img

25 March 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. कौन सा राज्य स्वास्थ्य का अधिकार बिल पारित करने वाला पहला राज्य बन गया है -  राजस्थान 

  • राजस्थान विधानसभा में स्वास्थ्य का अधिकार बिल पारित करने वाला पहला राज्य बन गया। 
  • इसके तहत राज्य के निवासी सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में ओपीडी सेवाओं और आईपीडी सेवाओं का मुफ्त लाभ उठा सकेंगे साथ ही चुनिंदा निजी हॉस्पिटल में भी इसकी सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • विधेयक को पिछले साल सितंबर में विधानसभा में पेश किया गया था, लेकिन विपक्षी भाजपा और डॉक्टरों की आपत्ति के बाद इसे प्रवर समिति के पास भेज दिया गया था। 
  • वर्तमान में राजस्थान राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है।    

2. बुंदेलखंड क्षेत्र में कुल कितने सौर पार्कों को मंजूरी दी गई है -  08 

  • केंद्रीय ऊर्जा आर.के. सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में 4995 मेगावाट की कुल क्षमता वाले आठ सौर पार्कों को मंजूरी दी गई।
  • सरकार ने सौर ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा दे रही है। 
  • यह जानकारी केंद्रीय नवीन नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने लोकसभा में दी है। 
  • इसमें ललितपुर सोलर पार्क, जालौन सोलर पार्क, चित्रकूट सोलर पार्क और कालपी सोलर पार्क जैसे नाम शामिल है। 

3. G20 सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप की बैठक कहां आयोजित की गयी -  उदयपुर 

  • भारत की G20 की अध्यक्षता के तहत, G20 सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप की बैठक उदयपुर में आयोजित की गयी।
  • इस बैठक का आयोजन सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के लिए वित्त को सक्षम बनाने के लिए किया गया है। 
  • इसकी मदद से नीतियों और अन्य सिफारिशों को लागू करने में मदद मिलेगी।
  • इस बैठक में जी20 सदस्य देशों, 10 आमंत्रित देशों और 14 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

4. कॉल बिफोर यू डिग' ऐप को किसने लांच किया - नरेन्द्र मोदी 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'कॉल बिफोर यू डिग' (Call Before U-DIG) ऐप लॉन्च किया है।
  • इस ऐप की पहल डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन द्वारा की गयी है. यह ऐप पाइपलाइन व तार जैसी भूमिगत सेवाओं को नए कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट से होने वाले नुकसान से बचाएगा।
  • इसकी मदद से उनकी (अंडरग्राउंड पाइपलाइन/ केबल) सही लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा और उन्हें नुकसान से बचाया जा सकेगा।
  • समन्वय के बिना खुदाई के चलते देश की भूमिगत संपत्तियों को सालाना ₹3,000 करोड़ का नुकसान होता है। 

5. इंडियाकास्ट ने किसे चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया है - पीयूष गोयल 

  • इंडियाकास्ट ने पीयूष गोयल को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है।
  • इंडियाकास्ट एक मल्टी-प्लेटफॉर्म कंटेंट एसेट मोनेटाइजेशन एंटिटी कंपनी है. 
  • अपने 20 साल से अधिक के करियर में, गोयल ने स्टार टीवी, नेटवर्क18, एनडीटीवी और डेन नेटवर्क्स जैसी प्रमुख मीडिया कंपनियों के साथ काम किया है। 
  • TV18 और Viacom18 के संयुक्त स्वामित्व वाली इंडियाकास्ट (IndiaCast) डोमेस्टिक डिस्ट्रीब्यूशन, प्लेसमेंट सेवाओं जैसी श्रेणियों में काम करती है। 

6. सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स 2023 का टाइटल किसने जीता - सर्जियो पेरेज़ 

  • मैक्सिकन रेसिंग ड्राइवर सर्जियो पेरेज़ ने सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स 2023 का टाइटल अपने नाम कर लिया है।
  • वही रेड बुल में उनके साथी मैक्स वेरस्टैपेन ने रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। 
  • पिछले सीजन में रेड बुल ने 22 रेसों में 17 जीत हासिल की थी. वही फेरारी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।
  • फेरारी के कार्लोस सैंज और चार्ल्स लेक्लेर क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर रहे। 

7. कौन सा देश ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक का नया सदस्य बना है -  मिस्र 

  • मिस्र, ब्रिक्स समर्थित न्यू डेवलपमेंट बैंक का नया सदस्य बन गया है। 
  • ब्रिक्स के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत आने के कुछ सप्ताह बाद मिस्र ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) में शामिल हुआ। 
  • न्यू डेवलपमेंट बैंक को पहले ब्रिक्स डेवलपमेंट बैंक के नाम से जाना जाता था, इसकी स्थापना ब्रिक्स देशों द्वारा की गयी है। 
  • इसकी स्थापना वर्ष 2015 में की गयी थी, इसका मुख्यालय शंघाई, चीन में है।

8. वैदिक विरासत पोर्टल को किस केन्द्रीय मंत्री ने लांच किया - अमित शाह 

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में वैदिक विरासत पोर्टल का उद्घाटन किया।
  • पोर्टल का उद्देश्य वेदों में निहित संदेश को संप्रेषित करना है, यह आम लोगों को वेदों के बारे में सामान्य समझ रखने में मदद करेगा। 
  • केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, वैदिक विरासत पोर्टल पर चार वेदों की ऑडियो विजुअल रिकॉर्डिंग अपलोड की गई है।
  • इस पोर्टल में 550 घंटे से अधिक की अवधि के साथ चारों वेदों के 18 हजार से अधिक मंत्र हैं।

9. उत्तर प्रदेश गुणवत्ता संकल्प का शुभारंभ किस स्थान पर किया गया - लखनऊ

  • उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय गुणवत्ता परिषद ने उद्योग संघों- एसोचैम, फिक्की, आईआईए और पीएचडीसीसीआई के सहयोग से गुरुवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश गुणवत्ता संकल्प (उत्तर प्रदेश गुणवत्ता मिशन) का शुभारंभ किया।
  • भारतीय गुणवत्ता परिषद के अध्यक्ष जक्षय शाह ने कहा, “उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जिसे हमने गुणवत्ता संकल्प शुरू करने के लिए चुना है। 
  • इस पहल के माध्यम से, भारतीय गुणवत्ता परिषद प्रत्येक भारतीय नागरिक के जीवन में सुधार के लिए वास्तविक परिवर्तन को प्रभावित करने के लिए जमीनी स्तर पर अपनी पहुँच बढ़ा रहा है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book