img

25 November 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में ‘9वां पैन IIM विश्व प्रबंधन सम्मेलन’ कहाँ आयोजित किया जाएगा - ओडिशा

  • हाल ही में ‘9वां पैन IIM विश्व प्रबंधन सम्मेलन ओडिशा के संबलपुर में आयोजित किया जाएगा।

  • सम्मेलन में भारत के सभी 21 IIM भागीदारी लेंगे, IIM के अलावा इस सम्मेलन में IIT, NIT जैसे संस्थान और भारत और दुनिया भर के अन्य प्रीमियम प्रबंधन संस्थान भी शामिल होंगे।

  • इस आयोजन के माध्यम से पेशेवरों, शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं और विचारकों को विभिन्न प्रबंधन विषयों में अपने शोध, विचारों और नवाचारों को साझा करने के लिए एक असाधारण प्लेटफॉर्म मिलेगा।

2. हाल ही में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए किसे 54वें IFFI में सम्मानित किया गया है - माधुरी दीक्षित

  • अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया IFFI में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 54वें संस्करण गोवा के पणजी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित किया गया। 

  • पहली बार इस अवार्ड को IFFI में शामिल किया गया है।

3. हाल ही में किस भारतीय राज्य में घोल मछली को राज्य मछली के रूप में नामित किया गया था - गुजरात

  • गुजरात ने हाल ही में ब्लैक-स्पॉटेड क्रोकर (प्रोटोनिबिया डायकैंथस), जिसे स्थानीय तौर पर घोल मछली के नाम से जाना जाता है, को राज्य मछली घोषित किया है।

  • अहमदाबाद में ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया के दौरान मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल द्वारा घोल मछली को गुजरात की राज्य मछली घोषित किया गया।

  • घोल मछली को इसके उच्च बाज़ार मूल्य के कारण 'सी गोल्ड' के नाम से भी जाना जाता है।

4. हाल ही में दिल्ली कैंट में सशस्त्र बल ट्रांसफ्यूजन सेंटर की कमान संभालने वाली पहली महिला कौन बनी हैं  - कर्नल सुनीता बी.एस.

  • दिल्ली कैंट में सशस्त्र बल ट्रांसफ्यूजन सेंटर की कमान संभालने वाली पहली महिला सेना चिकित्सा कोर अधिकारी कर्नल सुनीता बी.एस. बनी है।

  • इससे पहले, उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण फील्ड अस्पताल में कमांडिंग ऑफिसर की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई थी।

  • एएफटीसी फ्रोजन रेड सेल सुविधा रखने वाला देश का पहला और एकमात्र लाइसेंस प्राप्त केंद्र है।

5. हाल ही में भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्रहिंद-2023’ आयोजित किया जाएगा - ऑस्ट्रेलिया

  • हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्रहिंद-2023’ आयोजित किया जाएगा।

  • भारत की ओर से भारतीय नौसेना का एक अधिकारी और भारतीय वायु सेना के 20 कर्मी भी इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं। 

  • इसे भारत और ऑस्ट्रेलिया में वैकल्पिक रूप से आयोजित करने के लिए एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाने की योजना है।

  • यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच समझ को बढ़ावा देने और दोनों मित्र देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने में भी मदद करेगा।

6. हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स ने किस पूर्व क्रिकेटर को अपने नए मेंटर के रूप में नियुक्त किया है - गौतम गंभीर

  • भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को IPL 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स का मेंटर बनाया गया है।

  • गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ पिछले 2 IPL सीजन से बतौर मेंटर जुड़े हुए थे।

  • गौतम गंभीर ने दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट लीग में 129 मैचों में कप्तानी करते हुए 71 में टीम को जीत दिलाई।

7. किस राज्य में विश्व के पहले 3डी मुद्रित मंदिर का अनावरण किया गया है - तेलंगाना

  • तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के बुरुगुपल्ली में विश्व के पहले 3डी-मुद्रित मंदिर का अनावरण किया गया है।

  • यह मंदिर 4,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और 35.5 फुट की ऊंचाई पर है। 

  • यह मंदिर अपने डिजाइनरों और बिल्डरों की सरलता और रचनात्मकता का प्रमाण है, गर्भगृह 3डी प्रिंटिंग तकनीक की सरलता को प्रदर्शित करते हैं।

  • मंदिर के शेष तत्व, जैसे खंभे, स्लैब और फर्श, पारंपरिक भवन तकनीकों का उपयोग करके बनाए गए थे।

8. 17वां संयुक्त सैन्याभ्यास 'सूर्य किरण' भारत और किस देश के बीच आयोजित किया गया - नेपाल

  • 17वें संयुक्त सैन्याभ्यास सूर्य किरण भारत और नेपाल के बीच उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आयोजित किया गया।

  • इस अभ्यास का उद्देश्य साझे सुरक्षा लक्ष्‍यों को प्राप्त करना और दो मित्रवत पड़ोसियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है।

  • यह एक वार्षिक सैन्याभ्यास है और इसका आयोजन दोनों देशों में बारी-बारी  से किया जाता है।

9. मुंबई उत्सव की सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - आनंद महिंद्रा

  • मुंबई उत्सव की सलहाकार समिति के अध्यक्ष के रूप में आनंद महिंद्रा को नियुक्त किया गया है।

  • मुंबई महोत्सव का पहला संस्करण शहर के सांस्कृतिक बहुरूपदर्शक को प्रदर्शित करने के मिशन के साथ आयोजित किया जाएगा।

  • इसका उद्देश्य शहर को आर्थिक रूप से जीवंत बनाना भी है, इन आयोजनों में संगीत समारोह, बीच फेस्ट, मुंबई वॉक, क्रिकेट क्लिनिक और सिनेमा फेस्ट के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों और खरीदारी का मौका भी शामिल होगा।

10. महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है - 25 नवंबर

  • महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 25 नवंबर को मनाया जाता है।

  • दुनिया भर में महिलाओं पर हो रही हिंसा को रोकने और महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर साल 25 नवंबर को ‘अंतर्राष्‍ट्रीय महिला हिंसा उन्‍मूलन दिवस’ मनाया जाता है।

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 35% महिलाएं शारीरिक हिंसा का सामना कर रही हैं।

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book