img

23 January 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने दृष्टिहीनता ने नियंत्रण नीति लागू की -  राजस्थान  

  • राजस्थान सरकार ने 1 अंधता नियंत्रण नीति लागू की है। 
  • 'राइट टू साइट विजन' के उद्देश्य के साथ यह नीति लागू करने वाला राजस्थान देश का 'पहला राज्य' है। 
  • यह प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में निरोगी राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक अभिनव पहल है।

2. कौन सी कंपनी एप्पल को पीछे छोड़ विश्व की सबसे मूल्यवान ब्रांड बन गया - अमेज़न

  • अरबपति जेफ बेजोस की ई-कॉमर्स कंपनी Amazon पिछले साल के टॉपर Apple को पीछे छोड़ते हुए सबसे मूल्यवान ब्रांड बन गई है। 
  • अमेज़ॅन ने इस वर्ष अपने ब्रांड मूल्य में 15 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद $350.3 बिलियन से $299.3 बिलियन तक गिरने के बावजूद दुनिया के सबसे मूल्यवान ब्रांड के रूप में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

3.  किस देश को वर्ल्ड बैंक ने दक्षिण एशिया का सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया -  पाकिस्तान

  • विश्व बैंक ने पाकिस्तान को दक्षिण एशिया की सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था करार दिया है। 
  • विश्व बैंक की ग्लोबल इकॉनमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि दर केवल 1.7% रहेगी। 
  • रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान दक्षिण एशिया की सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था है।

4. मार्शल आईलैंड्स में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया -  जीबी जॉर्ज

  •  भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सिबी जार्ज को मार्शल आईलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। 
  • वे अभी जापान में भारत के राजदूत है और दोनों स्थानों पर यह दायित्व साथ- साथ संभालेंगे।
  • जीबी जॉर्ज 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है।

5. भारतीय डाक द्वारा जनवरी 2023 में किस राज्य में समुद्री मार्ग से पार्सल और मेल पहुंचाने के लिए तरंग मेल सेवा की शुरुआत की -  गुजरात

  • गुजरात में, भारतीय डाक विभाग ने समुद्र मार्ग से पार्सल और डाक पहुंचाने की तरंग मेल सेवा शुरू की है। 
  • केन्‍द्रीय संचार राज्‍यमंत्री देवोसिंह चौहान ने आज सूरत में हाजिरा बंदरगाह से इस सेवा का शुभारंभ किया।
  • भारतीय डाक विभाग ने सौराष्‍ट्र, दक्षिण गुजरात तथा मुंबई के बीच डाक पहुंचाने के लिए गोगा-हजिरा मार्ग पर रोपैक्‍स फेरी सेवा शुरू की है।

6. साइक्लोन-I नामक सैन्य अभ्यास का पहला संस्करण जनवरी 2023 में भारत ने किस देश के साथ शुरू किया -  मिस्र

  • भारतीय और मिस्र की सेना ने 'एक्सरसाइज साइक्लोन- I' नाम से पहला संयुक्त अभ्यास किया। 
  • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करना है। 
  • दोनों सेनाओं के विशेष बलों के कौशल जैसे स्निपिंग, कॉम्बैट फ्री फॉल, टोही और निगरानी को डवलप करना है।
  • साथ ही आतंकवाद जैसे ऑपरेशंस से लड़ने के लिए प्रोफेशनल्स स्किल्स बढ़ाना है।

7. हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की सबसे मजबूत ब्रांड में रिलायंस जियो किस स्थान पर है -  नौवें

  • ब्रांड फाइनेंस की प्रकाशित नवीनतम 'ग्लोबल 500-2023' रिपोर्ट के अनुसार जियो भारत की सबसे मजबूत ब्रांड है और दुनिया के सबसे मजबूत 25 ब्रांडों में वह नौवें स्थान पर है।
  • जियो से पहले ईवाई, कोकाल कोला, एसेंचर, पोर्श और गूगल जैसे ब्रांड हैं। मजबूत ब्रांड सूचकांक में जियो को 90.2 अंक हैं।

8. यूनेस्को द्वारा किस देश की लड़कियों और महिलाओं पर अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस समर्पित करने का निर्णय लिया गया - अफगान

  • यूनेस्को ने अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस को अफगान लड़कियों और महिलाओं को समर्पित करने का निर्णय लिया है।
  • यूनेस्को के अनुसार, फिलहाल अफगानिस्‍तान में लगभग 80 प्रतिशत बालिकाएं और युवतियां तालिबानी शासन में शिक्षा से वंचित हैं, क्‍योंकि उन्‍हें स्कूल और कॉलेज नहीं जाने दिया जा रहा है।

9. हाल ही में आयोजित पुरुष वर्ग में ढाका मैराथन 2023 का चैंपियन कौन बना - स्टेनली किप्रोटिच बेट

  • केन्याई धावक स्टेनली किप्रोटिच बेट 2 घंटे 8 मिनट और 10 सेकंड के समय के साथ मैराथन के चैंपियन बने।
  • एलीट धावकों में 21 पुरुषों और 17 महिलाओं ने फुल और हाफ मैराथन में भाग लिया।

10. क्रिस हिपकिंस निम्न में से किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालेंगे -  न्यूजीलैंड

  • जेसिंडा अर्डर्न के पिछले सप्ताह अचानक इस्तीफा देने के बाद न्यूजीलैंड के 41वें प्रधानमंत्री के रूप में क्रिस हिपकिंस  पदभार संभालेंगे।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book