img

18 February 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने सुजलाम-सुफलाम जल अभियान के छठे चरण का शुभारंभ किया - गुजरात

  • गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर के खोरज में सुजलाम-सुफलाम जल अभियान के छठे चरण का शुभारंभ किया। 
  • उद्देश्य - भूजल स्तर को ऊपर उठाना और वर्षा जल का अधिकतम उपयोग करना है।
  • इस अभियान के तहत जनभागीदारी से नए तालाबों-चेकडैमों का निर्माण, डिसिल्टिंग, मरम्मत तथा नहरों की सफ़ाई का कार्य करवाया जाएगा।

2. हाल ही में किस बैंक ने विदेशी अंशदान अधिनियम से जुड़े लेनदेन को लेकर NEFT और RTGS प्रणालियों में जरूरी बदलाव किया है - भारतीय रिजर्व बैंक

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) से जुड़े लेनदेन को लेकर NEFT और RTGS प्रणालियों में जरूरी बदलाव किया है। 
  • गृह मंत्रालय की मौजूदा आवश्यकताओं के संबंध में ऐसे लेनदेन में दानकर्ता के नाम, पता, मूल देश, रकम, मुद्रा और पैसे भेजने के उद्देश्य समेत सभी विवरण दर्ज करना जरूरी है।
  • केंद्रीय बैंक ने बैंकों से एनईएफटी और आरटीजीएस के जरिये एसबीआई को विदेशी दान भेजते समय संबंधित विवरण प्राप्त करने के लिए आवश्यक परिवर्तन करने को कहा है। 

3. जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव “आदि महोत्सव” का उद्घाटन दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किसके द्वारा किया गया - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को दिल्ली के इंडिया गेट के पास स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव 'आदि महोत्सव' का उद्घाटन किया।
  • आदि महोत्सव' को प्रधानमंत्री ने विविधता में एकता के भारतीय सामर्थ्य को एक नई ऊंचाई देने वाला बताया और कहा कि ये विकास और विरासत के विचार को और अधिक जीवंत बना रहा है।
  • आदि महोत्सव जनजातीय संस्कृति, शिल्प, खान-पान वाणिज्य और पारंपरिकक कला का उत्सव मनाने वाला कार्यक्रम है।

4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने चंबल नदी में एकत्रित पानी को अन्य जिलों में स्थानांतरित करने की परियोजना को लागू करने के लिए 13,000 करोड़ रुपये आवंटित किए - राजस्थान

  • हाल ही में राजस्थान सरकार ने राज्य के बजट के दौरान ‘पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना’ (ERCP) को लागू करने के लिए 13,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। 
  • उद्देश्य → बारिश के मौसम में दक्षिणी राजस्थान की नदियों जैसे चंबल और इसकी सहायक नदियों जैसे कुन्नू, पार्वती और कालीसिंध में एकत्रित अतिरिक्त पानी का संचयन करना और इसे दक्षिण-पूर्वी जिलों में स्थानांतरित करना है। 

5. भारत की पहली “फ्रोजन लेक मैराथन” कहाँ आयोजित की जाएगी -लद्दाख

  • केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख की पैंगोंग त्‍सो झील में फ्रोजन लेक मैराथन को पहली बार आधिकारिक तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकार्ड्स में सबसे ऊंची फ्रोजन लेक मैराथन के रूप में शामिल किया गया है।
  • यह झील हिमालय में 14,000 फुट से अधिक की ऊँचाई पर स्थित एक लंबी संकरी, गहरी लैंडलॉक झील है।
  • फ्रोजन लेक मैराथन देश में पहली बार आयोजित की जा रही है और इसे अधिक ऊंचाई और ठंड के कारण सबसे कठिन माना जाता है।

6. हाल ही में ‘आईडेक्स इन्वेस्टर हब’ (आईआईएच) का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया - राजनाथ सिंह 

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘आईडेक्स इन्वेस्टर हब’ (आईआईएच) का उद्घाटन किया जिसके तहत भारतीय निवेशक 200 करोड़ रुपये से अधिक लगाने की घोषणा कर चुके हैं।
  • राजनाथ सिंह ने यहां एयरो इंडिया 2023 के तहत आयोजित वार्षिक रक्षा नवोन्मेष समारोह ‘मंथन’ के दौरान ‘साइबर सुरक्षा’ पर ‘डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंजिस (डिस्क 9)’ के नौवें संस्करण की भी शुरुआत की।

7. हाल ही में उपन्यास ‘समुद्रशिला’ के लिए केरल के अकबर कक्कट्टिल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया हैं - सुभाष चंद्रन

  • लेखक सुभाष चंद्रन के उपन्यास समुद्रशिला को कोझिकोड के लघु कथाकार और उपन्यासकार की स्मृति में एक ट्रस्ट द्वारा स्थापित अकबर कक्कट्टिल पुरस्कार के लिए चुना गया है। 
  • उपन्यास का चयन पिछले पांच वर्षों में प्रकाशित साहित्यिक कृतियों में से तीन सदस्यीय जूरी द्वारा किया गया था।
  • पद्मराजन पुरस्कार, 2019 - समुद्रशिला
  • सर्वश्रेष्ट उपन्यास के लिए ओ वी विजयन पुरस्कार 2020 - समुद्रशिला    

8. किस कंपनी ने हाल ही में दुनिया का पहला सैटेलाइट आधारित 'टू वे मैसेंजिंग सिस्टम' लॉन्च किया है - क्वालकॉम

  • क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज, इंक ने सीईएस 2023 में नेपड्रैगन सैटेलाइट नामक प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए दुनिया का पहला उपग्रह-आधारित दो-तरफा सक्षम मैसेजिंग समाधान पेश किया है।
  • दुनिया का पहला 'सैटेलाइट-आधारित, टू-वे सक्षम मैसेजिंग समाधान' है। यह समाधान क्वालकॉम द्वारा इरिडियम के साथ साझेदारी में विकसित स्मार्ट-फोन के लिए काम करता है।

9. भारत में किस मंत्रालय ने mPassport पुलिस ऐप लॉन्च किया है -विदेश मंत्रालय

  • विदेश मंत्रालय ने mPassport Police app लॉन्च किया है।
  • इस ऐप के जरिए पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया आसान और तेज हो जाएगी।
  • यह ऐप उन पुलिस कर्मियों के लिए है, जो पुलिस वेरिफिकेशन प्रॉसेस के लिए पासपोर्ट आवेदकों के घर जाएंगे।

10. हाल ही भारत ऑस्ट्रेलिया जापान किस देश ने मिलकर साइबर सुरक्षा के लिए अभियान शुरु किया है -अमेरिका

  • भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) समूह ने सदस्य देशों में साइबर सुरक्षा सुधार के लिए एक जन अभियान की घोषणा की है।
  • 'क्वाड साइबर चुनौती' (Quad Cyber Challenge) अभियान के तहत हिंद-प्रशांत और अन्य क्षेत्रों से इंटरनेट यूजर्स को इसमें शामिल होने व उन्हें सुरक्षित तथा जिम्मेदाराना ढंग से साइबर दुनिया का इस्तेमाल करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book