img

21 October 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. किस राज्य में पहले सरकारी अंग्रेजी माध्यम कॉलेज का उद्घाटन किया गया - त्रिपुरा

  • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने त्रिपुरा शहर में राज्य के पहले अंग्रेजी माध्यम के सामान्य डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। 

  • इसकी क्षमता 100 छात्रों का नामांकन करने की है। 

  • पिछले माह शुरू हुए इस शैक्षणिक सत्र में कला संकाय के पांच विषयों को बंगाली और अंग्रेजी में अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा।

2. हाल ही में पांचवा दक्षिण एशियाई भूविज्ञान सम्मेलन कहां प्रारंभ हुआ है - जयपुर 

  • प्राकृतिक गैस और तेल के बेहतर उत्पादन पर नवीनतम शोधों को साझा करने के उद्देश्य से, तीन दिवसीय 5 वां दक्षिण एशियाई भूविज्ञान सम्मेलन, GEO India 2022 राजस्थान के जयपुर में शुरू होगा।

  • सम्मेलन का आयोजन एसोसिएशन ऑफ पेट्रोलियम जियोलॉजिस्ट (APG) द्वारा किया जा रहा है।

  • इस सम्मेलन में भारत के अलावा अमेरिका, नॉर्वे, ब्रिटेन समेत अन्य देशों के सौ से अधिक भूविज्ञान और भूभौतिकी विशेषज्ञ शामिल होने जा रहे हैं, जो तेजी से बदलते परिवेश में ऊर्जा संक्रमण के संदर्भ में तेल और गैस की भूमिका पर मंथन करेंगे।

3. अक्टूबर 2022 में वैश्विक युवा जलवायु शिखर सम्मेलन किस देश में आयोजित किया जाएगा - बांग्लादेश

  • 20 अक्टूबर 2022 को खुलना, बांग्लादेश में शुरु होने वाले वैश्विक युवा जलवायु शिखर सम्मेलन में 70 देशों के युवा भाग लेंगे।

  • 20-22 अक्टूबर तक 3 दिवसीय सम्मेलन में, भाग लेने वाले युवा यह पता लगाएंगे कि वे जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कैसे कर सकते है।

4. भारत के किस राज्य में राष्ट्रीय समुद्र विरासत बनाया जा रहा है - गुजरात

  • भारत की समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से गुजरात के ऐतिहासिक सिंधु घाटी सभ्यता के क्षेत्र लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर बनाया जा रहा है।

  • 35 एकड़ में होने वाले इस निर्माण पर करीब 774.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

  •  नवीनतम तकनीक का उपयोग करके समुद्री विरासत को पेश किया जाएगा। 

  • इस परियोजना पर कुल साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

5. 2022 के लिए सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया - बारबरा मेटाकाफ

  • अमेरिकी इतिहासकार प्रो. बारबरा मेटकाफ को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) द्वारा इसके संस्थापक सर सैयद अहमद खान की 205वीं जयंती पर सर सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया।

  • सर सैयद अहमद खान (17 अक्टूबर 1817 – 27 मार्च 1898; सैय्यद अहमद खान भी) उन्नीसवीं सदी के ब्रिटिश भारत में एक दक्षिण एशियाई मुस्लिम सुधारक, दार्शनिक और शिक्षाविद् थे। 

  • प्रारंभ में हिंदू-मुस्लिम एकता का समर्थन करते हुए।

6. अक्टूबर 2022 में लेखा महानियंत्रक का पदभार किसने संभाला - भारती दास

  • भारती दास 1988 बैच की भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) अधिकारी हैं। 

  • भारती दास ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इतिहास में मास्टर डिग्री पूरी की है।

  • भारती दास  भारत की 27वीं महालेखा नियंत्रक होंगी।

7. पहली खेलो इंडिया महिला जूडो लीग किस शहर में आयोजित की जाएगी - नई दिल्ली

  • राष्ट्रीय राजधानी का आईजी स्टेडियम 20 से 23 अक्टूबर तक होने वाली पहली खेलो इंडिया महिला जूडो नेशनल लीग की मेजबानी करेगा। 

  • ये लीग जो कि 4 जोन की महिला जूडो खिलाड़ियों के लिए एक राष्ट्रीय रैंकिंग का टूर्नामेंट है। 

  • इसका आयोजन जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग द्वारा किया जा रहा है।

  • ये टूर्नामेंट चार आयु समूहों में आयोजित किया जा रहा है – सब जूनियर (12-15 वर्ष), कैडेट (15-17 वर्ष), जूनियर (15-20 वर्ष) और सीनियर (15 वर्ष और अधिक)। 

  • 31 भार वर्गों में शीर्ष 7 जूडोका को नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

8. अक्टूबर 2022 में वन्यजीव बोर्ड द्वारा किस राज्य में एक नए बाघ अभ्यारण्य (रिजर्व) को मंजूरी दी - मध्य प्रदेश

  • छह टाइगर रिजर्व वाले राज्य महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए मध्य प्रदेश के हिस्से में एक और नई उपलब्धि जुड़ने वाली है। 

  • मध्य प्रदेश अब सबसे अधिक टाइगर रिजर्व वाला राज्य होगा। अब तक मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य थे, जहां सबसे अधिक छह-छह टाइगर रिजर्व थे। 

  • मध्य प्रदेश राज्य वन्य प्राणी बोर्ड ने प्रदेश के सातवें 'वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व' के गठन की मंजूरी दे दी है। 

  • सागर जिले के नौरादेही एवं नरसिंहपुर के वीरांगना दुर्गावती अभयारण्यों को मिलाकर यह टाइगर रिजर्व बनाया जाएगा। 

9. भारत के किस शहर में ओमीक्रोन सबवेरिएंट BQ.1 का पहला मामला सामने आया - पुणे

  • स्वास्‍थ्‍य विभाग की तरफ से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक संक्रमण के मामलों में यह वृद्धि ठाणे, रायगढ़ और मुंबई में देखी जा रही है 

  • 17 अक्‍टूबर को देश में ओमिक्रॉन के नए सब वेरिएंट BQ.1 का पहला मामला पुणे से सामने आया। 

  • इसे BA.5 सब वेरिएंट का वंशज माना जा रहा है, जो अमेरिका में दर्ज हुए कोरोना के 60 फीसदी मामलों के लिए जिम्‍मेदार है।

10. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के कार्यान्वयन के लिए किसके साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है - एनएबीएच

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) और भारतीय गुणवत्ता परिषद के एक बोर्ड नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • यह समझौता ज्ञापन क्षमता निर्माण, सूचना के प्रसार, क्यूसीआई (एनएबीएच) मान्यता व एबीडीएम मानकों को बढ़ावा देने, तकनीकी सहायता, हितधारक समर्थन के क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए और एक दूसरे की पहुंच व मौजूदगी का लाभ उठाकर एनएबीएच और एनएचए की विभिन्न पहलों को लेकर व्यापक जागरूकता उत्पन्न करने के लिए किया गया है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book