img

24 February 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के कौन से सत्र में अध्यक्ष चुना गया है - 62वे

  • भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के 62वे सत्र में अध्यक्ष चुना गया है।
  • वह न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के सत्र की पहली बैठक में अध्यक्ष चुनी गईं है।

2. किस राज्य सरकार ने पहले राज्य स्तरीय ‘झींगा मेला’ का आयोजन किया है - पंजाब सरकार

  • पंजाब सरकार ने हाल ही में पहले राज्य स्तरीय ‘झींगा मेला’ का आयोजन किया है।
  • यह “झींगा मेला” झींगा पालन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए राज्य सरकार का एक प्रयास है। 
  • झींगा का उत्पादन समुद्री या मीठे पानी में एक जलीय कृषि-आधारित गतिविधि है।

3. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन इकोसिस्टम के सेमीकॉनइंडिया सम्मेलन’ का उद्घाटन किया है - अश्विनी वैष्णव

  • संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और रेलवे मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन इकोसिस्टम के सेमीकॉनइंडिया सम्मेलन’ का उद्घाटन किया है.।
  • इस सम्मलेन का आयोजन आपूर्ति प्रबंधन संस्थान (आईएसएम) द्वारा किया जा रहा है। 

4. भारतीय मूल की किस प्रोफेसर को हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी अस्पताल एनएचएस ट्रस्ट की सीईओ नामित किया गया है - मेघना पंडित

  • भारतीय मूल की प्रोफेसर मेघना पंडित को हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी अस्पताल एनएचएस ट्रस्ट की सीईओ नामित किया गया है।
  • यह पद पाने वाली वह पहली महिला होंगी। मेघना पंडित शेलफोर्ड ग्रुप की किसी भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ट्रस्ट की सीईओ नियुक्त होने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

5. इंग्लैंड के बेन स्ट्रोक्स किस क्रिकेट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए है - टेस्ट

  • इंग्लैंड के बेन स्ट्रोक्स टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए है।
  • उन्होंने इंग्लैंड के कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है। 

6. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किसे विश्व बैंक के अध्यक्ष के लिए नॉमिनेट किया है - गीता गोपीनाथ

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मास्टरकार्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय बंगा को विश्व बैंक के अध्यक्ष के लिए नॉमिनेट किया है।
  • अजयपाल सिंह बंगा एक भारतीय-अमेरिकी है, बंगा का जन्म पुणे, महाराष्ट्र में एक सैनी-सिख परिवार में हुआ था, जहाँ उनके पिता सेना में पोस्टेड थे।
  • वह वर्तमान में जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी फर्मों में से एक है।
  • वर्ल्ड बैंक के वर्तमान अध्यक्ष डेविड मलपास ने जून में अपना पद छोड़ने का ऐलान किया है। 

7. हाल ही में प्रसिद्ध नृत्यांगना कनक रेले का निधन हो गया है, वह किस क्लासिकल डांस की प्रसिद्ध नृत्यांगना थी - मोहिनीअट्टम    

  • क्लासिकल डांस मोहिनीअट्टम की नृत्यांगना कनक रेले का हाल ही में निधन हो गया. वह नालंदा नृत्य कला महाविद्यालय की संस्थापक-प्राचार्या थीं।
  • इनका 60 सालों का लंबा करियर था।
  • उन्हें भारत सरकार ने देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
  • साथ ही उन्हें वर्ष 1990 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2006 में, मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें कालिदास सम्मान प्रदान किया था।

8. अखिल भारतीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है - नई दिल्ली 

  • खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी ने नई दिल्ली में तीन दिवसीय अखिल भारतीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
  • चैंपियनशिप का आयोजन कोरिया और भारत के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
  • भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र भारत और कोरिया राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के साथ इस कार्यक्रम की सह-मेजबानी कर रहा है।
  • इस चैंपियनशिप का आयोजन इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है।
  • इसमें भारतीय खेल प्राधिकरण के 21 केंद्रों के कुल 265 ताइक्वांडो खिलाड़ी भाग ले रहे है।

9. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एस. अब्दुल नज़ीर ने किस राज्य के गवर्नर के रूप में शपथ ली है - आंध्र प्रदेश 

  • सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एस. अब्दुल नज़ीर ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली, उन्होंने विश्वभूषण हरिचंदन का स्थान लिया।
  • आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा ने पूर्व जस्टिस नज़ीर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 12-फरवरी को जस्टिस नज़ीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। 

10. भारत में केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस किस दिन मनाया जाता है - 24 फरवरी 

  • भारत में प्रतिवर्ष 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है।
  • केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क के बारें में अधिक जानकारी और इसके विभिन्न पहलुओं के बारें में लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
  • देश में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और नमक अधिनियम, 24 फरवरी, 1944 को पारित किया गया था।
  • इस दिवस को चिन्हित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) की स्थापना 1 जनवरी 1964 को की गयी थी।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book