img

21 June 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

 

1. हाल ही में किसने पोल पोजीशन से कैनेडियन ग्रां प्री जीती - मैक्स वेरस्टैपेन

  • कनाडा जीपी में मैक्स वर्स्टापेन की जीत के साथ ही रैड बुल ने अपनी 100वीं रेस भी जीत ली। 2004 में डैब्यू करने वाली रैड बुल कार रेसिंग कंपनी ने अब तक 356 रेस में हिस्सा लिया है जिसमें 100 बार पोडियम पर जगह हासिल की है। रैड बुल का सफलता प्रतिशत लुईस हैमिल्टन के लगभग बराबर है क्योंकि साल 2007 में अपने डैब्यू के बाद सेस्टार ड्राइवर ने 318 रेस में हिस्सा लेकर 103 जीत हासिल की हैं।

2. भारत के किस खिलाड़ी ने शॉट-पुट में राष्ट्रीय व एशियाई रिकॉर्ड तोड़ दिया है - तजिंदरपाल सिंह तूर 

  • भारतीय शॉट-पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉट-पुट में राष्ट्रीय और एशियाई दोनों रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

  • तजिंदरपाल ने नैशनल इंटर-स्टेट सीनियर ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023 में 21.77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

  • इससे पहले यह रिकॉर्ड तजिंदरपाल के नाम ही था।

  • उन्होंने इससे पहले वर्ष 2021 में इंडियन ग्रां प्री 4 में 21.49 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका था।

3. भारत ने किस देश को स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट 'आईएनएस कृपाण' उपहार में दिया है - वियतनाम 

  • भारत ने वियतनाम को स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट 'आईएनएस कृपाण' (INS Kirpan) उपहार में दिया है।

  • आईएनएस कृपाण, खुखरी-श्रेणी का कार्वेट है।

  • इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने वियतनामी समकक्ष जनरल फान वान गैंग के साथ बातचीत भी की।

  • वियतनाम एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है इसकी राजधानी हनोई है। 

4. भारत के राष्ट्रीय खेलों के 37वें संस्करण का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा - गोवा 

  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित एक लॉन्च समारोह में राष्ट्रीय खेलों के 37वें संस्करण के मैस्कॉट 'मोगा' (Moga) को लॉन्च किया। राष्ट्रीय खेलों के 37वें संस्करण का आयोजन गोवा राज्य के विभिन्न स्थानों में किया जाएगा। भारत में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा किया जाता है। 

5. इंडिगो एयरलाइन ने 500 A320 विमानों की खरीद के लिए किसके साथ डील की है - एयरबस

  • भारतीय एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने एयरबस को 500 A320 फैमिली एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है जो वाणिज्यिक विमानन इतिहास का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है। 

  • इसके साथ ही इंडिगो A320 फैमिली एयरक्राफ्ट के सबसे बड़े खरीदारों में शामिल हो गया है। 

  • इस आर्डर के साथ ही इंडिगो द्वारा ऑर्डर किए गए एयरबस विमानों की कुल संख्या 1,330 हो गयी है। एयरबस दुनिया की एक प्रमुख वाणिज्यिक विमानन निर्माता कंपनी है।   

6. हाल ही में बहुराष्ट्रीय संयुक्त अभ्यास “एक्स खान क्वेस्ट 2023” कहां शुरू हुआ - मंगोलिया

  • 20 से अधिक देशों के सैन्य दलों और पर्यवेक्षकों की भागीदारी वाली बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना संयुक्त अभ्यास “एक्स खान क्वेस्ट 2023” मंगोलिया में शुरू हो गया है। मंगोलिया के माननीय राष्ट्रपति श्री उखनागिन खुरेलसुख ने मंगोलिया में अभ्यास स्थान पर आयोजित एक समारोह में अभ्यास का उद्घाटन किया। यह अभ्यास मंगोलियाई सशस्त्र बल (एमएएफ) और यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी पैसिफिक कमांड (यूएसएआरपीएसी) द्वारा सह-प्रायोजित है। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व गढ़वाल राइफल्स की एक टुकड़ी कर रही है। 14-दिवसीय अभ्यास का उद्देश्य, भाग लेने वाले देशों की अंतर-क्षमता को बढ़ाना, अनुभव साझा करना और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान (यूएनपीकेओ) के लिए वर्दीधारी कर्मियों को प्रशिक्षित करना है।

7. हाल ही में किस राज्य में ‘जगन्नाथ यात्रा’ शुरू की गई है - ओडिशा

  • विश्‍व प्रसिद्ध जगन्‍नाथ रथ यात्रा ओडिशा के पुरी में आरंभ हुई। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष यह यात्रा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होकर आषाढ़ शुक्ल की दशमी तक चलती है। इस रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ विराजमान होते हैं। इनके साथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भी होती हैं। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पुरी के मंदिर से निकलते हुए गुंडिचा मंदिर जाती है। इस गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा नौ दिन तक रुकते हैं। 

8.अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है - 21 जून

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है।

  • यह योग के विभिन्न लाभों को पहचानने और योग को जीवन के अंग के रूप में बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

  • इस साल दुनिया भर में नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का विषय “वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग” है।

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में चिह्नित करने के प्रस्ताव को अपनाया था।

9. हाल ही में इंटल कंपनी और किस देश ने ‘32.8 बिलियन डॉलर’ के चिप प्लांट समझौते पर हस्ताक्षर किए है - जर्मनी

  • इंटेल और जर्मन सरकार ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत अमेरिकी कंपनी बर्लिन से वित्तीय सहायता के साथ जर्मन शहर मैगडेबर्ग में एक चिप निर्माण स्थल में 30 बिलियन यूरो (32.8 बिलियन डॉलर) से अधिक का निवेश करेगी। जर्मन सरकार ने अर्धचालक उद्योग के रणनीतिक महत्व को पहचानते हुए, देश में इंटेल के समग्र निवेश के लिए वित्तीय सहायता में लगभग 10 बिलियन यूरो प्रदान करने का वचन दिया है। यह सौदा देश के सेमीकंडक्टर उद्योग को मजबूत करने और बाजार में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में इंटेल की स्थिति को मजबूत करने के लिए तैयार है।

10. हाल ही में किसे ‘45वां यूरोपीय निबंध पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया - अरूंधती रॉय

  • अरूंधति रॉय को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ‘45वां यूरोपीय निबंध पुरस्कार मिला और पुरस्कार चार्ल्स वीलन फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। 

  • अरूंधति रॉय के निबंधों की पुस्तक ‘आजादी’ (2021), विशेष रूप से फ्रांसीसी अनुवाद, को प्रशंशा मिली।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book