img

20 October 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. अक्टूबर 2022 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नया अध्यक्ष किसे चुना गया - रोजर बिन्नी

  • 67 साल के रोजर बिन्नी भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 वनडे खेलने वाले भारत में अगले साल होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप से पहले पद संभाल रहे हैं।

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नया अध्यक्ष मिल गया है। 

  • भारत की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी को दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई का 36वां अध्यक्ष चुना गया है। 

  • वह पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह लेंगे

2. शेहन करुणातिलक ने जीता 2022 का बुकर पुरस्कार यह किस देश से संबंधित है - श्रीलंका

  • श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलक को उनके दूसरे उपन्यास ‘द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा’ के लिए 2022 का बुकर पुरस्कार विजेता घोषित किया गया है।

  • साहित्यिक पुरस्कार के तौर पर 50,000 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (जीबीपी) की रकम जीतने वाले दूसरे श्रीलंकाई व्यक्ति बन गये हैं।

  • बुकर पुरस्कार 2022 के जूरी के अध्यक्ष → नील मैकग्रेगर

3. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव 3 दिवसीय भारत के दौरे पर हैं, इनका नाम क्या है - एंटोनियो गुटेरस

  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस 18 अक्टूबर से तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं।

  • जनवरी 2022 में दूसरी बार पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।

  • गुटेरेस सबसे पहले मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में 26/11 के आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे।

  • वह भारत @75: संयुक्त राष्ट्र-भारत भागीदारी: आईआईटी मुंबई में दक्षिण-दक्षिण सहयोग को मजबूत करने पर एक संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।

  • 20 अक्टूबर को, श्री गुटेरेस गुजरात के केवड़िया में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) पुस्तिका, लोगो और टैगलाइन के शुभारंभ में शामिल होंगे।

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर जी 20 की भारत की आगामी अध्यक्षता और सुधारित बहुपक्षवाद सहित विभिन्न विषयों पर श्री गुटेरेस के साथ चर्चा करेंगे।

4. बंधन बैंक के ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया - सौरव गांगुली

  • सौरव गांगुली को ब्रांड अंबेसडर बनाने का ऐलान करते हुए बंधन बैंक के सीईओ और एमडी चंद्र शेखर घोष ने कहा कि गांगुली ने 2000 के दशक की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट टीम को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

  • बंधन बैंक भारत की एक बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा कम्पनी है जिसका मुख्यालय कोलकाता में है। 

  • दिनांक २३ अगस्त २०१५ को पश्चिम बंगाल में बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज ने "बंधन बैंक " नाम का पूर्ण बैंक शुरू किया था।

5. अक्टूबर 2022 में इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव का उद्घाटन किस राज्य में पीएम मोदी द्वारा किया गया - गुजरात

  • जूनागढ़ में कई विकास परियोजनाओं का आधारशिला रखेंगे।

  • पीटीआई, भाषा की रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव-2022 का उद्घाटन करेंगे और राजकोट में कई अहम परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

6. किसने चंडीगढ़ में "जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट" जीता है - गगनजीत भुल्लर

  • चंडीगढ़ के रहने वाले गगनजीत भुल्लर ने चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में खेले गए जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट को जीत लिया है। 

  • उन्हें विजेता ट्राफी के साथ 22 लाख रुपये का इनाम भी मिला। 

7. विश्व आघात दिवस कब मनाया जाता है - 17 अक्टूबर

  • विश्व आघात दिवस प्रतिवर्ष 17 अक्टूबर को मनाया जाता है। 

  • यह दिवस सबसे नाज़ुक क्षणों के दौरान जीवन को बचाने और सुरक्षा के महत्त्व पर ध्यान केंद्रित करने की तैयारी एवं महत्त्वपूर्ण उपायों को अपनाने के लिए मनाया जाता है।

  • इस दिन हिंसा और आघात के परिणामस्वरूप मारे गए या घायल हुए लोगों को याद करने के लिए दुनिया भर के लोग एक साथ आते हैं।

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्वभर में मृत्यु एवं विकलांगता का प्रमुख कारण आघात है। 

  • विश्व आघात दिवस की शुरुआत 2011 में नई दिल्ली, भारत में हुई थी।

8. कौन-सा देश नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (INTERPOL) की 90वीं महासभा की मेजबानी करेगा - भारत

  • भारत, अंतर्राष्‍ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन, इंटरपोल की 90वीं महासभा की मेजबानी कर रहा है। 

  • यह महासभा 18 से 21 अक्‍टूबर तक दिल्‍ली में आयोजित की जाएगी।

  • वर्ष 1997 के बाद से यह दूसरी बार है जब 195 सदस्यीय निकाय भारत में इतना बड़ा सम्मेलन आयोजित कर रहा है।

9. भारत की पुरुष एयर राइफल टीम ISSF विश्व चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता है - स्वर्ण

  • रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, किरण अंकुश जाधव और अर्जुन बबुता की तिकड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल (India wins fifth gold in ISSF) जीता है।

  • ISSF World Championship  भारत ने आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में जीता पांचवां गोल्ड, चीन को हराया।

  • भारत ने दिन में एक रजत और दो कांस्य पदक भी जीते।

  • भारत पांच स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।

10. हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में किसके द्वारा 'एक देश का उर्वरक योजना' की गई है - नरेंद्र मोदी

  • प्रधान मंत्री ने प्रधान मंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना - एक राष्ट्र एक उर्वरक भी लॉन्च किया। 

  • इस योजना के तहत, प्रधान मंत्री भारत यूरिया बैग लॉन्च करेंगे, जो कंपनियों को एकल ब्रांड नाम 'भारत' के तहत उर्वरकों के विपणन में मदद करेगा।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book