img

18 May 2021 Current Affairs In Hindi

1. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 महामारी की अनियंत्रित वृद्धि को देखते हुए क्या आदेश दिया है - कैदियों की अंतरिम रिहाई

  • हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने कोविड-19 महामारी की अनियंत्रित वृद्धि को देखते हुए पात्र कैदियों की अंतरिम रिहाई का आदेश दिया है।
  • न्यायालय के इस आदेश का उद्देश्य जेलों में भीड़ कम करना और कैदियों के जीवन तथा स्वास्थ्य के अधिकार की रक्षा करना है।
  • न्यायालय ने अर्नेश कुमार बनाम बिहार राज्य (Arnesh Kumar vs State of Bihar) 2014 मामले में निर्धारित मानदंडों का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया।
  • इस मामले के तहत न्यायालय ने पुलिस को अनावश्यक गिरफ्तारी नहीं करने के लिये कहा था, खासकर उन मामलों में जिनमें सात वर्ष से कम जेल की सजा होती है।
  • देश के सभी ज़िलों के अधिकारी आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure- Cr.P.C) की धारा 436ए को प्रभावी ढंग से लागू करेंगे।
  • Cr.P.C की धारा 436A के तहत अपराध के लिये निर्धारित अधिकतम जेल अवधि का आधा समय पूरा करने वाले विचाराधीन कैदियों को व्यक्तिगत गारंटी पर रिहा किया जा सकता है।
  • न्यायालय ने जेलों में भीड़भाड़ से बचने के लिये दोषियों को उनके घरों में नज़रबंद रखने पर विचार करने के लिये विधायिका को सुझाव दिया है।
  • वर्ष 2019 में जेलों में कैदियों के रहने की दर बढ़कर 118.5% हो गई थी।
  • विचाराधीन कैदी: इसके अंतर्गत उन कैदियों को रखा जाता है जिन्हें अभी तक उन पर लगाए गए अपराधों के लिये दोषी नहीं पाया गया है।

📌 Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

2. निम्न में से किस देश का जुरोंग रोवर 7 महीने की अंतरिक्ष यात्रा पूरी करने के बाद मंलग ग्रह पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया है - चीन

  • चीन का चुरोंग रोवर 7 महीने की अंतरिक्ष यात्रा पूरी करने के बाद मंलग ग्रह पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया है।
  • चीन का ये यान अब तक वहां पर भेजे गए यानों में सबसे अधिक वजनी (लैंडर 5 टन) है।
  • यह मंगल के यूटोपिया प्लेनीशिया समतल तक पहुँचा है जो मंगल ग्रह के उत्तरी गोलार्ध का हिस्सा है।
  • अग्नि देवता के नाम पर रखा गया →
  • चुरोंग नाम चीन के अग्नि देवता के नाम पर रखा गया है।
  • अमेरिका इससे पहले सफलता पूर्वक नौ बार अपने अंतरिक्ष यान को मंगल ग्रह पर उतार चुका है।
  • चुरोंग रोवर का काम »
  • साथ ही मंगल ग्रह पर मौजूद बड़ी बड़ी चट्टानों में मौजूद खनिजों को पता लगाएगा और मंगल के पर्यावरण की भी जानकारी धरती पर मौजूद कंट्रोल रूम को भेजेगा।
  • चीन का रोवर यहां पानी की मौजूदगी के साथ जीवन का भी पता लगाएगा और यूटोपिया प्लेनीशिया से चीन का यह रोवर मंगल ग्रह की तस्वीरें भेजेगा।
  • हाल ही में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के जुपिटर आइसी मून एक्सप्लोरर ने हाल ही में परीक्षणों के एक महत्वपूर्ण क्रम में प्रवेश किया।
  • इस अंतरिक्ष यान के ज्यूस मिशन के तहत जून 2022 में वृहस्पति के लिये भेजा जाएगा।

📌 Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

3. हाल ही में किसने सबसे कम समय (86 घण्टे) में दो बार माउंट एवरेस्ट फतह किया - मिंगमा तेनजी

  • मिंगमा तेनजी शेरपा ने 86 घंटे में दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
  • इससे पहले, भारतीय पर्वतारोही अंशु जमसेनपा ने 2017 में 118 घंटे और 15 मिनट में एवरेस्ट पर सबसे तेज दोहरी चढ़ाई का रिकॉर्ड बनाया था।
  • हाल ही में 52 वर्षीय नेपाली पर्वाता रोही कामी रीता शेरपा ने 25 वीं बार एवरेस्ट फतह कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • वर्ष 1953 में एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे ने पहली बार माउंट एवरेस्ट फतह किया।
  • दुनिया की पहली महिला » जुनको ताबे (1975)
  • बछेन्द्री पाल » प्रथम भारतीय महिला (1984)
  • अरुणिमा सिंहा » प्रथम विकलांग महिला
  • लिडा ब्रैडी » बिना ऑक्सीजन के फतह (1988)
  • आदिवासी लड़की पूर्णा » सबसे कम उम्र की (13 Yr. 11m)

 

4. हाल ही में नाबार्ड ने किस राज्य के ग्रामीण बुनियादी ढ़ाँचा को विकसित करने के लिये धन प्रदान किया - असम

  • National Bank for Agriculture and Rural Development (NABARD) ने हाल ही में घोषणा की कि उसने अपने ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास कोष (Rural Infrastructure Development Fund – RIDF) से 2020-21 में असम को 1,236 करोड़ रुपये प्रदान किए।
  • RIDF  क्या है?
  • इसे 1995-96 में 2,000 करोड़ रुपये के शुरुआती कोष के साथ बनाया गया था।
  • 2020-21 में RIDF को 29,848 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
  • इस फण्ड का उपयोग भारत सरकार द्वारा अनुमोदित 37 पात्र गतिविधियों के लिए किया जाएगा।
  • इन पात्र गतिविधियों को तीन व्यापक श्रेणियों के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है।
  • I. सामाजिक क्षेत्र
  • II.कृषि
  • III. संबंधित क्षेत्र और ग्रामीण संपर्क
  • कृषि कार्यों का मशीनीकरण, सौर ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण, पवन ऊर्जा से संबंधित अवसंरचना कार्य, ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी के लिए आधारभूत संरचना, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं, वृक्षारोपण और बागवानी, बाढ़ सुरक्षा, वन विकास, ग्रामीण शिक्षा संस्थानों के लिए बुनियादी ढांचा, पेय जल, ग्रामीण कनेक्टिविटी, ग्रामीण पुल और ग्रामीण सड़कें

📌 Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

5. राष्ट्रीय डेंगू दिवस कब मनाया जाता है - 16 मई

  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • डेंगू एक अप्रत्यक्ष रोग है तथा यह डेंगू वायरस से संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।
  • यह मच्छर चिकन बुनिया, पीला बुखार और जीका संक्रमण का भी वाहक है।
  • डेंगू बुखार चार प्रकार के डेंगू वायरस के कारण होता है जो मच्छरों द्वारा फैलता है।
  • तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द डेंगू के कुछ लक्षण हैं।
  • डब्ल्यू.एच.ओ. के अनुसार प्रतिवर्ष 39 करोड़ लोग डेंगू वायरस से संक्रमित होते हैं। (भारत में 1.5 लाख - 2019)
  • हाल ही में वर्ल्ड मॉस्किटो प्रोग्राम के शोधकर्ताओं ने इंडोनेशिया में डेंगू को सफलतापूर्वक नियंत्रित करने हेतु वोल्बाचिया बैक्टीरिया से संक्रमित मच्छरों का इस्तेमाल किया।
  • अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस 15 मई।
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस 16 मई।
  • विश्व कृषि पर्यटन दिवस 16 मई।
  • विश्व दूरसंचार दिवस 17 मई।

 

6. हाल ही में किस देश ने सभी सिंथेटिक कैनबिनोइड पदार्थों पर प्रतिबंध लगा दिया - चीन

  • चीन सभी सिंथेटिक कैनबिनोइड पदार्थों पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
  • चीन ने दवा के निर्माण और तस्करी को रोकने के लिए सिंथेटिक कैनबिनोइड पदार्थों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • सिंथेटिक कैनबिनोइड्स भांग/गांजा के पौधे में पाए जाने वाले रसायनों के समान मानव निर्मित पदार्थ हैं। ये गांजा की तुलना में सस्ते और अधिक नशे वाले होते हैं।
  • चीन सिंथेटिक कैनबिनोइड्स के नशे की लत और हानिकारक गुणों के आकलन के लिए मानक स्थापित करेगा।
  • सिंथेटिक कैनबिनोइड्स को कैनबिनोइड्स भी कहा जाता है। ये दवाओं के एक समूह का हिस्सा हैं जिन्हें नए साइकोएक्टिव पदार्थ कहा जाता है।
  • चीन →
  • यह पूर्वी एशिया का एक देश है।
  • यह दुनिया का सबसे बड़ा निर्माता और निर्यातक है।
  • रेनमिनबी चीन की मुद्रा है और बीजिंग चीन की राजधानी है।
  • शी जिनपिंग चीन के राष्ट्रपति हैं।

📌 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

7. हाल ही में इस साल का ‘अंतर्राष्ट्रीय अजेय स्वर्ण पदक’ किसको दिया गया - रमेश पोखरियाल निशंक (शिक्षा मंत्री)

  • डॉ रमेश पोखरियाल निशंक इंटरनेशनल अजेय स्वर्ण पदक इस वर्ष के लिए सम्मानित किया गया है केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक।
  • महर्षि संगठन के विश्वव्यापी अध्यक्ष डॉ टोनी नादेरडॉ. निशंक को उनके लेखन, सामाजिक और शानदार सार्वजनिक जीवन के माध्यम से मानवता के प्रति उनकी असाधारण प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।
  • इस अधिवेशन में 110 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।
  • केंद्रीय मंत्री ने इस सम्मान को वैश्चिक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने और कोविड-19 के रोगियों की सेवा में जुटे कोरोना वारियर्स को समर्पित किया है।
  • डॉ निशंक को यह प्रतिष्ठित सम्मान इस वर्ष गुरुपूर्णिमा के अवसर पर प्रदान किया जायेगा।
  • डॉ नाडर ने आगे बताया कि डॉ निशंक ने नई भारतीय शिक्षा नीति के माध्यम से भी सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों की स्थापना की दिशा में अद्वितीय कार्य किया है।

 

8. हाल ही में इटालियन ओपन 2021 का खिताब किसने जीता - राफेल नाडाल

  • राफेल नडाल (स्पेन के टेनिस खिलाड़ी) ने इटालियन ओपन, 2021 जीता।
  • रोम मास्टर्स का यह उनका 10वां खिताब है।
  • इटालियन ओपन, 2021 का आयोजन 16 मई, 2021 को रोम में हुआ था।
  • फाइनल मुकाबला राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच के बीच हुआ था।
  • उन्होंने अब तक 20 ग्रैंड स्लैम, 13 फ्रेंच ओपन खिताब जीते हैं।
  • नोवाक जोकोविच (सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी) ने 18 ग्रैंड स्लैम जीते हैं।
  • इटालियन ओपन →
  • इसे मूल रूप से इतालवी अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (Italian International Championship) कहा जाता है।
  • यह रोम, इटली में आयोजित एक टेनिस टूर्नामेंट है।
  • यह एक क्ले टेनिस टूर्नामेंट है।टेनिस कोर्ट की चार अलग-अलग प्रकार की सतहें होती हैं।
  • वे क्ले कोर्ट, कारपेट कोर्ट, हार्ड कोर्ट और ग्रास कोर्ट हैं।
  • ग्रैंड स्लैम →
  • ग्रैंड स्लैम के कार्यक्रम में फ्रेंच ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन शामिल हैं।

📌 नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

9. निम्न में से किसने मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब अपने नाम किया है - एंड्रिया मेजा (मैक्सिको)

  • मेक्सिको की एंड्रिया मेजा (Andrea Meza) ने मिस यूनिवर्स, 2020 (Miss Universe 2020) का खिताब जीता है।
  • मिस यूनिवर्स के 69वें संस्करण का आयोजन 16 मई, 2021 को फ्लोरिडा, अमेरिका में किया गया।
  • इसे पहली बार 2020 में COVID-19 महामारी के कारण रद्द किया गया था।
  • एंड्रिया को पूर्व मिस यूनिवर्स जोजीबिनी तुंजी ने मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया।
  • साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका की जोजीबिनी तुंजी मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली पहली अश्वेत महिला थीं।
  • मिस इंडिया एडलाइन कैस्टेलिनो (Adline Castelino) ने शीर्ष चार में जगह बनाई।
  • मिस वर्ल्ड 2019 टोनी. एन. सिंह (जमैका)।
  • मिस अर्थ 2019 नेल्लीस पिमेंटेल (पुर्तोरिको)।
  • मिस दिवा यूनिवर्स 2020 एडलिन कैस्टेलिनो (कर्नाटक)।
  • मिस यूनिवर्स 2019 जोजिबिनी टुन्जी (दक्षिण अफ्रीका)।

 

10. वर्ष 2020 में कौन सा देश प्रेषित धन का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता रहा - भारत

  • हाल ही में जारी विश्व बैंक के माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ के अनुसार, भारत प्रेषित धन का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता रहा।
  • कुल प्रेषित धन के रुप में 83 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक प्राप्त किया। (2019 से 0.2% कम)
  • वर्ष 2020 में भारत को प्रेषित धन में कमीं यू.ए.ई. से 17% कम प्राप्ति के कारण।
  • क्रमशः स्थान → भारत, चीन, मैक्सिको, फिलीपींस, मिस्र, पाकिस्तान, फ्रांस तथा बांंग्लादेश आदि।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका (68 बिलियन अमेरिकी डॉलर) से प्रेषित धन का बहिर्वाह सर्वाधिक था।
  • इसके बाद यू.ए.ई., सऊदी अरब, स्विटजरलैंड, जर्मनी तथा चीन का स्थान है।
  • प्रेषित धन या रेमिटेंस »
  • प्रेषित धन वह धन है जो किसी अन्य पार्टी (सामान्यतः एक देश से दूसरे देश में) को भेजा जाता है।
  • रेमिटेंस भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि करता है और इसके चालू खाते के घाटे के लिये धन जुटाने में मदद करता है।
  • विश्व बैंक →
  • अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की स्थापना एक साथ वर्ष 1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन (Bretton Woods Conference) के दौरान हुई थी।
  • अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) को ही विश्व बैंक कहा जाता है।
  • सदस्य →
  • वर्तमान में 189 देश इसके सदस्य हैं।
  • भारत भी इसका एक सदस्य है।

 

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है। इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book