img

24 October 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में किस सैन्य स्टेशन को बेस्ट ग्रीन मिलिट्री पुरस्कार प्रदान किया गया है - उधमपुर सैन्य स्टेशन

  • हाल ही में उधमपुर सैन्य स्टेशन को बेस्ट ग्रीन मिलिट्री पुरस्कार प्रदान किया गया है।

  • जनरल मनोज पांडे को नई दिल्ली में आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस एसीसी के दौरान सर्वश्रेष्ठ ग्रीन स्टेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • बीकानेर मिलिट्री स्टेशन को सर्वश्रेष्ठ परिवर्तनकारी स्टेशन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

2. हाल ही में संपन्न अंतरराष्ट्रीय संगीत और नृत्य उत्सव की मेजबानी किस विश्वविद्यालय ने किया - चंडीगढ़ विश्वविद्यालय

  • चंडीगढ़ विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय संगीत और नृत्य उत्सव की मेजबानी की।

  • जिसमें लगभग 40 देशों के सांस्कृतिक दलों ने विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लिया।

  • यह आयोजन भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर), विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया था। 

  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति को बढ़ावा देना और विविधता और समावेशिता का जश्न मनाना है।

3. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2023 कहाँ आयोजित किया गया - जर्मनी

  • विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन बर्लिन, जर्मनी में आयोजित किया गया था।

  • सम्मेलन में भारत की ओर से केन्द्रीय केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रविण पवार ने वर्चुअली भाग लिया।

  • विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन एक विशेष आयोजन है जहां दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लोग एक साथ आकर हर किसी को स्वस्थ बनाने के बारे में बात करते हैं।

  • यह शिखर सम्मेलन वैज्ञानिक अंतर्दृष्टि में निहित अंतरराष्ट्रीय सहयोग और खुले प्रवचन को बढ़ावा देता है।

4. हाल ही में किसने नया उपन्यास कोल्ड ब्लडेड लव लिखा है - गिरीश दत्त शुक्ला

  • लेखक गिरीश दत्त शुक्ला ने कोल्ड ब्लडेड लव उपन्यास लिखा है।

  • कोल्ड ब्लडेड लव" पाठकों को जीवा के रहस्यमय चरित्र से परिचित कराता है, एक महिला जो अपने दर्दनाक बचपन और एक काले रहस्य से डरी हुई है जिसने उसे वर्षों तक परेशान किया है।

  • जिससे पाठकों को उसकी आत्म-खोज और मुक्ति की यात्रा के साथ सहानुभूति मिलती है। 

5. हाल ही में भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमउ शक्ति शुरु हुआ है - मलेशिया

  • भारत और मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमउ शक्ति शुरु हुआ है।

  • भारत-मलेशिया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के लगभग 120 सैन्य कर्मी शामिल हुए हैं।

  • इस दौरान दोनों दल एक संयुक्त कमांड पोस्ट और एक इंटिग्रेटेड सर्विलेंस ग्रिड के साथ संयुक्त सर्विलेंस सेंटर स्थापित करेगी। 

  • इस अभ्यास में ड्रोन, यूएवी और हेलीकॉप्टरों का भी उपयोग किया जाएगा।

  • इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सुरक्षा सहयोग द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूत करना है। 

6. हाल ही में राजस्थान रॉयल्स ने किसे सहायक कोच नियुक्त किया है - शेन बांड

  • न्यूज़ीलैंड के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शेन बांड को आईपीएल 2024 के लिए राजस्थान रॉयल्स का सहायक और तेज़ गेंदबाज़ी कोच बनाया गया है।

  • इससे पहले बांड मुंबई के कोच थे और उन्होंने 2015 से 2023 तक इस फ़्रैचाइज़ी को अपनी सेवाएं दते हुए उन्हें चार ख़िताब जिताए।

  • बॉन्ड ने 2012 से 2015 के बीच न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया है।

7. हाल ही में वन डे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन बने हैं - शुभमन गिल

  • शुभमन गिल वनडे में सबसे तेज़ 38 पारियों में 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं।

  • उन्होनें यह उपलब्धि वर्ल्ड कप 2023 के 21वें मैंच में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।

  • भारतीय बल्लेबाज़ ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज हाशिम अमला को पछाड़ दिया है।

8. हाल ही में ‘भारत टेक्स 2024’ का आयोजन कहां किया जाएगा - दिल्ली

  • भारत टेक्स 2024 का आयोजन फरवरी 2024 में नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, यह वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा वस्त्र आयोजन होगा।

  • केंद्रीय वस्त्र, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में ‘भारत टेक्स 2024’ के आयोजन के पूर्वावलोकन कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

  • भारत टेक्स 2024 भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और वस्त्र परंपराओं से लेकर नवीनतम तकनीकी नवाचारों तक संपूर्ण वस्त्र उद्योग मूल्य श्रृंखला का एक व्यापक प्रदर्शन होगा।

9. हाल ही में ISRO ने क्रू एस्केप सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण कहां किया है - आंध्र प्रदेश

  • इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से रॉकेट की लॉन्चिंग के बाद क्रू एस्केप सिस्टम और क्रू मॉड्यूल सफलतापूर्वक समुद्र में लैंड हुए।

  • लैंडिंग वाली जगह पर भारतीय नौसेना का जहाज पहुंचा और फिर टीम ने दोनों ही चीजों को रिकवर किया।

  • टीवी-डी1 मिशन पूरी तरह से सफल रहा और क्रू एस्केप सिस्टम ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया।

  • कम लागत वाले परीक्षण वाहन का क्रू मॉड्यूल उड़ान के दौरान खाली रहेगा और यह 363 मीटर प्रति सेकंड की अधिकतम सापेक्ष गति प्राप्त करेगा।

10. किस बैंक ने बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं के लिए एक्सप्रेसवे डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया - HDFC

  • HDFC बैंक ने ‘XpressWay’ नाम का एक स्पीडी और पेपरलेस डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। 

  • HDFC के एक्सप्रेसवे का उपयोग करने वाले ग्राहक नॉमिनी को मैनेज करने, डेमोग्राफिक डिटेल अपडेट करने, चेक बुक की रिक्वेस्ट करने और अलग-अलग लोन विकल्पों की खोज करने जैसे कामों को आसानी से कर सकते हैं।

  • इस प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक बिना किसी कागजी कार्रवाई के 40 लाख रुपये तक के पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book