  • बागले 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है।

  • बागले ने कोलंबो में दायित्व मई 2020 में संभाला था, वर्तमान में वह श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त है।

  • बागले ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में मनप्रीत वोहरा का स्थान लेंगे।

2. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने हाल ही में सरकार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कितने करोड़ रुपये का लाभांश दिया है - 1831.09 करोड़

  • जीवन बीमा क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने हाल ही में सरकार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1831.09 करोड़ रुपये का लाभांश दिया।

  • सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी ने अपने गठन के 67 साल पूरे कर लिए हैं। 

  • कंपनी ने 1956 में पांच करोड़ रुपये की शुरुआती पूंजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी।

  • 31 मार्च, 2023 की स्थिति के अनुसार एलआईसी के पास 40.81 लाख करोड़ रुपये की जीवन निधि के साथ 45.50 लाख करोड़ रुपये का परिसंपत्ति आधार है।

3. हाल ही में किस भारतीय राज्य ने सेवा क्षेत्र के लिए नई नीति को मंजूरी दी है - उत्तराखंड 

  • उत्तराखंड सरकार ने सेवा क्षेत्र के लिए नई नीति को मंजूरी दे दी है। 

  • इस नीति में स्वास्थ्य, शिक्षा, आतिथ्य, कल्याण, आईटी, डेटा सेंटर, खेल और फिल्म उद्योग को शामिल किया गया है।

  • इस नीति के जरिए उत्तराखंड में 20 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है, और 10 लाख श्रमिकों के कौशल विकास को सुविधाजनक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

4. हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल ने सरपंच संवाद मोबाइल एप का अनावरण किया हैं - असम

  • असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने गुवाहाटी के राजभवन में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) के एक मोबाइल एप्लिकेशन ऐप 'सरपंच संवाद' का अनावरण किया।

  • इस ऐप के माध्यम से सरपंच अपने गांवों में विकासात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डाल सकते हैं, सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में जान सकते हैं और देश भर में कनेक्शन को बढ़ावा दे सकते हैं।

 

5. किसने शिक्षा और रोजगार क्रांति के लिए ‘स्किल इंडिया डिजिटल’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया  - धर्मेंद्र प्रधान

  • केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा और रोजगार क्रांति के लिए ‘स्किल इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।

  • इसका उद्देश्य भारत के कौशल, शिक्षा, नौकरी बाजार और उद्यमशीलता वातावरण में सामंजस्य और क्रांति लाना है।

  • SID कौशल विकास, शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र के लिए भारत के डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (DPI) के रूप में कार्य करता है।

6. किसे अरुणाचल प्रदेश का मुख्य निर्वाचान अधिकारी नियुक्त किया है - पवन कुमार सैन

  • निर्वाचन आयोग ने अरुणाचल प्रदेश का मुख्य निर्वाचान अधिकारी पवन कुमार सैन को नियुक्त किया है।

  • पवन कुमार सैन 2005 बैच के एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी है।

  • अब वह सैन पद्मिनी सिंगला की जगह यह भूमिका निभाएंगी।

7. हाल ही में भारत में किसे देश से सौर ऊर्जा आयात में 76% तक की कटौती की गई - चीन

  • भारत चीन से सौर मॉड्यूल के आयात में 76 प्रतिशत की कटौती की गई।

  • यह सौर विनिर्माण में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • भारत लगातार चीन से आयात पर अपनी निर्भरता को कम कर रहा है, जिससे भारतीय कंपनियों को फायदा हो।

8. अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस कब मनाया गया - 15 सितंबर

  • हर वर्ष 15 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है।

  • लोकतंत्र दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व में लोकतंत्र को बढ़ावा देना और लोगों के लिए लोकतंत्र की महत्ता को याद कराने का अवसर देना है।

  • 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुरुआत की गी थी।

9. हाल ही में किसने अपनी पहली पुस्तक द ऑटोबायोग्राफी ऑफ गॉड जारी की है - लीना कुमार

  • लीना कुमार ने आत्म-बोध पर अपनी पहली पुस्तक जारी की, जो गीतिका सहगल के बीजा हाउस द्वारा प्रकाशित है।

  • लीना कुमार फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री, मनोवैज्ञानिक लेखक और उद्यमी है।

  • द ऑटोबायोग्राफी ऑफ गॉड तर्कसंगत, व्यावहारिकस साधक, नेताओ, अग्रदूतों विद्रोहियों और स्वतंत्र आत्माओं के लिए है।

10. हाल ही में किस राज्य सरकार ने संपत्ति संबंधित समस्याओं को कम करने के लिए गिफ्ट डीड योजना शुरु की है - उत्तर प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने गिफ्ट डीड अपनो को संपत्ति ट्रांसफर या दान करने को स्थायी कर दिया है।

  • अब संपत्ति ट्रांसफर करने के लिए अधिकतम स्टांप शुल्क 5000 रुपये ही देना पड़ेगा।

  • जो पहले संपत्तियों की लागत का 5 फीसदी और राज्य के अन्य हिस्सो में 7 फीसदी था।

  • इसमें उपहार में दी गई संपत्ति या कृषि संपत्ति शामिल है।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book