img

19 October 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. गिटेक्स ग्लोबल 2023, पांच दिवसीय तकनीकी उत्सव किस देश में शुरु हो रहा है - दुबई

  • गिटेक्स ग्लोबल 2023, पांच दिवसीय तकनीकी उत्सव दुबई में शुरु हो रहा है।

  • इस कार्यक्रम मा उद्देश्य एआई के गहन विषयों पर प्रकाश डालना, एआई प्रौद्योगिकी के नैतिक, सुरक्षा और नवीन आयामों की खोज करना होगा।

  • यह आयोजन एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), क्लाउड कंप्यूटिंग, वेब 3.0, साइबर सुरक्षा, जलवायु प्रौद्योगिकी, शहरी विकास और अन्य में नवीनतम नवाचारों और रुझानों के केंद्र के रूप में कार्य करता है।

2. हाल ही में देश में सियाचिन ग्लेशियर पर कितने फीट की ऊंचाई पर पहला मोबाइल टावर लगाया है - 15500

  • हाल ही में दुनिया के सबसे ऊंचे लड़ाई के मैदान सियाचिन ग्लेशियर पर 15500 फीट की उंचाई पर मोबाइल टावर लगा दिया है।

  • इस मोबाइल टावर का रेंज तीन से चार किलोमीटर हैं, इसमें 4जी नेटवर्क है।

  • सेना की योजना है कि ऐसे और मोबाइल टावर लगाया जाएं, ताकि सियाचिन के हर एरिया में बेहतर संचार नेटवर्क स्थापित हो जाए।

  • बीएसएनल ने यह टावर सेना के संसाधनों की मदद से लगाया है, जो सेना के मोबाइल कनेक्टिविटी के लिये काफी कारगर है।

3. हाल ही में श्रम शक्ति में महिलाओं की भागीदारी कितने प्रतिशत हुई है - 37

  • देश में श्रम शक्ति में महिलाओं की भागीदारी 37 प्रतिशत हो गई है।

  • यह दर 2021-22 में 32.8 प्रतिशत थी जो 2023 में 4.2 प्रतिशत बढ़कर 37 प्रतिशत हो गई है।

  • श्रम शक्ति में महिलाओं की भागीदारी सीधे रूप से आर्थिक विकास से संबंधित है।

  • श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि होने से उच्च सकल घरेलू उत्पाद और समग्र आर्थिक समृद्धि में योगदान हो सकता है।

4. हाल ही में किस देश ने स्वेदेशी लोगों को मान्यता देने के लिए संवैधानिक संशोधन को अस्वीकार कर दिया है - ऑस्ट्रेलिया

  • ऑस्ट्रेलियाई मतदाताओं ने संसद में आदिवासी और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर वॉयस स्थापित करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है

  • जनमत संग्रह में 60 प्रतिशत लोगों ने नहीं में और 40 प्रतिशत लोगों ने हाँ में मतदान किया है।

  • ऑस्ट्रेलिया ने स्वदेशी लोगों को मान्यता देने के लिए संवैधानिक संशोधन को अस्वीकार कर दिया है।

  • जनमत संग्रह संविधान में बदलाव करने और ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को संविधान में मान्यता देने के लिए आयोजित किया गया था।

  • ऑस्ट्रेलिया में किसी भी संवैधानिक संशोधन के लिए राष्ट्रीय जनमत संग्रह की आवश्यकता होती है।

5. हाल ही में मणिपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कौन बने हैं - सिद्धार्थ मृदुल

  • कानून एवं न्याय मंत्रालय ने सिद्धार्थ मृदुल को मणिपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किये हैं।

  • सिद्धार्थ मृदुल को 13 मार्च, 2008 को दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 

  • दिल्ली हाईकोर्ट में सिद्धार्थ मृदुल वरिष्ठतम न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे हैं।

6. इंडियास्किल्स 2023-24 प्रतियोगिता का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया - धर्मेंद्र प्रधान

  • केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इंडियास्किल्स 2023-24 प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

  • धर्मेंद्र प्रधान ने देश के युवाओं की अद्वितीय और विविध प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने में कौशल प्रतियोगिता के महत्व के बारे में बताया।

  • विश्व कौशल प्रतियोगिता दुनिया की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता है, यह हर दो साल में आयोजित की जाती है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book