img

24 September 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में कौन नार्थ चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा स्वीमर बन गए है - सत्येन्द्र सिंह लोहिया

  • 20 सितंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के पैरा स्वीमर सतेंद्र सिंह लोहिया आयरलैंड में नॉर्थ चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा स्वीमर बन गए हैं। 

  • सतेंद्र सिंह ने 36 किमी. के नॉर्थ चैनल को 14 घंटे 39 मिनट में पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

  • नार्थ चैनल- यह उत्तरी आयरलैंड और स्कॉट लैंड के बीच में स्थित है?

  • महत्वपूर्ण जानकारी →

  • आरती शाह- इंग्लिश चैनल को पार करने वाली पहली भारतीय महिला

  • नर्मदा नदी-  ओंकारेश्वरबांध

  • इंग्लिश चैनल- इंग्लैंड औए फ़्रांस के बीच स्थित है।

2. 22 सितम्बर, 2022 को नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरिकुमार ने स्वेदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसेल्स आईएनएस निस्तार और आईएनएस निपुण को कहाँ पर लांच किया - विशाखापत्तनम

  • इसका निर्माण स्वदेशी रूप से हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम द्वारा किया गया है।

  • इन जहाजों की लम्बाई 118.4 मीटर और सर्वाधिक चौड़ाई वाले स्थान पर, इनकी चौड़ाई 22.8 मीटर है।

  • इन जहाजों की विस्थापन क्षमता लगभग 9,350 टन की है. साथ ही इस पर 215 कर्मियों के रहने की क्षमता है।

  • ये जहाज दो मुख्य इंजनों द्वारा संचालित होता है, जो अधिकतम 18 समुद्री मील की गति से सफर कर सकता है।

  • इन जहाजों का उपयोग डीप सी (गहरे समुद्र) डाइविंग ऑपरेशन में किया जायेगा।

  • 3. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन ने भारत में अपना पहला सौर उर्जा सयंत्र किस राज्य में स्थापित करने की घोषणा की है - राजस्थान

  • अमेजॉन के फाउंडर– जेफ़ बेजोस

  • अमेजॉन के सीईओ- एंडी जेसी

  • महत्वपूर्ण जानकारी →

  • राजस्थान 10 गीगा वाट सौर उर्जा क्षमता स्थापित  करने वाला पहला राज्य बना। 

  • सबसे ऊँचा OPD कहाँ स्थापित हुआ – जयपुर (राजस्थान)

4. 21 सितम्बर 2022 को आरईसी को ” महारत्न ” कंपनी का दर्जा दिया गया है, अब भारत में कितनी  महारत्न कंपनिया है - 12

  • REC – Rural  Electrification Carporation स्थापना 1969 में हुई।

  • भारत की 12 महारत्न कंपनीयाँ

  • भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमटेड(BHEL)

  • भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (BPCL)

  • कोल इंडिया लिमिटेड (COL)

  • गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL)

  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (HPCL)

  • इंडियन आयल कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया(IOC)

  • राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (NTPC)

  • आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड (ONGC)

  • स्टील ऑथरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL)

  • पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड

  •  पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन

  • आरईसी लिमिटेड

5. हाल ही में भारत और अमेरिका के तटरक्षक बालो ने कहाँ पर सयुंक्त एक्सरसाइज ” अभ्यास ” का आयोजन किया है - चेन्नई

  • सद्भावना यात्रा पर अमेरिकी तटरक्षक कटर मिडगेट की चेन्नई की चार दिवसीय यात्रा  यूएससीजी जहाज ने 16 से 19 सितंबर तक भारतीय तटरक्षक बल के समकक्षों के साथ वीबीएसएस, क्रॉस डेक यात्राओं, वॉलीबॉल मैचों पर पेशेवर आदान-प्रदान किया।

  • यह ड्रिल तटरक्षकों को एक-दूसरे की क्षमताओं से परिचित कराने और समुद्री खोज और बचाव, बोर्डिंग संचालन और अन्य समुद्री कानून प्रवर्तन कर्तव्यों के क्षेत्र में अंतर-संचालन को बढ़ाने की दिशा में उनके कार्य स्तर के संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित था।

6. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के सद्भावना राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया था - वैनेसा नकाटे

  • UNICEF ने युगांडा की 25 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता वैनेसा नकाटे को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष का सद्भावना राजदूत नियुक्त किया।

  • विश्वर स्तर पर दुनिया के 2.2 बिलियन बच्चे 33 देशों में से एक में रहते हैं।

  • UNICEF के चिल्ड्रन क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स द्वारा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बेहद उच्च जोखिम के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।

7. हाल ही में किसने केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान, चेन्नई में ‘स्केल’/SCALE (स्किल सर्टिफिकेशन असेसमेंट फॉर लेदर एम्प्लॉइज) ऐप लॉन्च किया - धर्मेंद्र प्रधान

  • चमड़ा उद्योग के कौशल, सीखने, मूल्यांकन और रोजगार की जरूरतों के लिए वन-स्टॉप समाधान प्रदान करता है।

  • चमड़ा एसएससी द्वारा विकसित ‘स्केल’ स्टूडियो ऐप चमड़े के शिल्प में रुचि रखने वाले सभी आयु वर्ग के लोगों को अपने कार्यालय में अत्याधुनिक स्टूडियो से ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम कक्षाओं तक पहुंचने की अनुमति देता है।

  • श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि चमड़ा क्षेत्र देश में बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है।

8. स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से किस बॉलीवुड अभिनेत्री को सम्मानित किया गया है - आलिया भट्ट

  • स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से किस बॉलीवुड अभिनेत्री को सम्मानित किया गया है।

  • एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की स्मृति में प्रियदर्शनी अकादमी द्वारा 1986 में स्थापित, स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड समारोह से पहले की अवधि में भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए एक भारतीय अभिनेत्री को प्रदान किया जाता रहा। 

  • 1994 तक यह पुरस्कार हर साल अभिनेत्रियों को दिया जाता था। 

  • 1994 से समिति हर दो साल में एक बार अभिनेत्रियों को सम्मान प्रदान करती रही है।

9.  मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 का आगाज किस राज्य ने किया - रायपुर

  • ट्रॉफी का आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से शुरू किया गया है |

  • प्रतियोगिता में भारत समेत 12 अन्य देशों के बैडमिंटन खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेगें |

  • प्रतियोगिता की शुआत 20 सितम्बर 2022 से हुआ जो 25 सितम्बर तक चलेगी |

  • प्रतियोगिता में 12 देशो के 550 बैडमिन्टन खिलाडी भाग ले रहे है |

  • प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देश क्रमशः मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा, जाम्बिया, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, श्रीलंका एवं भारत है |

  • प्रतियोगिता में दी जाने वाली पुरस्कार की राशी 12 लाख तक निर्धारित की गई है |

10. 36वें राष्ट्रीय खेलों के फाइनल मुकाबले में किस राज्य की पुरुष टेबल टेनिस ने स्वर्ण पदक जीत लिया - गुजरात

  • हरमीत देसाई तथा मानव ठक्कर की अगुवाई में गुजरात की टेबल टेनिस टीम 36वें राष्ट्रीय खेलों में मंगलवार से शुरू होने वाले मुकाबलों में राज्य का दबदबा बनाना चाहेगी।

  • टेबल टेनिस में दमदार प्रदर्शन के अलावा गुजरात इन खेलों में अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेगा। 

  • केरल में हुए 35वें सत्र में गुजरात की टीम नौवें स्थान पर थी।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book