img

16 September 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. “विल पावर: द इनसाइड स्टोरी ऑफ द इनक्रेडिबल टर्नअराउंड इन इंडियन वूमेन हॉकी” नामक एक नई पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई जिसे सितंबर 2022 में लॉन्च किया जाएगा - सोजर्ड मारिन

  • "विल पावर: द इनसाइड स्टोरी ऑफ द इनक्रेडिबल टर्नअराउंड इन इंडियन वूमेन हॉकी" नामक एक नई पुस्तक पूर्व डच फील्ड हॉकी खिलाड़ी और पूर्व भारतीय महिला हॉकी कोच, सोजर्ड मारिन ने लिखी। 

  • हार्पर कॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया द्वारा प्रकाशित पुस्तक को इस वर्ष सितंबर 2022 में लॉन्च किया जाएगा।

  • यह पुस्तक 2017 में भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच नियुक्त किए जाने पर सोजर्ड मारिन के अनुभवों पर प्रकाश डालती है। इसमें यह भी बताया गया है

  • कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने असफलताओं, मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों, आंतरिक राजनीति से कैसे निपटा और टीम के साथ तालमेल बनाए रखा। 

  • हार्पर कॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया द्वारा प्रकाशित पुस्तक को सितंबर 2022 में लॉन्च किया जाएगा।

2. किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है -  रॉबिन उथप्पा

  • रॉबिन उथप्पा टी-20 वर्ल्डकप 2007 जीतने वाली टीम इंडिया का अहम हिस्सा थे.

  • 14 सितंबर को ही 2007 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच के 15 साल पूरे हुए हैं, जिसमें बॉलआउट में रॉबिन उथप्पा ने भी भारत को अहम प्वाइंट दिलवाया।

3. लोकतंत्र का अंतर्राष्ट्रीय दिवस सितंबर में किस दिनांक को मनाया जाता है - 15 सितंबर

  •  15 सितंबर के दिन हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है. इस खास दिन के लिए वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया था.

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा , संयुक्त राष्ट्र के 6 अंगों में से एक हैं और यही केवल सर्वांगीण संस्था है, 

  • इसे विश्व की लघु संसद भी कहा जाता है।

  • मुख्यालय               →    मैनहैटन द्वीप, न्यूयॉर्क नगर, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य

  • सदस्य वर्ग              →    193 सदस्य देश

  • अधिकारी भाषाएं    →    अँग्रेजी, चीनी,रूसी, फ्रांसीसी, स्पेनी, अरबी

  • अध्यक्ष                  →    कसाबा कोरोसी (हंगरी के राजनयिक कोरोसी कसाबा ने 77वीं महासभा के अध्यक्ष बने)

4. राजस्थान में चल रहे ‘शुद्ध के लिए युद्ध अभियान’ के तहत हाल ही में भीलवाड़ा में भी इस अभियान की शुरुआत की गई यह अभियान किससे सम्बंधित है - खानों में मिलावट

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती व कार्यवाही करेगी

  • शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत दूध और दूध से बने पदार्थों,मिठाइयों, मसालों, घी-तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की जाच करेंगा।

  • मिलावटखोरी के खिलाफ 26 अक्टूबर से ’शुद्ध के लिये युद्ध’ अभियान चलाया जाए, जो त्यौहारी सीजन के दौरान नवंबर माह के अन्त तक चलेगा। 

  • राजस्थान के (C.M) → अशोक गहलोत

  • राजस्थान के राज्यपाल → कलराज मिश्रा

  • राजस्थान लोकसभा सीट → 25

  • राजस्थान की राज्यसभा सीट → 10

  • राजस्थान की विधानसभा सीट → 200

  • राजस्थान के 7 मंडलों में 33जिले हैं जो इस प्रकार हैं।

5. भारतीय सेना के युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा और P-81 समुद्री गश्ती विमान ” बहुराष्ट्रीय अभ्यास काकाडू-2022 ” में भाग ले रहे है.  यह अभ्यास कहाँ आयोजित किया जा रहा है - ऑस्ट्रेलिया

  • दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभ्यास में 14 नौसेनाओं के जहाज़ एवं समुद्री विमान शामिल होंगे।

  • इस अभ्यास के बंदरगाह चरण के दौरान इस पोत के चालक दल भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ परिचालन संबंधी योजना के बारे में संवाद और खेल गतिविधियों में संलग्न होंगे। 

  • आईएनएस सतपुड़ा एक स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित 6000 टन निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट है जो हवा, सतह और पानी के नीचे विरोधी को तलाशने और नष्ट करने में सक्षम है।

  • P-8I भारतीय नौसेना के लिये बोइंग कंपनी द्वारा निर्मित एक लंबी दूरी की बहु-मिशन समुद्री गश्ती पोत है।

  • भारत के समुद्र तट और क्षेत्रीय जल की रक्षा हेतु डिज़ाइन किया गया था।

  • यह पनडुब्बी-रोधी युद्ध (ASW), सतह-रोधी युद्ध (AsuW), खुफिया, समुद्री गश्ती और निगरानी व सैनिक परीक्षण का संचालन कर सकता है।

  • इस अभ्यास में 14 नौसेनाओं के जहाज और समुद्री विमान शामिल होंगे।

  • Note → हाल ही में भारतीय वायुसेना का एक दल ऑस्ट्रेलिया में एक्सरसाइज पिच ब्लैक 22 अभ्यास में भाग लेकर लौटा है।

6. “रक्तदान अमृत महोत्सव ” का आयोजन किया जायेगा - 17 सितम्बर

  • 17 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2022 तक प्रधान मंत्री मोदी के जन्मदिन के दिन शुरुवात होगा

  • इसका लक्ष्य एक दिन में 1 लाख यूनिट ब्लड इकठ्ठा करने का है.

  • आरोग्य सेतु एप्प पे इसके लिए रजिस्ट्रेशन होगा.

  • “रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत आरोग्य सेतु पोर्टल पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, 

  • जिसमें लोगों से रक्तदान करने और मानवता के लिए प्रधानमंत्री के मिशन का हिस्सा बनने का आह्वान किया गया है।”

  • इस अभियान का नारा होगा - “रक्तदान एकजुटता का कार्य है, प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं।”

7. हड़प्पा संस्कृति का दुनिया का सबसे बड़ा संग्राहलय कहाँ बनाया जा रहा है - राखीगढ़ी, हरियाणा

  • प्रारंभिक खुदाई के दौरान, आरजीआर 1 से आरजीआर 7 के रूप में चिह्न्ति सात टीलों का एक समूह पाया गया, जो एक साथ हड़प्पा सभ्यता की सबसे बड़ी बस्तियों का निर्माण किया था।

  • 1963 में एएसआई ने पहली बार किसी गांव में खुदाई शुरू की थी। 

  • 1998 से 2001 के बीच अमरेंद्र नाथ के नेतृत्व में एएसआई की टीम ने फिर से खुदाई शुरू की। 

  • 2013, 2016 और 2022 में वी.एस. शिंदे, पूर्व कुलपति, डेक्कन विश्वविद्यालय, पुणे द्वारा खुदाई का काम किया गया।

  • शिंदे के अनुसार राखीगढ़ी में पाई जाने वाली सभ्यता 5,000-5,500 ईसा पूर्व की है, जबकि मोहनजोदड़ो में मिली सभ्यता का समय लगभग 4,000 ईसा पूर्व माना जाता है।

8. भारत के नए अटॉर्नी जनरल के रूप में किसे नियुक्त किया जाएगा - मुकुल रोहतगी

  • अटॉर्नी जनरल के रूप में मुकुल रोहतगी को नियुक्त किया गया है।

  • वे एक अक्टूबर से अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे. रोहतगी केके वेणुगोपाल की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। 

9. कौन सी राज्य सरकार किसानो को एक विशिष्ट फार्म आईडी प्रदान करेगी - उत्तर प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विशिष्ट फार्म आईडी प्रदान की है। 

  • विशिष्ट फार्म आईडी योजना के संबंध में कार्यशाला के दौरान, सरकार आधार के उपयोग को और अधिक सरल शब्दों में शुरू करना और फैलाना चाहती है।

  • आधार का उपयोग यूनिक फार्म आईडी कार्ड के उपयोग को अधिक आसानी से करने के लिए किया जाएगा।

  • यूपी सरकार सरकार की योजनाओं का सभी लाभ किसानों तक पहुंचाना चाहती है और अधिक से अधिक संख्या तक पहुंचना चाहती है।

  • मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि राज्य ने आधार सत्यापन से 8400 करोड़ रुपये की बचत की है।

10. यूएई की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कंपनी ने किस अभिनेता को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है -  शाहरुख खान



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book