img

17 January 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. किस ब्रिटिश-भारतीय को हाल ही में 'फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है - मनीष तिवारी 

  • ब्रिटिश-भारतीय उद्यमी मनीष तिवारी को 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

  • वह जातीय अल्पसंख्यक केंद्रित मार्केटिंग एजेंसी के संस्थापक भी है।

  • यह अवार्ड भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी मिल चुका है।

  • इस अवार्ड के अन्य अन्य प्रमुख प्राप्तकर्ताओं में दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत नेता नेल्सन मंडेला और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स शामिल है।

  • मनीष तिवारी ‘हियर एंड नाउ 365’ नामक एजेंसी के भी संस्थापक है।

2.  राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - प्रवीण शर्मा

  • प्रवीण शर्मा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • प्रवीण 2005 बैच के भारतीय रक्षा सेवा इंजीनियर्स के अधिकारी हैं।

  • उन्हें पांच साल की अवधि के लिए सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत इस पद पर नियुक्त किया गया है।

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण का गठन वर्ष 2018 में किया गया था।

3. छत्तीसगढ़, राजस्थान और पंजाब के बाद किस राज्य ने हाल ही में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) को फिर से शुरू किया है - हिमाचल प्रदेश 

  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने उन सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने का फैसला किया है जो पहले राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत कवर किए गए थे।

  • इससे पहले छत्तीसगढ़, राजस्थान और पंजाब में पुरानी पेंशन योजना लागू की गई थी।

  • इस फैसले से लगभग 1.36 लाख राज्य एनपीएस कर्मचारियों को लाभ होगा। 

4. भारत का पहला 3x प्लेटफॉर्म विंड टर्बाइन जनरेटर (WTG) किस राज्य में स्थापित किया गया है - कर्नाटक

  • रिन्यू पॉवर (ReNew Power) ने गडग, कर्नाटक में भारत का पहला 3x प्लेटफॉर्म विंड टर्बाइन जनरेटर (WTGs) स्थापित किया है।

  • इस नए पवन टर्बाइन जनरेटर का उपयोग देश की पहली "राउंड द क्लॉक" नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना में किया जाएगा जो पवन, सौर और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रौद्योगिकी (BESS) को संयोजित करता है।

  • यह परियोजना सालाना 1 मिलियन से अधिक परिवारों को बिजली प्रदान करेगा।

5. बदारा अली जूफ किस देश के उप-राष्ट्रपति थे, जिनका भारत में निधन हो गया है - गाम्बिया 

  • पश्चिमी अफ़्रीकी देश गाम्बिया के उप-राष्ट्रपति बदारा अली जूफ (Badara Alieu Joof) का भारत में निधन हो गया है. वह 65 वर्ष के थे और बीमार चल रहे थे।

  • उनके निधन की जानकारी गाम्बिया के राष्ट्रपति अदामा बारो ने दी है।

  • वह 2022 में गाम्बिया के उप-राष्ट्रपति नियुक्त हुए थे।

  • गाम्बिया एक छोटा सा पश्चिम अफ्रीकी देश है जिसकी राजधानी बंजुल है और यहाँ की करेंसी गाम्बियन दलासी (Gambian Dalasi) है। 

6. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज कौन बने है -  शुभमन गिल 

  • भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ दिया है।

  • शुभमन गिल ने अपनी शानदार पारी के दौरान 19 चौके और 9 शानदार छक्के लगाये।

  • शुभमन वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए है।

  • शुभमन गिल दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए है।

  • वह अब सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, ईशान किशन के साथ विशेष क्लब में शामिल हो गए है।

  • गिल, लगातार 3 छक्के लगाकर दोहरा शतक पूरा करने वाले दुनिया की पहले बल्लेबाज भी बन गए है. 

7. न्यूजीलैंड की पीएम कौन है, जिन्होंने अगले महीने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है -  जैसिंडा अर्डर्न

  • न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न अगले महीने अपने पद से इस्तीफा दे देंगी।

  • उनका कार्यकाल 7 फरवरी तक समाप्त हो जाएगा।

  • वह 2017 में न्यूजीलैंड की 40वीं प्रधानमंत्री बनी थी। 

  • अर्डर्न पहली बार 2008 के आम चुनाव में सांसद चुनी गयी थी।

  • न्यूजीलैंड देश दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित है।

8. किस कंपनी ने वर्ष 2022-23 के लिए वार्षिक प्रदर्शन लक्ष्य निर्धारित करने के लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है - इरेडा

  • भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा-IREDA) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए वार्षिक प्रदर्शन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के साथ एक समझौता किया है।
  • भारत सरकार ने संचालन से राजस्व के लिए 3,361 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है. यह पिछले वर्ष के प्रदर्शन की तुलना में लगभग 18% अधिक है. इरेडा की स्थापना वर्ष 1987 में एक ‘गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था’ के रूप में की गयी थी.

9. केन-बेतवा लिंक परियोजना की संचालन समिति की तीसरी बैठक किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में आयोजित हुई -  दिल्ली

  • 18 जनवरी, 2023 को केन-बेतवा लिंक परियोजना की संचालन समिति की तीसरी बार नई दिल्ली में बैठक हुई।
  • इस अवसर पर बोलते हुए, जल संसाधन विभाग के सचिव पंकज कुमार ने क्षेत्र की जल सुरक्षा और सामाजिक आर्थिक विकास के लिए केन-बेतवा कनेक्शन परियोजना के महत्व पर जोर दिया।
  • उन्होंने कहा कि यह केंद्र और राज्य दोनों की परियोजना है और दोनों इसे समय पर पूरा करने के लिए जिम्मेदार हैं।
  •  केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 13 जिले आते हैं. 

10. भारत के G-20 प्रेसीडेंसी के तहत, भारत में पहले ग्लोबल टूरिज्म समिट का आयोजन कब किया जायेगा - 10 से 12 अप्रैल, 2023 

  • भारत के G-20 प्रेसीडेंसी के तहत, देश में पहले ग्लोबल टूरिज्म समिट का आयोजन 10 से 12 अप्रैल, 2023 के मध्य किया जायेगा।
  • इसका आयोजन भारत के पर्यटन मंत्रालय और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से किया जायेगा।
  • इस ग्लोबल टूरिज्म समिट का आयोजन वैश्विक व्यवसायों, थिंकर्स और पॉलिसी मेकर्स को एक मंच पर लाने और भारत में पर्यटन के नए अवसरों की तलाश करने के लिए किया जायेगा।
  •  इस समिट का आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जायेगा।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book