img

17 September 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह ने कहाँ पर बायो-इथेनोल परियोजना का शिलान्यास किया है – सूरत

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सूरत में KRIBHCO की बायो-इथेनॉल परियोजना ‘कृभको हजीरा’ का शिलान्यास किया।

  • इसकी क्षमता 2.5 लाख लीटर/दिन उत्पादन छमता है।

  • कमेटी ने 2030 तक का लक्ष्य रखा कि भारत के पेट्रोल-डीजल की खपत का 20 फीसदी तक हम इथेनॉल बनाकर हम सम्मिश्रण करेंगे।

  • बता दें कि बायो फ्यूल यानी इथेनॉल पेट्रोल के मुकाबले कहीं कम कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन करता है। 

  • इथेनॉल कई तरह से फायदेमंद है, अगर वाहन में बायो फ्यूल से तैयार किया गया फ्लेक्स फ्यूल इस्तेमाल किया जा रहा है तो इससे प्रदूषण में कमी की जा सकती है। 

  • दरअसल, फ्लेक्स फ्यूल जब वाहन के इंजन में जलता है तो यह कार्बन मोनोऑक्साइड, हाइड्रोकार्बन और अन्य खतरनाक गैसों के उत्सर्जन को कम करता है।

2. हाल ही में विश्व कुस्ती चैंपियनशिप में दो पदक जीतेने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान कौन बनी है- विनेश फोगाट

  • विनेश फोगाट रेपचेज में स्वीडन की एमा जोना को हराकर बुधवार को विश्व चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनीं।

  • विनेश फोगाट (जन्म 25 अगस्त 1994), एक भारतीय पहलवान हैं। 

  • वे हरियाणा के भिवानी ज़िले से आती हैं।

  • एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विनेश फोगाट पहली महिला भारतीय पहलवान हैं।

  • वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर विनेस टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ करने वाली पहली पहलवान बनीं।

  • भारतीय रेलवे के साथ कार्यरत युवा ग्रैपलर ने 2019 में प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय बनीं।

  • भारत सरकार ने कुश्ती में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है।

3. किस राज्य सरकार ने “SIRPI” (स्टूडेंट्स इन रेस्पोंसीबल पुलिस इनिशिएटिव) नमक कार्यक्रम शुरू किया – तमिलनाडु

  • तमिलनाडु के  मुख्यमंत्री एम के स्टालिन करेंगे। ग्रेटर चेन्नई पुलिस एसआईआरपीआई इकाइयां बना रही है। पहले चरण में 100 स्कूलों से 50 छात्रों का चयन किया जाएगा।

  • तमिलनाडु सरकार के अनुसार, इस परियोजना का उद्देश्य किशोर अपराध के मुद्दे को संबोधित करना है,

  •  जो सामाजिक-आर्थिक स्थिति, साथियों के दबाव, पारिवारिक समर्थन की कमी और बेरोजगारी जैसे कारकों से प्रेरित है।

  • तमिलनाडु के मुख्यमांत्री - स्टालिन

  • तमिलनाडु के राज्यपाल - आर एन रवी

  • तमिलनाडु राज्यसभा सीट - 18 

  • तमिलनाडु लोकसभा सीट - 39

4. 16 सितम्बर 2022 को भारत के पहले लिथियम सेल उत्पादन सयंत्र का शुभाराम्भ कहाँ किया जायेगा – तिरुपति, आन्ध्र प्रदेश

  • भारत का पहला लिथियम-सेल - आयन सेल निर्माण संयंत्र 16 सितंबर 2022 को अपना परीक्षण करेगा।

  • इसका उद्घाटन केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री चंद्रशेखर द्वारा किया जाएगा।

  • लिथियम सेल-आयन सेल निर्माण संयंत्र चेन्नई स्थित मुनोथ इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एमआईएल) द्वारा आंन्ध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थापित किया गया है

  •  सबसे हलकी धातु लिथियम होती है।

  • दुनिया में लीथियम का सबसे बड़ा भंडार चिली में है, इसके अलावा अर्जेंटीना, बोलीविया ऑस्ट्रेलिया में भी इसका खनन होता है।

5. अमृत सरोवर झीलों के निर्माण में देश के राज्यों में शीर्ष स्थान किस राज्य ने हासिल किया – उत्तर प्रदेश

  • अमृत सरोवर मिशन की शुरुवात 24 अप्रैल 2022 हुई।

  • इसका उद्देश्य जल संरक्षण करना है।

  • पहला अमृत सरोवर उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थापित किया गया।

  • उत्तर प्रदेश ने अमृत सरोवर (झीलों) के निर्माण में देश के राज्यों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। 

  • उत्तर प्रदेश में 8,462 अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया है। अमृत सरोवर योजना का उद्देश्य भविष्य के लिए पानी का संरक्षण करना है।

6. 14  सितम्बर 2022 को किसने अंडर-17 सैफ फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 का ख़िताब जीता है – भारत

  • भारत ने कोलंबो में खेले गए फाइनल में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे नेपाल को 4-0 से करारी शिकस्त देकर सैफ अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखा।

  • भारत की तरफ से बॉबी सिंह, कोरौ सिंह, कप्तान वनलालपेका गुइटे और अमन ने एक-एक गोल किया। 

  • नेपाल ने भारत को लीग चरण में 3-1 से हराया था।

  • भारत के अंडर - 17 फुटबॉल प्रतियोगिता के कप्तान प्रशांत लक्षम है।

  • अंडर-17 सैफ फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन श्रीलंका में हुआ

7. 11 से 15 सितम्बर 2022 तक कहाँ पर इंटरनेशनल वाटर एस्सोसिएशन (IWA) वर्ल्ड वाटर कांग्रेस और प्रदर्शनी 2022 का आयोजन कहाँ किया गया – डेनमार्क, कोपनहेगन

  • 'भूजल: अदृश्य को दृश्यमान बनाना' या गायब होते भूजल को पुनः बहाल करना विश्व जल दिवस 2022 का विषय है।

  • इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस का विचार 1992 से है, जिस वर्ष रियो डी जनेरियो में पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन हुआ था।

  •  उसी साल, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव अपनाया जिसके द्वारा प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस घोषित किया गया, जिसे 1993 में शुरू किया गया था।

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस।

  • संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक तौर पर 24 अक्टूबर 1945 को अस्तित्व में आया।

8. 15 सितम्बर 2022 को किसने पहली से पांचवी कक्षा के छात्रों के लिए रामकृष्ण मिशन के “जाग्रति” कार्यक्रम का शुभारम्भ किया है – धर्मेन्द्र प्रधान

  • यह कार्यक्रम रामकृष्ण मिशन, दिल्ली द्वारा शुरू की गई एक पहल है जो रामकृष्ण मिशन, बेलूर मठ, पश्चिम बंगाल का एक शाखा केंद्र है।

  • रामकृष्ण मिशन 1897 में स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित एक विश्वव्यापी परोपकारी संगठन है।

  • इसका आदर्श वाक्य है "आत्मानो मोक्षार्थं जगद हिताय चा" अर्थात "अपनी मुक्ति के लिए, और दुनिया के कल्याण के लिए"।

  • दिल्ली केंद्र ने 1927 में अपनी स्थापना के बाद से विभिन्न आध्यात्मिक, शैक्षिक और सामाजिक सेवा गतिविधियाँ आयोजित की हैं।

  • जागृत नागरिक कार्यक्रम की सफलता का सूत्र :

  • सफलता का सूत्र - I - सातवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक घंटे का शिक्षा कार्यक्रम 2009 में शुरू किया गया था।

  • सफलता का सूत्र - II - एक चार घंटे का कार्यक्रम जो दो सत्रों में विभाजित है जिसमें कई इंटरैक्टिव चर्चाओं और भौतिक सहायता को शामिल किया गया है।

9. हाल ही में किस चिड़ियाघर को भारत का सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है – दार्जीलिंग चिड़ियाघर

  • दार्जिलिंग के पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क को देश के सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर के रूप में मान्यता दी गई है। 

  • चेन्नई में अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क दूसरे स्थान पर है, उसके बाद कर्नाटक के मैसूर में श्री चामराजेंद्र जूलॉजिकल गार्डन है।

  •  रैंकिंग सूची केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) द्वारा सितंबर 2022 में जारी की गई

  • सेंट्रल जू ऑथोरिटी द्वारा दार्जिलिंग के चिड़ियाघर को देश का सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर का दर्जा मिला है।

  •  वहीं चेन्नई के जूलॉजिकल पार्क को दूसरा और मैसूर जूलॉजिकल गार्डन को तीसरा स्थान मिला है।

  • केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने देश भर के चिड़ियाघरों की रैंकिंग की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में देशभर के करीब 150 चिड़ियाघर शामिल थे।

10. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री का नाम बताइए, जिन्होंने हाल ही में “MyParkings” एप्प लांच किया है- अनुराग ठाकुर

  • केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 14 अक्टूबर, 2021 को ‘MyParkings’ एप्प लॉन्च की।

  • MyParkings एप्प अपनी तरह की पहली पहल है।

  • इस एप्प पर लोग दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों में ऑनलाइन पार्किंग स्लॉट बुक कर सकते हैं।

  • MyParkings App

  • इस एप्प को वाहन पार्किंग की भीड़ के मुद्दे से निपटने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है।

  • यह एप्प उन वाहनों की कुल क्षमता के बारे में सूचित करेगा जिन्हें पार्क किया जा सकता है, उपयोग किए गए स्थान और साथ ही प्रत्येक पार्किंग स्थल में पार्किंग के लिए उपलब्ध स्थान की जानकारी प्रदान करेगा।

  • यह एप्प किसने विकसित किया?

  • इस एप्प को ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) द्वारा विकसित किया गया है।

  • BECIL SDMC के अधिकार क्षेत्र में एप्प-आधारित स्मार्ट पार्किंग सिस्टम की कार्यान्वयन एजेंसी है।

  • Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

    📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

    🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

    ✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

    🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

    📢 Telegram for Free Study Material -

    🤳 FACEBOOK Page -

    💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

    📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

    प्रिय पाठकों,

    Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।

     



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book