img

18 November 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए भारत और किस देश ने समझौता किया है - अमेरिका

  • हाल ही में इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए भारत और अमेरिका ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

  • साझेदारी का उद्देश्य नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाना और स्टार्टअप परिदृश्य में नियामक चुनौतियों का समाधान करना है।

  • इस मौके पर अमेरिका की मंत्री जीना रायमोंडो जबकि भारत की तरफ से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मौजूद रहे।

2. कौन सा भारतीय क्रिकेटर विश्व कप में 50 छक्के लगाने वाला पहला बल्लेबाज बन गया है - रोहित शर्मा

  • रोहित शर्मा क्रिकेटर विश्व कप में 50 छक्के लगाने वाला पहला बल्लेबाज बन गये है।

  • रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, क्रिस गेल ने टूर्नामेंट में 49 छक्के लगाए थे।

  • रोहित शर्मा विश्व कप के 2023 संस्करण में अब तक 28 छक्के लगा चुके हैं।

  •  रोहित शर्मा ने 44 मैचों में भारत के कप्तान के रूप में अपने 2,000 रन भी पूरे किए। 

3. हाल ही में 37वें इन्फेंट्री कमांडर्स सम्मेलन 2023 का आयोजन किस राज्य में किया गया है - मध्य प्रदेश

  • दो दिवसीय 37वीं इन्फैंट्री कमांडर्स कॉन्फ्रेंस बुधवार को मध्य प्रदेश के इन्फैंट्री स्कूल, महू में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

  • इस द्विवार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे ने की।

  • संचालन, प्रशिक्षण, क्षमता विकास और प्रौद्योगिकी के समावेशन में इन्फैंट्री से संबंधित बड़ी संख्या में वर्तमान और भविष्य के मुद्दों पर चर्चा की गई।

4. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा ‘खाद्य सुरक्षा’ अभियान की शुरुआत की गयी - मेघालय

  • मेघालय राज्य सरकार द्वारा ‘खाद्य सुरक्षा’ अभियान की शुरुआत की गयी।

  • मेघालय सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने और खाद्य सुरक्षा में सुधार के लिए (UNWFP) यूएनडब्ल्यूएफपी के साथ साझेदारी की है।

  • मेघालय पूर्वोत्तर क्षेत्र का पहला राज्य है, जिसने आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को मजबूत करने, स्वचालित प्रणाली बनाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र-विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ समझौता किया है।

5. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में ‘CITIIS 2.0’ लॉन्च किया है - हरदीप सिंह पूरी

  • केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पर्यावरण अनुकुल विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘CITIIS 2.0’ लॉन्च किया है।

  • कार्यक्रम का उद्देश्य जैविक कचरे से जैव-ईंधन उत्पन्न करने के लिए गोबर धन मिशन के साथ जुड़ना भी है। 

  • इस कार्यक्रम के तहत स्मार्ट सिटी मिशन के 18 शहरों में पर्यावरण के अनुकूल विकास कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

6. हाल ही में कौन USISPF बोर्ड के सलाहकार के रूप में शामिल हुए है - अजय कुमार

  • पूर्व भारतीय रक्षा सचिव अजय कुमार को USISPF बोर्ड के सलाहकार के रूप में शामिल किया गया है।

  • रक्षा मंत्रालय में शामिल होने से पहले अजय कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में विभिन्न पदों पर कार्य किया।

  • वे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव के रूप में प्रमुख पदों पर रहे।

 

7. पहले ‘लाइफटाइम डिस्टर्बिंग द पीस अवार्ड’ से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया है - सलमान रुश्दी

  • भारतीय मूल के ब्रिटिश अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी को पहले ‘लाइफटाइम डिस्टर्बिंग द पीस अवार्ड’ से  सम्मानित किया गया है।

  • यह समारोह न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में अपर ईस्ट साइड वैक्लेव हैवेल सेंटर द्वारा आयोजित किया गया था।

  • 76 वर्ष की उम्र के सलमान रुश्दी को, पिछले महीने जर्मन बुक ट्रेड के द्वारा शांति पुरस्कार से सम्मनित किया गया।

8. हाल ही में भारत के किस पड़ोसी देश ने चीनी ऐप टिकटोक पर प्रतिबंध  लगा दिया है - नेपाल

  • भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने चीनी ऐप टिकटोक पर प्रतिबंध लगा दिया है।

  • नेपाल सरकार यह कदम सामाजिक सद्भाव पर इसके नकारात्मक असर पड़ने के कारण यह निर्णय लिया है।

  • टिकटॉक पर प्रतिबंध का फैसला संचार और सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय की ओर से लागू कराया जाएगा।

9. इस वर्ष 'विश्व दर्शन दिवस' 2023 कब मनाया जा रहा है - 16 नवंबर

  • विश्व दर्शन दिवस 2023 प्रत्येक वर्ष नवंबर के तीसरे गुरुवार को मनाया जाता है, इस वर्ष यह 16 नवंबर को मनाया जा रहा है।

  • विश्व फिलोसोफी दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रीय संदर्भों में दर्शन के महत्व को उजागर करना है।

  • 2005 में, यूनेस्को ने भविष्य के समाज को आकार देने में दर्शनशास्त्र के महत्वपूर्ण योगदान को पहचानने के लिए विश्व दर्शन दिवस की स्थापना की।   

10. हाल ही में किस बैंक ने छोटे मूल्य के डिजिटल पेमेंट के लिए UPI लाइट पेश किया - फेडरल बैंक

  • फेडरल बैंक लिमिटेड ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) लाइट लॉन्च किया है।

  • यह UPI पिन दर्ज किए बिना छोटे मूल्य के डिजिटल पेमेंट ऑफलाइन करने की अनुमति देता है।

  • UPI लाइट अपने यूजर्स को अपने UPI लाइट ऑन-डिवाइस वॉलेट में पैसे जमा करने और UPI पिन का उपयोग किए बिना व्यापारियों को छोटे ऑफलाइन पेमेंट करने की अनुमति देता है।

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book