img

23 September 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री आत्म निर्भर अभियान शुरु किया है - असम

  • असम राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर अभियान का शुभारंभ किया है।

  • असम सरकार “मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर अभियान” के शुभारंभ के साथ अपने युवाओं के लिए सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए तैयार है। 

  • मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम अभियान अपने युवाओं को सशक्त बनाने के लिए असम सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। 

  • जिसके तहत दो लाख युवा व्यक्तियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जिससे बेरोजगारी कम हो और राज्य के युवाओं के बीच आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले।

2. हाल ही में प्रमिला मलिक किस राज्य विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष नामांकित हुई है - ओड़िशा

  • प्रमिला मलिक ओडिशा विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष नामांकित हुई है।

  • चुनाव के बाद वह अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगी और शुरू होने वाले सदन के मानसून सत्र की अध्यक्षता करेंगी।

  • भिंझरौर (एससी) विधानसभा सीट से छह बार विधायक रहीं मलिक नवीन पटनायक सरकार में तीन बार महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं। 

3. हाल ही में किस राज्य के किरीटेश्वरी गांव को भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार मिला है - पश्चिम बंगाल

  • पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के किरीटेश्वरी गांव को भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार मिला है।

  • यह चयन सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता, 2023 में से हुआ है।

  • गांव ने 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए 795 आवेदनों में से सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का सम्मान हासिल किया।

  • सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता का उद्देश्य ऐसे गांव को सम्मानित करना है जो ग्रामीण पर्यटन स्थल का सबसे अच्छा उदाहरण है।

4. किस राज्य मे हाल ही मे ‘सीएमओ व्हाट्सएप चैनल’ लॉन्च किया गया है - तेलंगाना

  • तेलंगाना राज्य में समय-समय पर आधिकारिक जानकारी और सेवाएं प्रदान करने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग करते हुए ‘व्हाट्सएप चैनल’ लॉन्च किया गया है।

  • यह व्हाट्सएप चैनल सीएमओ से नागरिकों तक महत्वपूर्ण जानकारी प्रसारित करने के साधन के रूप में कार्य करता है, जिससे उन्हें अपडेट रहने में मदद मिलेगी। 

  • इस व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से सरकार सीएमओ से नागरिकों तक की घोषणाओं को प्रसारित करती है।

5. सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण (जीसीईएस) के लिए मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल कहाँ लॉन्च किया गया - नई दिल्ली

  • नई दिल्ली में सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण के लिए मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल लॉन्च किया गया।

  • देश में सामाजिक लाभ को बढ़ाने के उद्देश्य के साथ डिजिटल प्रौद्योगिकी वेब पोर्टल तथा मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया गया है।

 

7. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहाँ ‘अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन किया - नई दिल्ली

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया।

  • इंटरनेशनल लॉयर्स कॉन्फ्रेंस वसुधैव कुटुंबकम की भारत की भावना का प्रतीक बन गई है।

  • सम्मेलन का उद्देश्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न कानूनी विषयों पर सार्थक संवाद और चर्चा के लिए एक मंच के रूप में कार्य करना, विचारों और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और कानूनी मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और समझ को मजबूत करना है।

8. हाल ही में कहाँ दुनिया का सबसे पुराना देवदार के पेड़ मिलने का दावा किया गया है - जम्मू-कश्मीर

  •  देवदार के पेड़ को ‘वुड ऑफ गॉड’ यानि ‘भगवान की लकड़ी’ भी कहा जाता है।

  • जम्मू और कश्मीर राज्य के डोडा जिले में देवदार का पेड़ मिला है जो बेहद अनोखा है।

  • इस पेड़ का तना 54 फुट और व्यास कुल 35 फुट का है। 

  • आमतौर पर पहाड़ी इलाकों में देवदार के कई पेड़ पाए जाते है। इन पेड़ों में कई औषधीय गुण होते हैं जिस कारण ये काफी उपयोगी होते है।

9. हाल ही में किसे प्रतिष्ठित नॉर्मन बोरलॉक अवार्ड प्रदान किया गया है - स्वाति नायक

  • डॉ. स्वाति नायक को प्रतिष्ठित नॉर्मन ई बोरलॉग पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है।

  • डॉ. स्वाति नायक अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (आईआरआरआई) की शीर्ष वैज्ञानिक है।

  • उन्होंने 500 से अधिक चावल की किस्मों के लिए 10,000 से अधिक ऑन-फार्म और तुलनात्मक परीक्षण, और भागीदारी मूल्यांकन का आयोजन किया है।

  • डॉ. स्वाति नायक को फील्ड अनुसंधान और अनुप्रयोग के लिए प्रतिष्ठित नॉर्मन ई बोरलॉग पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है। 

10. हाल ही में नदी उत्सव का आयोजन कहाँ किया जा रहा है - दिल्ली

  • नदी उत्सव का चौथा संस्करण दिल्ली में यमुना नदी के किनारे आयोजित किया जा रहा है।

  • संस्कृति मंत्रालय के अधीन कला एवं संस्कृति को समर्पित संस्थान, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) पिछले कुछ वर्षों से बड़े पैमाने पर 'नदी उत्सव ’ आयोजित कर रहा है।

  • इनमें विभिन्न विषयों पर पर्यावरणविदों और विद्वानों के साथ विद्वत चर्चा, फिल्म स्क्रीनिंग, प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियां, कठपुतली शो और विभिन्न पुस्तकों पर चर्चा होंगी।

  • चौथे ‘नदी उत्सव’ के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव होंगे ।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book