img

22 February 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में किस मोटर्स कंपनी ने राजन अंबा को जगुआर लैंड रोवर इंडिया का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है - टाटा मोटर्स

  • टाटा मोटर्स ने हाल ही में राजन अंबा को जगुआर लैंड रोवर इंडिया का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है. वे 1 मार्च, 2023 को कार्यभार संभालेंगे। 
  • अंबा ने रोहित सूरी की जगह ली है।

2. किस नाम से मशहूर प्रसिद्ध यक्षगान गायक और पटकथा लेखक का निधन हो गया है - बलिपा स्टाइल

  • बलिपा स्टाइल के नाम से मशहूर प्रसिद्ध यक्षगान गायक और पटकथा लेखक बलिपा नारायण भागवत का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • उन्होंने लगभग 60 वर्षों तक यक्षगान के क्षेत्र में सेवा की थी। 
  • वह कतील दुर्गापरमेश्वरी प्रसादिता यक्षगान मंडली (कतील मेला) के प्रमुख भागवत थे।

3.  किस कंप्यूटर सिस्टम निर्माता कंपनी ने पेशेवर रचनाकारों के लिए “सफायर रैपिड्स” प्रोसेसर लॉन्च किया है - इंटेल

  • इंटेल कंप्यूटर सिस्टम निर्माता कंपनी ने पेशेवर रचनाकारों के लिए “सफायर रैपिड्स” प्रोसेसर लॉन्च किया है।
  • पेशेवर रचनाकारों के लिए मीडिया और मनोरंजन, इंजीनियरिंग और डेटा विज्ञान पेशेवरों के लिए बड़े पैमाने पर प्रदर्शन प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं।

4. एआईसीटीई और किसने हाल ही में मिलकर राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन “कवच-2023” का शुभारंभ किया गया - बीपीआरडी

  • 21वीं सदी की साइबर अपराध की चुनौतियों से निपटने के उद्देश्‍य से हाल ही में पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPRD) और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र द्वारा राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन “कवच-2023” का शुभारंभ किया गया है.

5.  किस देश की सरकार ने यूरोप में पहली बार “मासिक धर्म अवकाश” प्रदान करने वाला कानून पारित किया है -  स्पेन

  • स्पेन की सरकार ने हाल ही में मासिक धर्म के गंभीर दर्द से पीड़ित महिलाओं को सवैतनिक चिकित्सा अवकाश देने वाले एक ऐतिहासिक कानून को मंजूरी दे दी है। 
  • जो किसी भी यूरोपीय देश के लिए नया पहल है। 
  • ऐसी छुट्टी/सुविधाएं जापान, इंडोनेशिया और जाम्बिया सहित कुछ मुट्ठी भर देशों में उपलब्ध हैं। 

6. जी. किशन रेड्डी ने हाल ही में कितने कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार- 2019, 2020 और 2021 प्रदान किए गए है - 102 कलाकारों

  • केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हाल ही में रवींद्र भवन के मेघदूत रंगमंच परिसर मे 102 कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार- 2019, 2020 और 2021 प्रदान किए गए है.

7. भारत की किस खिलाड़ी ने आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता -  तिलोत्तमा सेन 

  • भारतीय शूटर तिलोत्तमा सेन ने मिस्र में काहिरा में आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता है। 
  • 14 वर्षीय सेन ने 262 के स्कोर के साथ शीर्ष आठ रैंकिंग राउंड समाप्त करने के बाद भारत के लिए दूसरा कांस्य जीता।
  • इवेंट के तीसरे दिन भारत के लिए रुद्राक्ष पाटिल ने पुरुषों की एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता था।
  • आईएसएसएफ विश्व कप मिस्र की राजधानी काहिरा में आयोजित की जा रही है।

8. गुलाब चंद कटारिया ने किस राज्य के 31वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है - असम 

  • गुलाब चंद कटारिया ने असम के 31वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है।
  • उन्होंने प्रोफेसर जगदीश मुखी के स्थान पर राज्यपाल का पदभार संभाला है।
  • राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले हैं।
  • राज्यपाल के रूप में नियुक्ति से पहले वे राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री और राजस्थान विधान सभा में विपक्ष के नेता थे।

9. रूस ने हाल ही में न्यू स्टार्ट संधि से अलग हो गया है, यह संधि किस वर्ष लागू की गयी थी -  2011

  • रूस यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति ने एक अहम फैसला लेते हुए न्यू स्टार्ट संधि (New START Treaty से रूस को अलग कर लिया है।
  • नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि जिसे (Strategic Arms Reduction Treaty- START) के रूप में परिभाषित किया गया है.।
  • यह संधि 5 फरवरी, 2011 को लागू की गयी थी।
  • न्यू स्टार्ट संधि का मुख्य उद्देश्य विश्व की दो प्रमुख परमाणु शक्तियों के बीच खतरनाक हथियारों की होड़ को समाप्त करना है।
  • इस संधि पर 2010 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके रूसी समकक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने हस्ताक्षर किये थे। 

10. भारत के किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश में फ्रोजन लेक हाफ मैराथन का आयोजन किया गया है - लद्दाख 

  • भारत में पहली बार, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील (Pangong Tso lake) में फ्रोजन लेक मैराथन का आयोजन किया गया।
  • यह झील समुद्र तल से चार हजार 350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
  • भारत में इस तरह के फ्रोजन लेक मैराथन का आयोजन पहली बार किया गया है।
  • गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के साथ पैंगोंग त्सो लेक पर फ्रोजन लेक मैराथन का आयोजन किया गया।
  • इस मैराथन में 75 धावकों ने भाग लिया. यह समुद्र तल से लगभग 13,862 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book