19 December 2022 Current Affairs Quiz in Hindi
1. हाल ही में किस देश ने परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि वी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया - भारत
- भारत ने जमीन से जमीन पर मार करने की क्षमता वाली परमाणु संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफलतापूर्वक किया। इस मिसाइल में तीन स्टेज में संचालित होने वाला सॉलिड फ्यूल इंजन लगाया गया है। अग्नि-5 पांच हजार किलोमीटर तक सटीक मार करने की क्षमता रखती है। ओडिशा के बालासोर तट स्थित अब्दुल कलाम परीक्षण केंद्र पर यह परीक्षण किया गया।
- मिसाइल पर लगाई गई नई तकनीकों और उपकरणों के परीक्षण के लिए इसकी टेस्टिंग की गई थी। यह मिसाइल अब पहले से हल्की हो गई है। इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर अग्नि-5 मिसाइल की रेंज बढ़ाने की क्षमता भी विकसित की गई है। अग्नि श्रृंखला की इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को डीआरडीओ और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने साथ में विकसित किया है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, नई अग्नि मिसाइल की मारक क्षमता 5,000 से 8,000 किमी है। अग्नि-5 की ऊंचाई 17 मीटर और व्यास 2 मीटर है। मिसाइल का वजन 50 टन है जोकि 1.5 टन तक नयूक्लियर वॉरहेड ढोने में सक्षम है। अग्नि-5, 24 गुना तेज आवाज की रफ्तार के साथ मुकाबला कर सकती है। ‘अग्नि-5’ अपनी शृंखला में सबसे आधुनिक हथियार है।
2. यूनाइटेड नेशन ने भारत की किस पहल को टॉप 10 वर्ल्ड रेस्टोरेशन फ्लैगशिप में दिया स्थान दिया है - नमामि गंगे
- भारत के 'नमामि गंगे' पहल को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) और संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा चलाये गए एक ग्लोबल मूवमेंट के तहत टॉप 10 वर्ल्ड रेस्टोरेशन फ्लैगशिप में स्थान दिया गया है। नमामि गंगे परियोजना की शुरुआत वर्ष 2014 में केंद्र सरकार द्वारा की गयी थी. इस पहल की शुरुआत गंगा नदी के प्रदुषण को कम करने और पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से की गयी थी।
- इस परियोजना का उद्देश्य प्रमुख वन्यजीव प्रजातियों को पुनर्जीवित करना है, जिनमें नदी डॉल्फिन, कछुए, ऊदबिलाव और हिलसा शाद मछली शामिल हैं।
3. भारत और कजाकिस्तान की सेनाएं भारत के किस राज्य में एक्सरसाइज 'काजिंद-22' का आयोजन कर रही है - मेघालय
- इंडो-कजाकिस्तान संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास “काजिंद-22” का छठा संस्करण 15 से 28 दिसंबर 2022 तक उमरोई (मेघालय) में आयोजित किया गया। इस अभ्यास के दायरे में बटालियन स्तर और कंपनी स्तर के क्षेत्र में एक कमांड पोस्ट अभ्यास (सीपीएक्स) शामिल है। कजाकिस्तान सेना के सैनिक, जिसमें क्षेत्रीय कमान के सैनिक, 11 गोरखा राइफल्स और भारतीय सेना के सैनिक शामिल हैं।
- कजाकिस्तान सेना के साथ संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास 2016 में अभ्यास प्रबल दोस्तिक के रूप में स्थापित किया गया था, जिसे बाद में कंपनी स्तर के अभ्यास में अपग्रेड किया गया और 2018 में इसका नाम एक्स काजिंद रखा गया।
- कजाकिस्तान सेना के साथ संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास 2016 में अभ्यास प्रबल दोस्तिक के रूप में स्थापित किया गया था, जिसे बाद में कंपनी स्तर के अभ्यास में अपग्रेड किया गया और 2018 में इसका नाम एक्स काजिंद रखा गया।
4. भारतीय सेना, एक्सरसाइज "सूर्य किरण-XVI" में किस देश की सेना के साथ भाग ले रही है - नेपाल
- भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का 16वां संस्करण "सूर्य किरण-XVI" आयोजित किया जा रहा है जो 16 से 29 दिसंबर 2022 तक नेपाल में सलझंडी के नेपाल आर्मी बैटल स्कूल में आज से आयोजित किया जा रहा है।
- यह अभ्यास रक्षा सहयोग के स्तर पर दोनों देशों को और करीब लायेगा।
- इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के शासनादेश के तहत पहाड़ी इलाकों में जंगल युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियानों में अन्तरसंक्रियता (इंटर-ऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना है।
5. हाल ही में किस एयरलाइंस ने जीएमआर दिल्ली एयरपोर्ट का 'सेफ्टी परफॉर्मर ऑफ द ईयर' अवार्ड जीता है - स्पाइसजेट
- स्पाइसजेट ने हाल ही में जीएमआर दिल्ली एयरपोर्ट का 'सेफ्टी परफॉर्मर ऑफ द ईयर' अवार्ड जीता है।
- यह अवार्ड जीएमआर दिल्ली एयरपोर्ट द्वारा प्रदान किया जाता है।
- स्पाइसजेट के अनुसार यह सफलता उसने लगातार अपनी क्वालिटी बेहतर करके और कड़ी मेहनत की बदौलत हासिल की है।
6. भारत इनमे से किस वर्ष तक 20 नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र आरंभ करेगा - 2031
- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा को बताया कि वर्ष 2031 तक देश में 20 नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र आरंभ हो जाएंगे जिनसे करीब 15,000 मेगावट की अतिरिक्त बिजली का उत्पादन हो सकेगा।
- प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि इन 20 संयंत्रों में 700 मेगावाट की क्षमता वाली एक इकाई की शुरुआत 2023 में गुजरात के काकरापार में हो सकती है।
- राजस्थान के रावतभाटा में 700 मेगावाट की दो इकाइयों के 2026 तक पूरा होने की संभावना है, जबकि कुडनकुलम में 1000 मेगावाट की अन्य दो इकाइयों के 2027 तक पूरा होने की संभावना है।
- हरियाणा के गोरखपुर गांव में 2029 तक 700 मेगावाट की दो इकाइयों के पूरा होने की उम्मीद है।
7. हाल ही में पीएम कौशल को काम कार्यक्रम का नाम बदलकर क्या कर दिया गया - प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन
- अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने 15 दिसंबर को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि प्रधानमंत्री कौशल को काम कार्यक्रम (पीएमकेकेके) को अब प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (पीएम विकास) योजना का नाम दिया गया है।
- यह एकीकृत योजना मंत्रालय की पांच पूर्ववर्ती योजनाओं – सीखो और कमाओ, उस्ताद, हमारी धरोहर, नई रोशनी और नई मंजिल को आपस में जोड़ती है।
- इस योजना को 15वें वित्त आयोग की अवधि के लिए कैबिनेट द्वारा अनुमोदित किया गया है।
- पीएम विकास का उद्देश्य कौशल विकास, शिक्षा, महिला नेतृत्व और उद्यमिता के घटकों का उपयोग करके अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से कारीगर समुदायों की आजीविका में सुधार करना है।
- ये घटक योजना के अंतिम उद्देश्य में लाभार्थियों की आय बढ़ाने और क्रेडिट और बाजार लिंकेज की सुविधा प्रदान करके सहायता प्रदान करने के लिए एक दूसरे के पूरक हैं।
8. कौन सी कंपनी FIH ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 की आधिकारिक भागीदार बनी - टाटा स्टील
- टाटा स्टील लिमिटेड ने भुवनेश्वर-राउरकेला में आयोजित होने वाले हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 का आधिकारिक भागीदार बनने के लिए हॉकी इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। पुरुष हॉकी विश्व कप का 15वां सत्र 13 जनवरी से 29 जनवरी 2023 तक भुवनेश्वर-राउरकेला में होगा। टाटा स्टील की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि इस एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये।
9. हाल ही में 2032 ओलंपिक आयोजन समिति के सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - सिंडी हुक
- अमेरिकी कार्यकारी सिंडी हुक को ब्रिस्बेन में 2032 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए आयोजन समिति के उद्घाटन सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।
- हुक ने पहले अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय पेशेवर सेवा नेटवर्क के लिए काम किया, 2009 में सिडनी जाकर छह साल के लिए ऑडिटिंग अभ्यास का नेतृत्व किया और बाद में 2015 में ऑस्ट्रेलियाई ऑपरेशन के सीईओ बन गए।
- हुक सिंगापुर में डेलॉइट एशिया पैसिफिक के सीईओ के रूप में जून तक स्थित थे।
- सिंडी हुक एक सफल उद्यमी हैं, जिन्होंने 1 सितंबर, 2018 से 31 मई, 2022 तक डेलॉइट एशिया पैसिफिक का नेतृत्व किया।
- 2015 से 2018 तक, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कंपनी के सीईओ के रूप में काम किया।
- हुक ऑस्ट्रेलिया की चार बड़ी पेशेवर सेवा कंपनियों में से एक की पहली महिला सीईओ थीं।
10. हाल ही में किस राज्य के तंदूर रेडग्राम और लद्दाख की खुबानी को जीआई टैग मिला - तेलंगाना
- केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर 13 दिसंबर को जीआई का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट शेयर किया था, जिसमें असम से गमोचा, तेलंगाना से तंदूर रेडग्राम और लद्दाख से खुबानी की एक वैरायटी को सरकार से जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) का टैग मिला है। मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने 14 दिसंबर को बताया कि जीआई का टैग हासिल वस्तुओं की संख्या 432 हो गई है।
- मंत्रालय ने कहा कि असम के प्रसिद्ध गमोचा, तेलंगाना के तंदूर रेडग्राम, लद्दाख की रक्तसे कारपो खुबानी, महाराष्ट्र के अलीबाग के सफेद प्याज को जीआई का दर्जा दिया गया है। जीआई टैग में कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और केरल टॉप पांच राज्य हैं, जहां की वस्तुओं को सबसे अधिक जीआई टैग मिला है।
Study91 YouTube Channel 📚 - 🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -
प्रिय पाठकों,
Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।