img

16 January 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. कौन सा देश अपने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के चित्र सहित डाक टिकट जारी करेगा - श्रीलंका 

  • भारत के 75 वें राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में, श्रीलंका ने एक स्मारक डाक टिकट जारी करने का फैसला किया है जिसमें भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का चित्र शामिल है।

  • यह जानकारी श्रीलंका के राष्ट्रपति के मीडिया प्रभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है।

  • राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य समारोह 4 फरवरी को राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और प्रधान मंत्री दिनेश गुणवर्धने की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

2. किस कंपनी ने हाल ही में वीमेंस IPL के मीडिया राइट्स हासिल किये है - वायाकॉम 18 

  • वायाकॉम ने 951 करोड़ रुपये में अगले 5 वर्षों (2023-27) के लिए वीमेंस IPL के मीडिया राइट्स (टीवी और डिजिटल) हासिल कर लिए है जिसकी प्रति मैच मूल्य 7.09 करोड़ रुपये है।

  • इन मीडिया राइट्स के ऑक्शन ग्लोबल राइट्स के लिए तीन कैटेगरी लीनियर (TV), डिजिटल और संयुक्त (TV और डिजिटल) में आयोजित किये गए थे।

  • वीमेंस आईपीएल (WIPL) में अगले पांच वर्षो में पांच टीमों के मिलाकर कुल 134 मैच कराये जायेंगे। 

  • इसके तहत पहले तीन वर्षों में प्रत्येक वर्ष 22 मैच कराये जायेंगे। 

3. किसे भारत का उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (Deputy NSA) नियुक्त किया गया है - पंकज कुमार सिंह 

  • सीमा सुरक्षा बल (BSF) के रिटायर्ड डायरेक्टर जनरल पंकज कुमार सिंह को दो वर्ष के लिए डिप्टी NSA नियुक्त किया गया है।

  • पंकज कुमार सिंह 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है।

  • वह 31 अगस्त 2021 से 31 दिसंबर 2022 की अवधि तक BSF के 29वें महानिदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दी थी।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधान सचिव रह चुके ब्रजेश मिश्रा को भारत का पहला राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया था. वर्तनाम में अजीत डोभाल भारत के NSA है।

4. सिबी जॉर्ज को हाल ही में किस देश में अगले भारतीय राजदूत के रूप में नामित किया गया है - मार्शल आइलैंड्स

  • भारतीय विदेश मंत्रालय ने सिबी जॉर्ज (Sibi George) को समवर्ती आधार पर मार्शल आइलैंड्स में अगले भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया है।

  • सिबी जॉर्ज 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है।

  • सिबी जॉर्ज वर्तमान में जापान में भारत के राजदूत है, उन्हें टोक्यो में निवास के साथ मार्शल आइलैंड्स में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • मार्शल आइलैंड्स हवाई और फिलीपींस के बीच मध्य प्रशांत महासागर में स्थित देश है।

5. भारत की G20 अध्यक्षता के तहत पहली हेल्थ वर्किंग ग्रुप मीटिंग का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है - तिरुवनंतपुरम

  • भारत की G20 अध्यक्षता के तहत पहली स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक (Health Working Group meeting) तिरुवनंतपुरम, केरल में आयोजित की जा रही है।

  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने उद्घाटन समारोह में मुख्य भाषण दिया।

  • इस तीन दिवसीय बैठक का मुख्य फोकस स्वास्थ्य आपात स्थितियों की रोकथाम, फार्मास्युटिकल क्षेत्र में सहयोग और यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के लिए डिजिटल हेल्थ इनोवेशन पर है।

6. कोरवा आर्डिनेंस फैक्ट्री में कलाश्निकोव AK-203 असॉल्ट राइफलों का निर्माण शुरू हो गया है, कोरवा आर्डिनेंस फैक्ट्री किस राज्य में स्थित है - उत्तर प्रदेश 

  • भारत-रूस जॉइंट वेंचर के तहत, उत्तर प्रदेश के अमेठी के कोरवा आर्डिनेंस फैक्ट्री में कलाश्निकोव एके-203 असॉल्ट राइफलों (Kalashnikov AK-203 assault rifles) का निर्माण शुरू हो गया है। रूसी सहयोगी रोसोबोरोनेक्सपोर्ट (Rosoboronexport) के महानिदेशक अलेक्जेंडर मिखेव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अमेठी में कोरवा आर्डिनेंस फैक्ट्री में 7.62 mm कलाश्निकोव AK-203 असॉल्ट राइफलों के पहले बैच का उत्पादन शुरू हो गया है।

  • पीएम मोदी ने AK-203 असॉल्ट राइफल की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शिलान्यास किया था।

7. किस भारतीय-अमेरिकी को 'मार्टिन लूथर किंग ग्रैंड परेड स्पेशल अवार्ड' से सम्मानित किया गया है - कृष्णा वविलाला 

  • प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी कृष्णा वविलाला (Krishna Vavilala) को मार्टिन लूथर किंग ग्रैंड परेड स्पेशल अवार्ड (MLK Grande Parade Special Award) से सम्मानित किया गया है।

  • कृष्णा वविलाला फाउंडेशन ऑफ इंडिया स्टडीज (FIS) के संस्थापक और अध्यक्ष है।

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में वविलाला को प्रेसिडेंशियल लाइफटाइम अचीवमेंट (PLA) अवार्ड से सम्मानित किया था. वह मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले है।

8. पीएम मोदी ने किस शहर में सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का उद्घाटन किया - बस्ती

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जनवरी, 2023 को उत्तर प्रदेश के बस्ती में 'सांसद खेल महाकुंभ' 2022-23 के दूसरे चरण का उद्घाटन विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया है।

  • पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि खिलाड़ी प्रशिक्षण में सुधार के लिए खेल टूर्नामेंट एक सतत प्रक्रिया होनी चाहिए। 

  • यह आयोजन बस्ती जिले में बस्ती से लोकसभा सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा 2021 से आयोजित किया जा रहा है।

9. किस संस्था ने 'ग्रामीण स्वास्थ्य सांख्यिकी रिपोर्ट' जारी की है - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में 'ग्रामीण स्वास्थ्य सांख्यिकी रिपोर्ट' प्रकाशित की है।

  • इस  रिपोर्ट के अनुसार, देश के 6,064 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में आवश्यक सर्जनों और बाल रोग विशेषज्ञों की 80% से अधिक की कमी है।

  • CHC, 30-बेड वाला ब्लॉक-स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा केंद्र हैं जो बुनियादी शल्य चिकित्सा, स्त्री रोग, बाल चिकित्सा और सामान्य चिकित्सा देखभाल प्रदान करता है।

10. 5G तकनीक लागू करने वाला पहला आकांक्षी जिला, विदिशा किस राज्य में स्थित है -  मध्य प्रदेश

  • विदिशा, मध्य प्रदेश का पहला आकांक्षी जिला जिला है जिसने उद्यमियों द्वारा आपूर्ति किए गए इनोवेटिव 5G उपयोग टेक्नोलॉजी को अपनाया है।

  • यह विदिशा जिला प्रशासन और दूरसंचार विभाग (DoT) के सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ टेलीमैटिक्स (C-DOT) के बीच एक सहयोगी प्रयास है।

  • DoT स्टार्टअप्स और SMEs के लिए 5G/4G/IoT इनोवेटिव सॉल्यूशंस की बहाली के लिए विदिशा में '5G यूज केस प्रमोशनल पायलट' का नेतृत्व कर रहा है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book