img

24 June 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'पॉलिटेक्निक चलो अभियान' शुरु किया गया है - उत्तर प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पॉलिटेक्निक चलो अभियान शुरु किया गया है।

  • इस अभियान का लक्ष्य हर साल लाखों युवाओं को सरकारी, सहयता प्राप्त और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिला दिलाना है।

  • उद्देश्य - युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना और उनके रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।

2. किस मंत्री ने एकीकृत सिम्युलेटर कॉम्प्लेक्स 'ध्रुव' का उद्घाटन किया है - राजनाथ सिंह

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान में एकीकृत सिम्युलेटर कॉम्प्लेक्स (आईएससी) ‘ध्रुव’ का उद्घाटन किया। 

  • आईएससी 'ध्रुव' इंटीग्रेटेड सिम्युलेटर कॉम्प्लेक्स में स्वदेश निर्मित अत्याधुनिक सिम्युलेटर (ऐसी मशीन जो प्रशिक्षण या अनुसंधान के उद्देश्य से वांछित वातावरण के रूप में व्यवहार करती है)। 

  • जो भारतीय नौसेना में व्यावहारिक प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा।

3. ई-केवाईसी के लिए फेस ऑथेंटिकेशन फीचर के साथ पीएम किसान मोबाइल ऐप किसके द्वारा लॉन्च किया गया - नरेंद्र सिंह तोमर

  • कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ई-केवाईसी के लिए फेस ऑथेंटिकेशन फीचर के साथ पीएम मोबाइल ऐप लॉन्च किया।

  • इस एप से फेस ऑथेंटिकेशन फीचर का उपयोग कर किसान दूर-दराज या अपने घर पर बैठे हुए भी आसानी से बिना ओटीपी या फिंगर प्रिंट के सिर्फ अपना फेस स्कैन करके ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

  • 4. किस राज्य की हॉकी टीम ने हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 जीती - मध्य प्रदेश

  • हॉकी मध्य प्रदेश ने बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में फाइनल में हॉकी चंडीगढ़ को हराकर 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 जीत ली। 

  • मध्य प्रदेश की ओर से श्रेयस धूपे (17', 46'), मोहम्मद कोनैन दाड (25') और अली अहमद (52') ने गोल किये।     

5. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के अनुसार, रहने के लिहाज से दुनिया का सबसे अच्छा शहर कौन सा है - वियना

  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट अनुसार, ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना रहने के लिए दुनिया का सबसे अच्छा शहर है।

  • इसके बाद कोपेनहेगन (डेनमार्क), मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया), सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), वैंक्यूवर (कनाडा) शहरों का नाम आता है।

  • वहीं, जापान का ओसाका और न्यूज़ीलैंड का ऑकलैंड 10वें स्थान पर है। 

6. हाल ही में मोटर बाइक रेस 'मोटो जीपी' 2023 का पहला टिकट किसके द्वारा जारी किया - योगी आदित्यनाथ

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुनिया की सबसे तेज मोटर बाइक रेस 'मटो जीपी' 2023 का पहला टिकट जारी किया हैं।

  • मोटो जीपी 2023 सीज़न की 13वीं रेस होगी, जिसकी मेजबानी भारत द्वारा की जाएगी।

  • मोटो जीपी 2023 रेस का आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में किया जाएगा।

7. हाल ही में विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2023 की सूची में भारत कौन-से स्थान पर हैं - 127वें

  • विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2023 में भारत 146 देशों में 135वें (2022 में) से 127वें स्थान पर पहुँच गया है।

  • भारत ने शिक्षा के सभी स्तरों पर नामांकन में लैंगिक समानता हासिल कर ली है जो देश की शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक विकास को दर्शाता है।

  • आइसलैंड लगातार 14वें साल सबसे अधिक लैंगिक समानता वाला देश बना है।

  • भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान 142वें, बांग्लादेश 59वें, चीन 107वें, नेपाल 116वें, श्रीलंका 115वें और भूटान 103वें स्थान पर हैं।

8. इफको ने हाल ही में नैनो लिक्विड यूरिया के निर्यात के लिए किस देश के साथ समझौता किया है - यूएसए

  • इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने अमेरिका में नैनो लिक्विड यूरिया के निर्यात के लिए कैलिफोर्निया स्थित कपूर एंटरप्राइजेज इंक के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • इफको ने इस साल अप्रैल में नैनो डीएपी को भी लांच कर दिया था। 

  • नैनो यूरिया और नैनो डीएपी दोनों कृषि उद्योग में परिवर्तनकारी नवाचार हैं।

9. अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री कौन है - नरेन्द्र मोदी

  • पीएम मोदी ऐसे पहले भारतीय नेता है, जिन्हें अमेरिकी कांग्रेस को दो बार संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

  • इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बाद वह ऐसा करने वाले दूसरे अंतरराष्ट्रीय नेता हैं।

  • इससे पहले पीएम मोदी ने वर्ष 2016 में अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था।

  • पीएम मोदी ने अमेरिकी संसद में कहा कि भारतीय संस्कृति पर्यावरण और हमारे ग्रह का हृदय से सम्मान करती है।

10. हाल ही में देश की सबसे बड़ी निजी रेल कोच फैक्ट्री का उद्घाटन कहाँ हुआ है - तेलंगाना

  • देश में सबसे बडी निजी रेल कोच फैक्‍टरी का तेलंगाना में रंगारेड्डी जिले के कोंडाकल गांव में उद्घाटन किया गया। 

  • मुख्‍यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना की कंपनी मेधा सर्वो ड्राईव्‍स प्राईवेट लिमिटेड की इस फैक्‍टरी का औपचारिक उद्घाटन किया। 

  • मुख्‍यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना को गर्व है कि राज्‍य में बनी और आगे बढी कंपनी रेल कोच बनाएगी। 

  • कंपनी के प्रबंध निदेशक ने बताया कि इस यूनिट का पहला चरण लगभग सौ एकड भूमि में स्‍थापित किया गया है जिसके लिए 805 करोड रुपये का निवेश किया गया है।

  •  यहां प्रतिवर्ष 500 सौ कोच और 50 रेल ईंजन बनाए जाएंगे। यहां अब तक 550 लोगों को रोजगार मिला है और लगभग एक हजार दूसरे लोगों को भी शीघ्र रोजगार मिलेगा।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book