img

20 February 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. फरवरी 2023 में किस देश ने ह्वासोंग-15 (Hwasong-15) अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया - उत्तर कोरिया

  • ह्वासोंग-15 (HWASONG-15) उत्तर कोरिया की तीन प्रमुख ICBM (इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल) में से एक है। 
  • उत्तर कोरिया ने हाल ही में HWASONG-15 का प्रदर्शन किया। इस मिसाइल ने 2017 में अपनी पहली उड़ान भरी थी। 
  • HWASONG-15 के इंजन में दो चैम्बर होते हैं। HWASONG-14 और HWASONG-12 जैसे पहले के संस्करणों में केवल एक कक्ष था।

2. उत्तर भारत का पहला न्यूक्लियर पॉवर प्लांट किस राज्य में स्थापित किया जा रहा है - हरियाणा

  • उत्तर भारत का पहला न्यूक्लियर पॉवर प्लांट हरियाणा के गोरखपुर शहर में तैयार किया जा रहा है।
  • इस न्यूक्लियर पॉवर प्लांट प्रोजेक्ट के लिए कुल 20,594 करोड़ रुपये आवंटित किये गए है।
  • परमाणु ऊर्जा विभाग के अनुसार, गोरखपुर हरियाणा अनु विद्युत प्रोजेक्ट (GHAVP) के तहत 700 मेगावाट क्षमता की दो यूनिट्स हैं।

3. 76वें बाफ्टा पुरस्कार समारोह में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला - ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट

  • 76वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (बाफ्टा)  में जर्मन फिल्म ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट फिल्म का जलवा देखने को मिला। 
  • इस अवार्ड शो का आयोजन इंग्लैंड के लंदन में रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित किया गया
  • इस आवर्ड शो में जर्मन फिल्म ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ (All Quiet on the Western Front) ने सात अवार्ड अपने नाम किये है। 

4. किसे थलसेना के नए उप प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है - एमवी सुचिंद्र कुमार

  • लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार थल सेना के नए उप सेना प्रमुख होंगे। इससे पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर में व्हाइट नाइट कोर के कमांडर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली है
  • इसके साथ ही, लेफ्टिनेंट जनरल एनएसआर सुब्रमणि को सेना कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया है और उन्हें लखनऊ में अगले केंद्रीय सेना कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया है।

5. भारत-उज़्बेकिस्तान द्विवार्षिक सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास डस्टलिक 2023 का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा - उत्तराखंड

  • भारतीय सेना और उज्बेकिस्तान की सेनाओं के बीच द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास डस्टलिक (DUSTLIK) 2023 के चौथे संस्करण का आयोजन 20 फरवरी से 5 मार्च, 2023 तक पिथौरागढ़, उत्तराखंड में आयोजित किया जायेगा।
  • इस द्विपक्षीय अभ्यास में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स द्वारा किया जाएगा, जो पश्चिमी कमान का हिस्सा है।
  • उद्देश्य → दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ते सैन्य और राजनयिक संबंधों को गति देना है।

6. शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित 'शिव सृष्टि' थीम पार्क के प्रथम चरण का उद्घाटन कहां किया गया - पुणे

  • महाराष्ट्र के पुणे में शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित थीम पार्क 'शिव सृष्टि' के पहले चरण का उद्घाटन केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया। 
  • अमित शाह ने कहा कि यह थीम पार्क न केवल छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रेरक जीवन गाथा को चित्रित करेगा, बल्कि उनके जीवन के सबक और शिक्षाओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएगा।
  • थीम पार्क में होलोग्राफी, प्रोजेक्ट मैपिंग, मिनिएचर मोशन सिमुलेशन, 3डी-4डी तकनीक, लाइट एंड साउंड तकनीक की सुविधा होगी।

7. बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप का कांस्य पदक किस देश ने जीता - भारत 

  • भारत ने इतिहास रचते हुए, बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में पहली बार कांस्य पदक जीता है। 
  • भारत ने इससे पहले क्वार्टर-फ़ाइनल में हांगकांग को 3-2 से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई थी। 
  • बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और एचएस प्रणॉय को अपने-अपने मैच में हार का सामना करना पड़ा। 
  • 2023 बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप का आयोजन दुबई में किया गया।

8. विश्व सामाजिक न्याय दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है -20 फरवरी 

  • विश्व सामाजिक न्याय दिवस (World Day of Social Justice) प्रतिवर्ष 20 फरवरी को मनाया जाता है। 
  • मुख्य उद्देश्य → गरीबी, शारीरिक भेदभाव, लैंगिक असमानता, धार्मिक भेदभाव और निरक्षरता को खत्म करना है और ऐसे समाज का निर्माण करना है जो सामाजिक रूप से एकीकृत हो।
  • विश्व सामाजिक न्याय दिवस की थीम - "सामाजिक न्याय के लिए बाधाओं पर काबू पाना और अवसरों को उजागर करना" है।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने 10 जून 2008 को ILO घोषणा के तहत इसकी शुरुआत की थी।

9. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 25,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज कौन बने है - विराट कोहली 

  • विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सभी प्रारूपों में 25,000 रन बनाने वाले दुनिया के छठे और सबसे तेज बल्लेबाज बन गए।
  • विराट कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे तेज 25,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। 
  • विराट कोहली ने यह बड़ी उपलब्धि 549 इंटरनेशनल पारियों में हासिल की।

10. हाल ही में इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट किस शहर में आयोजित किया गया - नई दिल्ली

  • द इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 17-18 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। 
  • इस समिट के माध्यम से प्रमुख आर्थिक चुनौतियों का समाधान प्रदान करने की मांग करने वाले विचारशील नेताओं, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और कॉर्पोरेट प्रमुखों को एक साझा मंच पर लाया गया।
  • द इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 शिखर सम्मेलन का विषय :- 'लचीलापन, प्रभाव और प्रभुत्व' है।
  • द ग्लोबल बिजनेस समिट की मेजबानी द टाइम्स ग्रुप द्वारा की जाती है। यह ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 का 7वां संस्करण है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book