img

21 December 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. वैज्ञानिक पत्रों के प्रकाशन में भारत किस स्थान पर है -  तीसरे

  • केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के अनुसार वैज्ञानिक पत्रों के प्रकाशन में भारत को विश्व स्तर पर तीसरा स्थान दिया गया है। 
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की नेशनल साइंस फाउंडेशनके विज्ञान और इंजीनियरिंग संकेतक 2022 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए, उन्होंने कहा की वैज्ञानिक प्रकाशनों में विश्व स्तर पर भारत की स्थिति 2010 में 7वें स्थान से सुधर कर 2020 में तीसरे स्थान पर आ गई है। 2010 मेंदेश में 60,555 वैज्ञानिक पेपर प्रकाशित किये गए थे जो 2020 में बढ़कर 1,49,213 हों गए ।
  • चीन सबसे अधिक संख्या में वैज्ञानिक पत्रों के प्रकाशन में दुनिया का नेतृत्व करता है, जिसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का स्थान है। 
  • डॉ जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि भारत अब विज्ञान और इंजीनियरिंग में पीएचडी की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है।

2. हाल ही में किसे PETA इंडिया के "पर्सन ऑफ द ईयर 2022" के रूप में चुना गया है -  सोनाक्षी सिन्हा

  • बॉलीवुड अभिनेत्री, सोनाक्षी सिन्हा को पेटा इंडिया के 2022 पर्सन ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है। 
  • पेटा ने फैशन इंडस्ट्री में सिर्फ जानवरों की खालों के लिए मारे गए जानवरों को बचाने में मदद करने और कुत्तों-बिल्लियों की जरूरत एवं देखभाल लिए, लोगों में जागरूकता लाने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया है। 
  • इस साल सोनाक्षी पेटा के ऐसे ही एक अभियान में भी नजर आई थीं, जहां उन्होंने 1.4 अरब से अधिक जानवरों को उनके चमड़े के लिए मारने के विरोध में और जागरूकता बढ़ाने के लिए खून से लथपथ बैग लहराकर अपना समर्थन दिया था।
  • पेटा इंडिया के पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से विराट कोहली, कपिल शर्मा, आलिया भट्ट, जॉन अब्राहम, अनुष्का शर्मा, सनी लियोन, आर. माधवन, जैकलीन फर्नांडीज, हेमा मालिनी और सोनम कपूर भी सम्मानित हो चुके हैं।
  • PETA के संस्थापक - इंग्रिड न्यूकिर्क, एलेक्स पचेको
  • पेटा की स्थापना - 22 मार्च 1980
  • पेटा मुख्यालय - नॉरफ़ॉक, वर्जीनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • पेटा अध्यक्ष - इंग्रिड न्यूकिर्क

3. किस स्पेस एजेंसी ने पृथ्वी के पानी का सर्वेक्षण करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिशन ‘स्वोट’ लॉन्च किया है - नासा

  • अमेरिकी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) और फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी सेंटर नेशनल डी’एट्यूड्स स्पैटियल्स (सीएनईएस) ने संयुक्त रूप से पृथ्वी की सतह पर लगभग सभी पानी को ट्रैक करने के लिए सरफेस वाटर एंड ओशन टोपोग्राफी (स्वोट) मिशन लॉन्च किया है। 
  • स्वोट उपग्रह को 16 दिसंबर 2022 को संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किया गया था। 
  • मिशन की अवधि तीन साल है।
  • नासा के अनुसार स्वोट हर 21 दिनों में कम से कम एक बार 78 डिग्री दक्षिण और 78 डिग्री उत्तरी अक्षांश के बीच पूरी पृथ्वी की सतह को कवर करेगा। 
  • यह 15 एकड़ (62,500 वर्ग मीटर) से बड़ी दुनिया की 95 प्रतिशत से अधिक झीलों और 330 फीट (100 मीटर) से अधिक चौड़ी नदियों पर डेटा प्रदान करेगा।

4. संस्कृति मंत्रालय ने किस राज्य में अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव का आयोजन किया है -  दिल्ली

  • संस्कृति मंत्रालय ने प्रसिद्ध फाउंडेशन के सहयोग से आज ‘व्हेयर भारत मीट्स इंडिया’ टैगलाइन के साथ कर्तव्य पथ पर दिल्ली अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव का उद्घाटन किया। 
  • यह महोत्सव 16 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित किया गया है।उद्घाटन समारोह में कुचिपुड़ी नृत्य प्रदर्शन किया गया, जिसकी कोरियोग्राफी जयराम राव ने किया। 
  • इस अवसर पर प्रिज्म थिएटर सोसाइटी ने हिंदी नाटक ‘वीर अभिमन्यु’ का मंचन किया। 
  • कर्तव्य पथ पर डोमिनिकन गणराज्य के कलाकारों की तरफ से प्रस्तुत संगीत कार्यक्रम ने बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित किया।
  • महोत्सव में कथक, ओडिशी जैसे नृत्य के साथ-साथ रंगमंच, शास्त्रीय संगीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
  • 17 से 30 दिसंबर 2022 तक दिल्ली में कर्तव्य पथ इंडिया गेट लॉन, सेंट्रल विस्टा, सामवेत ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स जनपथ, एम्फीथिएटर इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स जनपथ आदि जैसे विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अपनी सभी योजनाओं के लिए ‘आधार’ अनिवार्य किया है -  तमिलनाडु

  • तमिलनाडु सरकार ने घोषणा की है कि वे सभी जो विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभ (नाबालिग बच्चों के अलावा) के पात्र हैं, उन्हें आधार संख्या होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा या आधार की शिनाख्त करानी होगी। 
  • वित्त सचिव एन. मुरुगानंदम द्वारा 15 दिसंबर को जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘आधार सेवाओं या लाभों या सब्सिडी के वितरण के लिए एक पहचान दस्तावेज के रूप में सरकारी वितरण प्रक्रिया को सरल बनाता है। 
  • यह पारदर्शिता और दक्षता लाता है तथा लाभार्थियों को अपनी पहचान साबित करने के लिए कई दस्तावेजों को प्रस्तुत करने की जरूरत को समाप्त करके एक सुविधाजनक और निर्बाध तरीके से सीधे उनका हक पाने में सक्षम बनाता है।’
  • सरकार ने कहा कि यदि कोई लाभार्थी नामांकन कर चुका है तो उसे आधार नामांकन पहचान पर्ची और बैंक या डाकघर की पासबुक एक फोटो के साथ या पैन कार्ड या पासपोर्ट या राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र या मनरेगा कार्ड या किसान फोटो पासबुक या ड्राइविंग लाइसेंस या राजपत्रित अधिकारी/तहसीलदार द्वारा जारी फोटो वाला पहचान पत्र या सरकार द्वारा निर्दिष्ट कोई अन्य दस्तावेज पेश करना होगा।

6. हाल ही में ITF वर्ल्ड चैंपियंस 2022 का ताज किसे पहनाया गया है - राफेल नडाल और इगा स्वोटेक 

  • स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी, राफेल नडाल को 2022 सीज़न के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद 5वीं बार पुरुष अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) विश्व चैंपियन 2022 नामित किया गया है। 
  • इससे पहले, उन्हें 2008, 2010, 2017 और 2019 में पुरुषों का ITF वर्ल्ड चैंपियन नामित किया गया था। 
  • पोलिश टेनिस खिलाड़ी, इगा स्वोटेक, को 2022 में 2 ग्रैंड स्लैम खिताब और 8 खिताब जीतने के लिए महिला ITF वर्ल्ड चैंपियन 2022 नामित किया गया है।
  • विजेताओं को वार्षिक ITF वर्ल्ड चैंपियंस अवार्ड्स समारोह में सम्मानित किया जाएगा, जो 8 जुलाई 2023 को विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय, लंदन, यूनाइटेड किंगडम (यूके) में आयोजित किया जाएगा। 
  • घटना आमतौर पर पेरिस फ्रांस में आयोजित की जाती है। 
  • ITF वर्ल्ड चैंपियन अवार्ड्स हर साल 4 श्रेणियों में दिए जाते हैं -
  • आईटीएफ एकल विश्व चैंपियंस
  • आईटीएफ युगल विश्व चैंपियंस
  • आईटीएफ व्हीलचेयर विश्व चैंपियंस
  • आईटीएफ जूनियर विश्व चैंपियंस
  • अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) के अध्यक्ष - डेविड हैगर्टी
  • अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) मुख्यालय - लंदन, यूनाइटेड किंगडम (यूके)
  • अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) की स्थापना - 1913

7. फीफा विश्व कप 2022 में गोल्डन बॉल अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है -  लियोनेल मेसी

  • लियोनेल मेसी को फीफा विश्व कप 2022 में गोल्डन बॉल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 
  • 2022 विश्व कप अर्जेंटीना का तीसरा वर्ल्ड कप टाइटल है, इससे पहले 1986 में अर्जेंटीना चैंपियन बनी थी। 
  • फीफा विश्व कप 2022 की मेजबानी क़तर ने किया था।
  • गोल्डन बॉल पुरस्कार- मेस्सी, मेस्सी टूर्नामेंट के सर्वेश्रेष्ठ प्लेयर साबित हुए। 
  • इस पूरे टूर्नामेंट में मेस्सी ने 7 गोल करने में सफलता पाई।

8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में "गृह प्रवेश" कार्यक्रम का शुभारंभ किया है - अगरतला

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग दो लाख प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण योजना लाभार्थियों के लिए अगरतला में "गृह प्रवेश" कार्यक्रम शुरू किया है। 
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने अगरतला में एक रैली में कहा कि त्रिपुरा कई पहलों की बदौलत विकास के नए स्तर पर पहुंच गया है।

9. नेशनल एनिमल रिसोर्स फैसिलिटी फॉर बायोमेडिकल रिसर्च का उद्घाटन किस शहर में किया गया है - हैदराबाद

  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने हैदराबाद में जीनोम वैली में ICMR-NARFBR (नेशनल एनिमल रिसोर्स फैसिलिटी फॉर बायोमेडिकल रिसर्च) का उद्घाटन किया। 
  • NARFBR अनुसंधान में प्रयोगशाला जीवों की नैतिक देखभाल, उपयोग और कल्याण के लिए समर्पित एक प्रमुख केंद्र है। 
  • केंद्र नई दवाओं, टीकों और निदान के साथ-साथ गुणवत्ता आश्वासन जांच के लिए पूर्व-नैदानिक परीक्षण प्रक्रियाओं का विकास करेगा।

10. किस शहर में भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख समिति का 63वां सत्र शुरू हुआ -  लखनऊ

  • भारतीय ऐतिहासिक रिकॉर्ड समिती के 63वें सत्र का उद्घाटन 18 दिसंबर 2022 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह द्वारा किया गया। 
  • इस सत्र का आयोजन 18 और 19 दिसंबर के लिए किया गया था। 
  • इस सत्र में शैक्षणिक सत्र और व्यवसायिक सत्र के साथ स्वतंत्रता की गाथा: ज्ञात और अज्ञात संघर्ष की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। 
  • इस शैक्षणिक सत्र में स्कॉलर्स द्वारा 24 शैक्षणिक पेपर को को प्रस्तुत किया जाएगा।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book