img

17 December 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

 

1. किस भारतीय फिल्म को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है - आरआरआर

  • एसएस राजामौली निर्देशित पीरियड फिल्म ‘आरआरआर’ को जनवरी 2023 में होने वाले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में दो कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। 
  • हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) ने ‘आरआरआर’ को नॉमिनेट किया है। 
  • फिल्म को दो कैटेगरी बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म में और फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए नॉमिनेट किया गया है।
  • हाल में फिल्म के लिए डायरेक्टर एस एस राजामौली को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। 
  • ‘RRR’ इंटरनेशनल अवॉर्ड कैटेगरी में जगह बनाने वाली अकेली इंडियन फिल्म है।
  • आरआरआर को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है, साउथ की ये फिल्म वैश्विक स्तर पर सराही जा रही है। 
  • ‘आरआरआर’ 1920 के दशक में दो वास्तविक जीवन के भारतीय क्रांतिकारियों –अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के इर्द-गिर्द बुनी गई एक पूर्व-स्वतंत्रता कहानी पर आधारित है। 
  • राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म मार्च में दुनिया भर में पांच भाषाओं में रिलीज हुई थी।

2.  इराक को पीछे छोड़ पहली बार कौन-सा देश भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया हैं - रूस

  • इराक को पीछे छोड़ रूस भारत का अब सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है। 
  • रूस से भारत का तेल आयात नवंबर में पांचवें महीने बढ़कर 9,08,000 बैरल प्रति दिन (बीपीडी) हो गया। 
  • अक्टूबर की तुलना में यह 4 फीसदी अधिक है। सात देशों के समूह, ऑस्ट्रेलिया और 27 यूरोपीय संघ के देशों ने 5 दिसंबर से रूसी समुद्री तेल पर 60 डॉलर प्रति बैरल की कीमत की सीमा लगा दी है।
  • पिछले माह इराक से भारत का तेल आयात सितंबर, 2020 के बाद से सबसे कम हो गया। 
  • सऊदी अरब से आयात 14 महीने के निचले स्तर पर आ गया। 
  • पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के सदस्य देशों में नवंबर में सबसे कम गिरावट आई। 
  • इस वित्तीय वर्ष के पहले आठ महीनों (अप्रैल-नवंबर) में इराक भारत के लिए सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बना रहा। 
  • इसके बाद सऊदी अरब और रूस थे। 
  • इन दोनों ने संयुक्त अरब अमीरात को चौथे स्थान पर गिरा दिया।

3. हाल ही में किस देश को संयुक्त राष्ट्र महिला समूह से बाहर कर दिया गया है -  ईरान

अमेरिकी के एक प्रस्ताव के बाद ईरान को संयुक्त राष्ट्र महिला समूह से बाहर कर दिया गया है। 

  • भारत ने लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध मुख्य वैश्विक अंतरसरकारी संगठन संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद से ईरान को हटाने के लिए की गयी वोटिंग में भाग नहीं लिया है। 
  • आठ देशों ने इस प्रस्ताव के विरोध में वोट किया. 

4. हाल ही में किस देश ने ऐतिहासिक परमाणु संलयन सफलता की घोषणा की है - अमेरिका

  • अमेरिकी शोधकर्ताओं ने 13 दिसंबर को एक ऐतिहासिक परमाणु संलयन सफलता की घोषणा की जो असीमित, स्वच्छ ऊर्जा के स्रोत और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को समाप्त करने की दिशा में एक “ऐतिहासिक उपलब्धि” है। 
  • परमाणु संलयन में यह सफलता असीमित स्वच्छ ऊर्जा ला सकती है और इससे जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में मदद मिल सकती है।
  • इतिहास में पहली बार अमेरिका के कैलिफोर्निया में लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेटरी में नेशनल इग्निशन फैसिलिटी में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने परमाणु संलयन अभिक्रिया को अंजाम दिया है, जिसके चलते सूर्य की तरह ही बिल्कुल शुद्ध ऊर्जा (कॉर्बन फ्री एनर्जी) का उत्पादन किया गया। 
  • परमाणु संलयन क्या है ?
  • परमाणु संलयन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा भारी मात्रा में ऊर्जा जारी करते हुए दो हल्के परमाणु नाभिक मिलकर एक भारी परमाणु बनाते हैं। 
  • यह वह प्रक्रिया है जो सूर्य और अन्य तारों को शक्ति प्रदान करती है। 
  • यह प्रकाश परमाणुओं के जोड़े लेकर और उन्हें एक साथ मजबूर करके काम करता है और भारी मात्रा में ऊर्जा उत्पन्न करता है।

5. 'अंतर्राष्ट्रीय जलवायु क्लब' किसके द्वारा शुरू किया गया है - G-7

  • ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए देशों को एक साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए G-7 ने एक खुले, विश्वव्यापी जलवायु क्लब की स्थापना की है। 
  • यह निर्णय जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ द्वारा किया गया था, जो इस  वर्ष के अंत तक G-7 का नेतृत्व कर रहे है। 
  • जापान, जर्मनी से G-7 की प्रेसीडेंसी ग्रहण करेगा। 
  • इसका उद्देश्य ग्रीन एनर्जी के लिए औद्योगिक संक्रमण को गति देना और अधिक उत्सर्जन-घटाने की रणनीति तैयार करना है।

6. हाल ही में इंडिया वॉटर इम्पैक्ट समिट, 2022 का उद्घाटन किस राज्य में हुआ - नई दिल्ली

  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में इंडिया वॉटर इम्पैक्ट समिट के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया है। 
  • यह तीन दिवसीय समिट 15-17 दिसंबर के मध्य आयोजित की जा रही है। 
  • यह समिट, पहले के सम्मेलनों की तरह दुनिया भर की उन दर्जनों प्रौद्योगिकी और नवाचार कंपनियों को भी अवसर प्रदान करेगा जो नदी घाटियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर समाधान पेश करने के इच्छुक हैं।
  • इस समिट में देश-विदेश के विशेषज्ञ बड़ी नदी घाटियों में विलुप्त होने वाली छोटी नदियों के संरक्षण आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखेंगे। 
  • इंडिया वॉटर इम्पैक्ट समिट का आयोजन नीति आयोग द्वारा डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (DAIC) में किया जा रहा है। 
  • 7वें इंडिया वॉटर इम्पैक्ट समिट का थीम ‘एक बड़ी बेसिन में छोटी नदियों का जीर्णोद्धार और संरक्षण’ है।

7. किस टीम ने टेनिस प्रीमियर लीग 2022 का खिताब जीता है - हैदारबाद स्ट्राइकर्स

  • फाइनकैब हैदराबाद स्ट्राइकर्स ने टेनिस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का खिताब जीत लिया है। 
  • यह लगातार दूसरी बार है, जब हैदराबाद ने इस लीग का खिताब जीता है। 
  • इस लीग का पहला सेमीफाइनल मैच फाइनकैब हैदराबाद स्ट्राइकर्स और चेन्नई स्टालियंस के बीच खेला गया। 
  • फाइनकैब हैदराबाद स्ट्राइकर्स की कोनी पेरिन ने महिला एकल मुकाबले में चेन्नई स्टैलियंस की एकातेरिना काजियोनोवा के साथ ड्रॉ खेला। 
  • यह मुकाबला 10-10 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

8. किस भारतीय तैराक ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में FINA वर्ल्ड स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 में महिलाओं के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया - चाहत अरोड़ा 

  • तैराकी में, भारतीय तैराक चाहत अरोड़ा ने 14 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में FINA वर्ल्ड स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 में महिलाओं के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। चाहत अरोड़ा ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक रेस 1 मिनट 13.13 सेकंड में पूरी की। लिथुआनिया की रूटा माइलुटिटे ने 1 मिनट, 3.81 सेकेंड में ओवरऑल हीट में शीर्ष स्थान हासिल किया, जो चाहत अरोड़ा से 9.32 सेकेंड तेज था।
  • दक्षिण अफ्रीका की 19 वर्षीय लारा वान नीकेर्क 1 मिनट 3.93 सेकंड में दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि यूएसए की लिली किंग 1 मिनट 3.94 सेकंड में तीसरे स्थान पर रहीं। चाहत 17 दिसंबर को महिलाओं की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। FINA वर्ल्ड स्विमिंग चैंपियनशिप (25 मीटर) 2022, प्रतियोगिता का 16वां संस्करण, 18 दिसंबर को समाप्त होगा।

9. हाल ही में सैटेलाइट स्पेक्ट्रम नीलामी करने वाला पहला देश कौन सा है - भारत

  • भारत, सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी करने वाला देश होगा। 
  • टेलीकॉम रेगुलेटरी अथोरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) के चेयरमैन पीडी वाघेला ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इससे इस सेक्टर में निवेश के दरवाजे खुलेंग।
  • सैटकॉम पर ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने इस पर अपनी बात रखी, साथ ही उन्होंने कहा कि 'TRAI' जल्द ही सूचना और प्रसारण, अंतरिक्ष और सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए आवश्यक अनुमति देने की सिफारिश करेगा।
  • साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ट्राई को ऑक्शन के लिए आवश्यक स्पेक्ट्रम और उपग्रह आधारित संचार के संबंधित विषयों पर दूरसंचार विभाग से एक रिफरेन्स भी प्राप्त हुआ है।

10. भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास "काजिंद - 2022" किस राज्य में शुरू हुआ - मेघालय

  • भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास "काजिंद-22" का छठा संस्करण 15 से 28 दिसंबर, 2022 तक मेघालय के उमरोई में आयोजित किया जा रहा है।
  • कजाकिस्तान सेना के साथ संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास 2016 में "अभ्यास प्रबल दोस्तीक" के रूप में शुरू किया गया था।
  • इस अभ्यास को बाद में कंपनी-स्तरीय अभ्यास में अपग्रेड किया गया और वर्ष 2018 में इसका नाम बदलकर “अभ्यास काजिंद” कर दिया गया।
  • यह संयुक्त अभ्यास दोनों सेनाओं को संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए संभावित खतरों को बेअसर करने के लिए संयुक्त सामरिक अभ्यासों की एक श्रृंखला के तहत प्रशिक्षित करने, योजना बनाने और निष्पादित करने में सक्षम बनाएगा।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book