img

25 October 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री कौन बने हैं - ऋषि सुनक

  • ऋषि सनक यूनाइटेड किंगडम के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री बन गए हैं। 

  • नए प्रधान मंत्री की नियुक्ति पूर्व पीएम लिज़ ट्रस के पद छोड़ने के बाद हुई है। 

  • 42 साल की उम्र में, ऋषि सनक पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के पहले व्यक्ति बन गए हैं।

2. अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय रेसलर कौन बने हैं - अमन सेहरावत

  • अमन सेहरावत ने कुश्ती में इतिहास रचते हुए अंडर -23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय रेसलर बन गये है। 

  • 16 वर्षीय सहरावत ने फाइनल में जूनियर यूरोपीय रजत पदक विजेता तुर्की के अहमत डूमन को 12-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

  • अमन सहरावत ने इस साल की शुरुआत में अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण और अंडर-20 एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया था।

3. वीवी नाटू मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में किसने महिला एकल का खिताब जीता - मालविका बंसोड़

  • टॉप सीड मालविका बंसोड़ ने हाल ही में वीवी नाटू मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब अपने नाम किया और गैर वरीयता प्राप्त कौशल धर्ममेर ने पुरुषों का खिताब हासिल किया।

  • बंसोड़ ने पहला गेम गंवाने के बाद एक घंटे तीन मिनट तक चले रोमांचक फाइनल में अदिता राव को 13-21, 21-17, 22-20 से शिकस्त दी। कौशल ने पुरुष एकल के फाइनल में रोहन गुरबानी को 21-10, 21-16 से हराया।

4.  हाल ही में मर्सर CFS “ग्लोबल पेंशन इंडेक्स” में भारत का कौन सा स्थान रहा है - 41वें

  • इस सूचकांक में 44 देशों में भारत 41वें स्थान पर था। पिछले संस्करण में, यह 43 देशों में से 40 वें स्थान पर था।

  • दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः नीदरलैंड (84.6) और डेनमार्क (82.0) हैं।

  • भारत ने समग्र सूचकांक मूल्य में 2021 में 43.3 से 2022 में 44.4 की वृद्धि के साथ मामूली सुधार देखा। हालांकि, यह स्कोर 2020 में 45.7 से कम है।

5. पोलियो के प्रति जागरुक करने के लिए हर वर्ष ‘विश्व पोलियो दिवस’ कब मनाया जाता है - 24 अक्टूबर

  • 24 अक्टूबर को पोलियो की बीमारी के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए हर वर्ष विश्व पोलियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

  • यह विशेष दिन पोलियो टीका की खोज करने वाले महान वैज्ञानिक जोनास साल्क को समर्पित किया गया है।

  • यह पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने पहली ऐसी टीम को शुरू किया था जो इनैक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन को बनाने में सफल हो पाए थे।

6. किसे उत्तर प्रदेश हैपकिडो संघ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है - मनीष सिंह

  • उत्तर प्रदेश हैपकिडो संघ हाल ही में पुनर्गठन किया गया है जिसका मकसद देश में तेजी से बढ़ रहे परंपरागत कोरियाई मार्शल आर्ट हैपकिडो को प्रोत्साहित करना है। 

  • इस संघ में मनीष सिंह को अध्यक्ष और नवीन दास को चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • इस बैठक में उत्तर प्रदेश में हैपकिडो खेल को बढ़ावा देने खिलाड़ियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। 

  • आने वाली प्रतियोगिताओं के सफल और सुचारू आयोजन की रुपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

7. किस क्विज को हाल ही में ‘वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, लंदन’ में स्थान प्राप्त हुआ है - गुजरात ज्ञान गुरु क्विज

  • गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने हाल ही में बताया की गुजरात ज्ञान गुरु  क्विज को ‘वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, लंदन’ में स्थान प्राप्त हुआ है।

  • गुजरात ज्ञान गुरु  क्विज में 27 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया और 25 लाख से अधिक लोगों ने इस क़्विज़ में भाग लिया है।

8. 14वीं विश्व स्पाइस कांग्रेस का संस्करण किस राज्य में आयोजित किया जाएगा - महाराष्ट्र

  • नवी मुंबई, महाराष्ट्र में 14वीं विश्व स्पाइस कांग्रेस 16 से 18 फरवरी, 2023 तक सिडको प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर में होगी। 

  • स्पाइसेस बोर्ड इंडिया कई व्यापार और निर्यात मंचों के साथ मिलकर भारत के दौरान वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस की मेजबानी कर रहा है।

  • महत्वपूर्ण आयात करने वाले देशों के नियामक अधिकारी, व्यापार मंत्री और G20 सदस्य देशों के उद्योग संघ सभी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • इस कार्यक्रम में भारतीय मसाला उद्योग की उत्पाद श्रृंखला, चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में अनुप्रयोगों, नवाचारों और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को प्रदर्शित किया जाएगा।

9. हाल ही में किस शहर में “आकाश फॉर लाइफ अंतरिक्ष सम्मलेन” आयोजित किया गया है - देहरादून

  • केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि 3 दिवसीय "आकाश फॉर लाइफ" अंतरिक्ष सम्मेलन 5-7 नवंबर 2022 से देहरादून में आयोजित किया जाएगा।

  • भारत सरकार पारंपरिक ज्ञान के आधार पर भारतीय परिप्रेक्ष्य के साथ पर्यावरणीय मुद्दों के समाधान खोजने के लिए देश भर में "सुमंगलम" अभियान का आयोजन कर रही है।

  • भारत सरकार देहरादून में पंचमहाभूत-आकाश या अंतरिक्ष पर आधारित पहला सम्मेलन आयोजित कर रही है।

10. हाल ही में 100 मीटर बाधा दौड़ 13 सेकेंड में पूरी करने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी है - ज्योति याराजी

  • ज्योति याराजी ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ 13 सेकेंड से कम समय में पूरी करके नया कीर्तिमान स्थापित किया। 

  • ज्योति पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं, जिन्होंने 100 मीटर बाधा दौड़ 13 सेकेंड से कम समय में पूरी की।

  • ज्योति ने यह दौड़ 12.82 सेकंड में पूरी करके नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book