img

2 November 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में किस राज्य में चिनाब वाटर राफ्टिंग महोत्सव शुरू किया गया है - जम्मू कश्मीर

  • चिनाब व्हाइट वाटर राफ्टिंग फेस्टिवल का उद्घाटन उपायुक्त डोडा विशेष पॉल महाजन और एसएसपी डोडा अब्दुल कयूम ने प्रेम नगर के शिबनोट इलाके में किया। चिनाब व्हाइट वाटर राफ्टिंग फेस्टिवल का उद्देश्य डोडा जिले में साल भर साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। जिला प्रशासन ने ‘बैक टू विलेज फेज-4’ के तहत चिनाब व्हाइट वाटर राफ्टिंग फेस्टिवल की शुरुआत की।

  • 2. हाल ही में रानीपुर को किस राज्य का चौथा और देश का 53 वां टाइगर रिजर्व बनाया गया हैं - उत्तर प्रदेश

  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश में रानीपुर टाइगर रिजर्व भारत का 53वां बाघ रिजर्व बन गया है। यह राज्य में चित्रकूट जिले के रानीपुर में स्थित है तथा दुधवा, पीलीभीत और अमनगढ़ के बाद राज्य में चौथा टाइगर रिजर्व है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि 529.36 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला (230.32 वर्ग किमी कोर क्षेत्र और 299.05 वर्ग किमी बफर क्षेत्र) नया टाइगर रिजर्व बाघ संरक्षण की कोशिशों को मजबूत करेगा। यूपी के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित रानीपुर टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व से महज 150 किमी दूर स्थित है। रानीपुर टाइगर रिजर्व में बाघ, तेंदुआ, भालू, सांभर , चित्तीदार हिरण, चिंकारा और कई पक्षी तथा सरीसृप पाये जाते हैं। भारत में बाघों की हालिया गिनती 2018 में की गई थी, जिसके मुताबिक, देश में 2,967 बाघ हैं और इनमें से 173 उत्तर प्रदेश में हैं।

3. हाल ही में किसने रक्षा मंत्रालय में सचिव का कार्यभार का संभाला - गिरिधर अरमाने

  • अनुभवी नौकरशाह गिरिधर अरमाने ने  नए रक्षा सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार तीनों सेवाओं के आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

  • अरमाने 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं और आंध्र प्रदेश कैडर से आते हैं। अपने मौजूदा पदभार से पहले अरमाने सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय में सचिव थे।

  • अरमाने ने अजय कुमार की जगह ली है जो सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए।

4. किस राज्य में विश्व का सबसे बड़ा पांडुलिपि ग्रंथालय बनाया जा रहा है - गुजरात

  • मानविकी, व्याकरण, विज्ञान, धर्म, संस्कृति, अध्यात्म आदि विषयों से जुड़ी प्राचीन पांडुलिपियों के संकलन और संरक्षण का कार्य गुजरात राज्य में शंखेश्वर के श्रुतितीर्थ प्राच्य विद्यापीठ में किया जा रहा है जिसमें 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आने का अनुमान है।

5. भारतीय सेना के दक्षिणी कमान के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - अजय सिंह

  • लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया है। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से पढ़े हैं। उन्हें दिसंबर 1984 में 7/11 गोरखा राइफल्स में कमीशन दिया गया था।

6. किसे मरणोपरांत कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है - पुनीत राजकुमार

  • प्रतिष्ठित कर्नाटक रत्न पुरस्कार राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को प्रदान किया गया। अभिनेता पुनीत राजकुमार को 67वें कन्नड़ राज्योत्सव पर कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान कर्नाटक रत्न पुरस्कार को इससे पहले केवल नौ लोगों को प्रदान किया गया है।

7. किस राज्य ने बच्चों के अनुकूल पुलिस थानों की घोषणा की है - ओडिशा

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 16, 'बच्चों के अनुकूल' पुलिस स्टेशन और एक संपर्क हेल्प डेस्क की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य में 18 और इस तरह के पुलिस स्टेशन जल्द ही काम करना शुरू कर देंगे। ओडिशा के विभिन्न जिलों के पुलिस स्टेशन बच्चों के अनुकूल सुविधाओं के साथ हैं।

8. बांग्लादेश द्वारा मरणोपरांत 'फ्रेंड्स ऑफ लिबरेशन वॉर' सम्मान से किसे सम्मानित किया गया है - एडवर्ड एम कैनेडी

  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने ढाका की आजादी में पूर्व अमेरिकी सीनेटर एडवर्ड एम कैनेडी के योगदान के लिए मरणोपरांत प्रतिष्ठित 'फ्रेंड्स ऑफ लिबरेशन वॉर' सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान उनके बेटे एडवर्ड एम टेड कैनेडी जूनियर को सौंपा गया।

9. कौन सा शहर 'इंडिया केम 2022' (India Chem 2022) सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है - दिल्ली

  • केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया केम 2022 (India Chem 2022) का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का थीम 'विजन 2030: केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स बिल्ड इंडिया' है। इंडिया केम 2022 इस क्षेत्र में सतत विकास के लिए सरकार की नीति का प्रचार-प्रसार करेगा।

10. किस देश ने यूक्रेन में डेमिनिंग ट्रेनिंग प्रोजेक्ट (demining training project) शुरू की है -संयुक्त राज्य अमेरिका

  • रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन में एक डेमिनिंग ट्रेनिंग प्रोजेक्ट (demining training project) शुरू की है। रूस के क्रूर आक्रमण की स्थिति में यूक्रेन को तत्काल मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए यह परियोजना शुरू की गई है।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book