1. भारतीय रेलवे ने हाल ही में किस शहर में देश की सबसे लंबी “एस्केप टनल” खोली है - कश्मीर
जम्मू कश्मीर में 111 किलोमीटर लंबे निर्माणाधीन बनिहाल-कटरा रेल लाइन में 12.89 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने का काम पूरा हो गया है।
यह भारत की सबसे बड़ी ‘एस्केप’ सुरंग है। मुख्य सुरंग (12.75 किलोमीटर लंबी) के साथ एक एस्केप सुरंग बनायी गई है।
आपात स्थिति में बचाव और बहाली कार्यों को सुगम बनाने के लिए एस्केप टनल का प्रावधान किया गया है।
बनिहाल-कटरा मार्ग पर 12.75 किलोमीटर लंबी सुरंग टी-49 (भारतीय रेलवे की सबसे लंबी सुरंग) के बाद यह चौथी सुरंग है।
‘टी-49′ सुरंग इस साल जनवरी में बनकर तैयार हुई थी।
2. किस भारतीय रेसलर को 'यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर' अवार्ड के लिए नामित किया गया है - अंतिम पंघाल
भारत की स्टार महिला रेसलर अंतिम पंघाल (Antim Panghal) को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर सम्मान के लिए नामित किया गया है।
अंतिम पंघाल, U20 रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली रेसलर बनी है।
यह हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली है. उन्होंने इस साल U23 एशियन चैंपियनशिप से सिल्वर मेडल भी जीता है.
3. हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने अपने पर्यटन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दिया है - असम
असम कैबिनेट ने निवेश को आकर्षित करने और रोजगार सृजित करने के लिए राज्य के पर्यटन क्षेत्र को औद्योगिक दर्जा प्रदान करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
इसके साथ राज्य में रेस्तरां, कैफेटेरिया, हेल्थ क्लब, स्पा और वेलनेस सुविधाएं, औद्योगिक रणनीति के तहत प्रोत्साहन मिलेगा।
4. हाल ही में किस राज्य ने ओरुनोदोई 2.0 योजना शुरू की है - असम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राजधानी के असम हाउस से ओरुनोदोई 2.0 योजना की शुरुआत की।
इस दौरान सीएम ने कहा कि इस योजना में 10.50 लाख नए लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा।
सरकार की लक्ष्य इस योजना में 35 लाख महिलाओं को जोड़ने का है।
वहीं, जिनके पास भूमि, बड़े घर, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अधिकांश सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारियों सहित कुछ चल या अचल संपत्ति है, तो उन्हें भी स्कीम से बाहर रखा जाएगा।
योजना में विधवाओं, तलाकशुदा, अविवाहित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
5. हाल ही में किस राज्य की संस्कृति गमाका को लोकप्रिय बनाने वाले एचआर केशव मूर्ति का हाल ही में निधन हो गया है - कर्नाटक
कर्नाटक की संस्कृति गमाका को लोकप्रिय बनाने और पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति का निधन हो गया।
केशव मूर्ति ने कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 89 वर्षीय केशव मूर्ति उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।
केशव मूर्ति को राज्य सरकार और विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों द्वारा शांतला नाट्य श्री पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
राष्ट्रपति ने उन्हें इस साल पद्मश्री से सम्मानित किया।
6. अगले वर्ष 1-11 फरवरी 2023 को होने वाले फीफा विश्वकप की मेजबानी कौन सा देश करेगा - मोरक्को
फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने 16 दिसंबर 2022 को घोषणा की है कि मोरक्को अगले साल फुटबॉल क्लब विश्व कप की मेजबानी करेगा।
टूर्नामेंट 1-11 फरवरी 2023 तक होगा। मोरक्को ने 2013 और 2014 में क्लब विश्व कप की मेजबानी की है।
टूर्नामेंट का सबसे हालिया संस्करण फरवरी 2022 में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था जिसे इंग्लिश फुटबॉल क्लब चेल्सी ने जीता था।
जियानी इन्फैंटिनो ने यह भी घोषणा की कि 2025 से टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग लेंगी।
हालाँकि, टूर्नामेंट अभी अपने मौजूदा प्रारूप में जारी रहेगा, जिसमें छह महाद्वीपीय महासंघों के चैंपियन के साथ-साथ मेजबान देश की शीर्ष टीम भी शामिल होगी।
7. किस राज्य के रहने वाले सेथरिचम संगतम को ग्रामीण विकास के प्रयासों के लिए रोहिणी नैय्यर पुरस्कार दिया गया है - नागालैंड
पूर्वी नगालैंड का एक हिस्सा आदिवासी जीवन के उस पुराने दौर से बाहर निकल चुका है।
आज यहां के ग्रामीण फलों के बागों के जरिये जमकर कमाई कर रहे हैं।
इसका श्रेय जाता है 40 साल के सेथरिचम संगतम को। संगतम अमेरिका में अपने ‘करियर’ को छोड़कर गांव लौटे और उन्होंने ग्रामीणों को इसके लिए प्रेरित किया।
संगतम को 40 साल से कम आयु के व्यक्ति द्वारा ग्रामीण विकास में योगदान के लिए पहले रोहिणी नैय्यर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
8. राष्ट्रीय किसान दिवस कब मनाया जाता है - 23 दिसंबर
राष्ट्रीय किसान दिवस 23 दिसंबर को मनाया जाता है।
यह भारत के पांचवें प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती और देश में किसानों के उत्थान में उनके योगदान को दर्शाता है।
इस दिन, किसानों के महत्व और उनके आर्थिक योगदान के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए देश भर में जागरूकता गतिविधियों और पहलों का आयोजन किया जाता है।
9. हाल ही में मोढेरा सूर्य मंदिर को UNESCO की अस्थाई सूची में शामिल किया गया यह कहां स्थित है - वडनगर
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने 20 दिसंबर 2022 को घोषणा की है कि वडनगर शहर, गुजरात, सूर्य मंदिर मोढेरा, गुजरात और रॉक कट मूर्तियां उनाकोटि, त्रिपुरा ,यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में जोड़ दी गई हैं। प्रस्तुतियाँ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा की गई थीं, जो भारतीय स्मारकों के संरक्षण और संरक्षण के लिए जिम्मेदार है।
इन तीन साइटों को जोड़ने के साथ, यूनेस्को के पास भारत की अस्थायी सूची में कुल 52 प्रस्ताव हैं।
वडनगर को चमत्कारपुर, आनंदपुर, स्नेहपुर और विमलपुर के नाम से भी जाना जाता है, जो गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित है।
भारत में 40 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में 32 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित संपत्ति हैं।
यूनेस्को के अनुसार, देशों को अपनी अस्थायी सूची प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है जिसमें उन गुणों का उल्लेख होता है जिन्हें वे उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्य की सांस्कृतिक और/या प्राकृतिक विरासत मानते हैं और इसलिए विश्व विरासत सूची में शिलालेख के लिए उपयुक्त हैं।
10. हाल ही में किस संस्था ने 2022 in Nine Charts पर एक रिपोर्ट जारी की - विश्व बैंक
विश्व बैंक ने ‘2022 in Nine Charts’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि दुनिया 1970 के बाद से अपनी सबसे बड़ी मंदी में है और 2022 के अंत तक 685 मिलियन लोग अत्यधिक गरीबी में रह सकते हैं।
Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।