img

20 January 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलने वाला राज्य कौन सा बन गया है - उत्तर प्रदेश

  • ऑनलाइन गेम खेलने के मामले में उत्तर प्रदेश के लोगों ने सबको पीछे छोड़ दिया है।
  • भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल का नंबर आता है।
  • भारत में लूडो डाइस, स्नैक एंड लैडर्स (सांप और सीढ़ी), कैरम, फ्रूट डार्ट, ब्लॉक पजल और पोकर सबसे ज्यादा खेले जाने वाले गेम्स में शामिल हैं।
  • इंडिया मोबाइल गेमिंग रिपोर्ट 2022 के मुताबिक भारतीय शहरों में ये गेम सबसे ज्यादा खेले जाते हैं।
  • लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गाजियाबाद और प्रयागराज में ऑनलाइन गेम खेलने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है।
  • राज्य के कुल 60 फीसदी गेमर्स इन्हीं शहरों से आते हैं।
  • यह दूसरा साल है जब लखनऊ को गेमिंग स्किल के तौर पर पहचान मिली है।
  • लखनऊ की ग्रोथ ने सभी मेट्रो शहरों को पीछे छोड़ दिया है।

2. 19 जनवरी 2023 को किस ने अपना स्थापना दिवस मनाया - एन,डी,आर,एफ.

  • राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (National Disaster Response Force – NDRF) हर साल 19 जनवरी को अपना स्थापना दिवस मनाता है। 
  • 2023 में, NDRF अपना 18वां स्थापना दिवस मना रहा है। 
  • देश के विभिन्न हिस्सों में एनडीआरएफ की 12 बटालियन स्थित हैं और इसमें 13,000 एनडीआरएफ कर्मी शामिल हैं जो एक सुरक्षित देश के निर्माण के लिए काम करते हैं। 
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इस विशेष बल का गठन आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत किया गया था।
  • एनडीआरफ सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लोगों की सहायता करता है।
  • देश राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

3. हाल ही में जाली ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 2023 में भारत किस स्थान पर रहा -  चौथे

  • ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स प्लेनेट पर सभी देशों के सैन्य बलों की रेटिंग है। 
  • इस रैंकिंग में अमेरिका शीर्ष पर, रूस दूसरे स्थान पर, चीन तीसरे स्थान पर और भारत चौथे स्थान पर है।
  • स्कोर मान जितना छोटा होता है, लड़ने की क्षमता उतनी ही अधिक शक्तिशाली होती है।
  • सूचकांक में परमाणु क्षमताओं को ध्यान में नहीं रखा जाता है।
  • अंतिम रूप दिया गया ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स किसी दिए गए राष्ट्र के पावरइंडेक्स ('PwrIndx') स्कोर को निर्धारित करने के लिए 60 से अधिक व्यक्तिगत कारकों का उपयोग करता है, जिसमें सैन्य इकाइयों की मात्रा और वित्तीय स्थिति से लेकर रसद क्षमताओं और भूगोल तक की श्रेणियां होती हैं।
  • 2023 GFP समीक्षा के लिए, कुल 145 विश्व शक्तियों पर विचार किया गया था

4. पर्यटन मंत्रालय द्वारा पहला विश्व पर्यटन निवेशक शिखर सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया जाएगा - नई दिल्ली

  • भारत में पर्यटन व्यवसाय के अवसरों को समझने और तलाशने के लिए वैश्विक कारोबारों, विचारकों और नीति निर्माताओं को एक साथ लाने के लिए पर्यटन मंत्रालय 10 से 12 अप्रैल 2023 तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में पहले ग्लोबल टूरिज्म इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रहा है।
  • सीआईआई इस आयोजन का उद्योग भागीदार है

5. हाल ही में नीलमणि फूकन का निधन हो गया उन्हें किस वर्ष ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया - 2021

  • नीलमणि फूकन को साहित्य में उनके समग्र योगदान के लिए वर्ष 2021 का ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया था. 
  • वह बीरेंद्रनाथ भट्टाचार्य और मामोनी (इंदिरा) रायसम गोस्वामी के बाद असम में ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे व्यक्ति थे
  • फूकन को उनके काव्य संग्रह ‘कविता’ के लिए 1981 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1990 में पद्म श्री और 2002 में साहित्य अकादमी फेलोशिप प्रदान किया गया

6. किस कंपनी ने हाइड्रोजन चलित ट्रक का विकास करने की घोषणा की - रिलायंस

  • एशिया के सर्वाधिक अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी (Richest Asian Gautam Adani) की अगुवाई वाले समूह ने एक बयान में कहा कि अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Limited एईएल) ने अशोक लेलैंड के साथ खनन, रसद और परिवहन के लिए हाइड्रोजन-चालित ट्रक के विकास की एक पायलट परियोजना शुरू करने का समझौता किया है.

7. कौन BRO में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनी - सुरभि जाखमोला

  • कैप्टन सुरभि जखमोला 117 इंजीनियर रेजीमेंट में तैनात हैं।.
  • कैप्टन सुरभि जखमोला सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी।.
  • सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) भारत में एक कार्यकारी सड़क निर्माण बल है जो भारतीय सशस्त्र बलों का समर्थन करता है।
  • कैप्टन सुरभि जखमोला को दंतक प्रोजेक्ट के तहत भूटान भेजा जाएगा।
  • दंतक प्रोजेक्ट की शुरुआत 24 अप्रैल, 1961 को हुई थी। 
  • इस प्रोजेक्ट की शुरूआत भूटान के तीसरे राजा और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी।.

8. किस देश ने 13वीं अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी की अध्यक्षता ग्रहण की - भारत

  • भारत ने अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (IRENA) की 13वीं सभा की अध्यक्षता ग्रहण की है, 
  • अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी नवीकरणीय ऊर्जा के लिए समर्पित पहला अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो 13-15 जनवरी, 2023 को अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित किया गया था
  • 9. भारत ने सामुदायिक विकास के लिए अनुदान के रूप में कितने मिलियन मालदीव रूफिया की घोषणा की - 10
  • भारत ने मालदीव को सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए दस करोड मालदीव रूफिया देने की घोषणा की।
  • भारत ने मालदीव में 45 प्रभावशाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं में से 23 को पूरा कर लिया है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book