img

24 May 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली को किस राज्य के टूरिज्म ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है -  त्रिपुरा

  • पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख सौरव गांगुली को त्रिपुरा टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल किया गया है। 
  • गांगुली ने राज्य के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी से कोलकाता में उनके आवास पर मुलाकात के बाद त्रिपुरा पर्यटन के लिए ब्रांड एंबेसडर बनने की इच्छा व्यक्त की। 
  • त्रिपुरा पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में गांगुली के चयन से राज्य के अनदेखे पर्यटन स्थलों पर महत्वपूर्ण ध्यान आकर्षित करने की उम्मीद है।
  • त्रिपुरा सरकार को भरोसा है कि गांगुली राज्य के सफल ब्रांड एंबेसडर होंगे। 
  • उनका मानना है कि उनकी लोकप्रियता त्रिपुरा में अधिक आगंतुकों को आकर्षित करने और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में मदद करेगा। 

2. किस राज्य में खेलो इंडिया गेम्स का तीसरा संस्करण शुरू किया गया है - उत्तर प्रदेश

  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) का बहुप्रतीक्षित तीसरा संस्करण उत्तर प्रदेश में शुरू हो गया है। 
  • हालांकि इस खेल में देश के 207 यूनिवर्सिटी के 4,000 से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। 
  • यूनिवर्सिटी गेम्स 12 दिनों तक चलेंगे जिसकी शुरूआत गौतम बुद्ध नगर में कबड्डी से हुआ है। 
  • इस पूरे आयोजन का उद्घाटन 25 मई 2023 को लखनऊ में होगा।
  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) का तीसरा सीजन (Version) 23 मई से उत्तर प्रदेश में शुरू हो गया है। 
  • इसमें देश के 207 यूनिवर्सिटी के 4,000 से ज्यादा खिलाड़ियों के 21 खेलों में भाग लेने की उम्मीद है। 
  • यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन 12 दिन तक चलेगा जहां उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में सबसे ज्यादा खेल होंगे, वहीं निशानेबाजी खेल नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

3. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने सीखो-कमाओ योजना लागू किया -  मध्य प्रदेश

  • मध्य प्रदेश राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य में बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ नामक एक नई योजना को अपनी मंजूरी दे दी है। 
  • यह योजना युवा व्यक्तियों को उनकी रोजगार क्षमता और आय क्षमता को बढ़ाने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करना चाहती है। 
  • ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ के तहत, सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 700 विभिन्न प्रकार के कार्यों में प्रशिक्षण देने की योजना है। 
  • इन क्षेत्रों में इंजीनियरिंग, होटल प्रबंधन, पर्यटन, यात्रा, अस्पताल सेवाएं, आईटीआई, सॉफ्टवेयर विकास, बैंकिंग, बीमा, लेखा, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, वित्तीय सेवाएं, उद्योग और एमएसएमई उद्योग शामिल हैं। 
  • विकल्पों की विस्तृत श्रृंखला युवाओं को उनकी रुचियों और योग्यताओं के अनुरूप क्षेत्रों का चयन करने की अनुमति देती है।

4. प्रतिवर्ष भारत में राष्ट्रमंडल दिवस कब मनाया जाता हैं - 24 मई

  • प्रतिवर्ष भारत सहित कुछ देशों में राष्ट्रमंडल दिवस 24 मई को मनाया जाता हैं।
  • राष्ट्रमंडल दिवस पहली बार 24 मई, 1902 को महारानी विक्टोरिया के जन्मदिन के साथ संरेखित करने के लिए मनाया गया था।
  • शुरुआत में इसे ‘इम्पायर डे’ के रूप में मनाया जाता था लेकिन 1958 में इसका नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस कर दिया गया।
  • राष्ट्रमंडल दिवस 2023 की थीम :- “Forging a Sustainable and Peaceful Common Future”। 

5.  हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया -  नरेन्द्र मोदी

  • अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया गया।
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक में राष्ट्रीय संग्रहालय के एक ‘वर्चुअल वॉकथ्रू’ का उद्घाटन किया। 
  • यह संग्रहालय भारत के अतीत से संबंधित उन ऐतिहासिक घटनाओं, व्यक्तित्वों, विचारों और उपलब्धियों को उजागर करने और प्रदर्शित करने का एक व्यापक प्रयास है, जिन्होंने भारत के वर्तमान के निर्माण में योगदान दिया है।
  • वर्ष 2023 के लिए अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का विषय :- ‘संग्रहालय, स्थिरता और कल्याण’। 

6. भारत और किस देश के बीच अल-मोहद अल-हिंदी 2023 नौसेना अभ्यास आयोजित किया गया है - सऊदी अरब

  • भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस तरकश और आईएनएस सुभद्रा 21 मई, 2023 को सऊदी अरब के पोर्ट अल-जुबैल पहुंचे। 
  • यह अभ्यास 21 से 25 मई 2023 तक अल जुबैल, सऊदी अरब में आयोजित किया जा रहा है।
  • इन जहाजों की यात्रा दोनों देशों के बीच नौसैनिक अभ्यास के दूसरे संस्करण के बंदरगाह चरण की शुरुआत का प्रतीक है, जिसे 'अल-मोहद अल-हिंदी 2023' के रूप में जाना जाता है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य सामरिक युद्धाभ्यास, खोज और बचाव अभियान और एक इलेक्ट्रॉनिक युद्धक ड्रिल का संचालन करके दो नौसेना बलों के बीच अंतःक्रियाशीलता को बढ़ाना है।
  • इस अभ्यास में एंटी-एयर और एंटी-सरफेस फायरिंग, हेलीकॉप्टर ऑप्स, स्पेशल ऑप्स, एयर डिफेंस एक्सरसाइज, समुद्री युद्धाभ्यास और संचार अभ्यास शामिल है। 

7. आईपीएल फाइनल में 10वीं बार पहुंचने वाली पहली टीम कौन बनी है - चेन्नई सुपर किंग्स 

  • आईपीएल फाइनल में 10वीं बार पहुंच कर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इतिहास रच दिया है।
  • इससे पहले कोई भी आईपीएल टीम यह मुकाम हासिल नहीं कर पाई है।
  • धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई ने कल आईपीएल 2023 के पहले क्वॉलिफायर में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात की टीम को 15 रनों से हरा दिया।
  • साथ ही चेन्नई ने गुजरात के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की है। 

8. किसे हाल ही में ताइक्वांडो इंडिया के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है -  नामदेव शिरगांवकर 

  • महाराष्ट्र के नामदेव शिरगांवकर को कार्यकारी समिति के चुनाव में भारत ताइक्वांडो के निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया। 
  • ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट रखने वाले शिरगांवकर महाराष्ट्र ओलंपिक संघ (एमओए) के महासचिव भी हैं, उन्होंने भारत ताइक्वांडो के प्रमुख के रूप में निर्विरोध चुने जाने को अपनी मंजूरी दी।
  • कियाराश बाहरी (समन्वयक – विश्व ताइक्वांडो) के साथ-साथ (पर्यवेक्षक – एशियाई ताइक्वांडो यूनियन – एटीयू) और वानयोंग ली (दूसरा पर्यवेक्षक – एशियाई ताइक्वांडो यूनियन – एटीयू) और प्रशांत देसाई (पर्यवेक्षक – भारतीय पैरालंपिक समिति – पीसीआई) ने चुनावों के सुचारू संचालन में अपनी भूमिका निभाई।

9. हाल ही में भारतीय रेलवे ने किस देश को 20 ब्रॉड गेज इंजन सौंपे हैं - बांग्लादेश

  • भारत ने परस्पर संबधों को और मजबूती देने के लिए बांग्लादेश को ब्रॉड गेज वाले बीस डीजल रेल इंजन सौंपे। 
  • रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्जुअल माध्यम से बांग्लादेश के रेलमंत्री नुरूल इस्लाम सुजान को ये रेल इंजन सौंपे। 
  • इन्हें वर्चुअल माध्यम से बांग्लादेश के लिए रवाना किया गया। 
  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की 2019 में भारत यात्रा के दौरान केंद्र सरकार ने अनुदान सहायता के रूप में बांग्लादेश को डीजल रेल इंजन देने का वादा किया था। 
  • लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए वर्तमान में भारत और बांग्लादेश के बीच तीन जोड़ी यात्री रेलगाड़ियां कोलकाता-ढाका मैत्री एक्सप्रेस, कोलकाता-खुलना बंधन एक्सप्रेस और न्यू जलपाईगुड़ी-ढाका मिताली एक्सप्रेस चल रही हैं। 
  • रेल के माध्यम से दोनों देशों के बीच व्यापार में प्रति माह वृद्धि हो रही है। दोनों देशों के बीच लगभग 100 मालगाड़ियां चल रही हैं।

10. आईपीएल के एक सीज़न में 700 रन बनाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर कौन बने है - शुबमन गिल 

  • भारत के युवा ओपनर और गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल आईपीएल के एक सीज़न में कम-से-कम 700 रन बनाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए।
  • सीएसके के खिलाफ क्वॉलिफायर 1 के दौरान गिल ने आईपीएल-2023 में 700 रन का आंकड़ा पार किया।
  • वह विराट कोहली के बाद आईपीएल के एक सीज़न में कम-से-कम 700 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर भी बन गए है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book