1. ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किसे सम्मानित किया गया - रतन टाटा
भारत-ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके प्रयासों के लिए रतन टाटा को ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया है।
भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ’फैरेल एओ ने ट्वीट किया, “रतन टाटा न सिर्फ भारत में परोपकारी कार्यों और उद्योग-व्यापार क्षेत्र में असाधारण शख्सियत हैं बल्कि उनके योगदान ने ऑस्ट्रेलिया में भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है।”
2. निम्नलिखित में से किस ऑपरेशन के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा सूडान जंग में फंसे भारतीयों को निकाला जा रहा - ऑपरेशन कावेरी
सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच चल रहे संघर्ष में साढ़े तीन हजार से ज्यादा भारतीय नागरिक फंसे हैं।
सभी को निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी को अंजाम दिया है।
ऑपरेशन कावेरी के तहत अब तक 500 से ज्यादा भारतीयों को सूडान पोर्ट से जेद्दा पहुंचाया जा चुका है।
3. SIPRI रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक सैन्य व्यय में भारत किस स्थान पर है - चौथे
स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (SIPRI) के अनुसार, वैश्विक सैन्य खर्च ने 2022 में वास्तविक शब्दों में 3.7% बढ़कर $2240 अरब तक नई उच्चतम सीमा तक पहुंच गया है।
यूरोप ने कम से कम 30 वर्षों में अपने सैन्य खर्च में सबसे बड़ी वार्षिक वृद्धि देखी।
संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और रूस, जो तीन सबसे बड़े सैन्य खर्च करने वाले हैं, ने 2022 में कुल वैश्विक सैन्य खर्च के 56% योगदान दिया।
ये खोज SIPRI की नवीनतम वैश्विक सैन्य खर्च की रिपोर्ट में जारी की गई थी।
पिछले वर्ष में भारत की रैंक: – रूसी खर्च में पर्याप्त वृद्धि के कारण तीसरा स्थान
रिपोर्ट का थीम: – मिलिट्री स्पेंडिंग अक्रॉस द ग्लोब
4. विश्व बौद्धिक संपदा दिवस किस तिथि को मनाया जाता है - 26 अप्रैल
विश्व बौद्धिक संपदा दिवस हर साल 26 अप्रैल को पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के बारे में जागरूकता बढ़ाना के लिए मनाया जाता है।
इस दिन की स्थापना वर्ष 2000 में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा की गई थी।
विश्व बौद्धिक संपदा दिवस थीम 2023 “महिला और आईपी: नवाचार और रचनात्मकता में तेजी लाना” रखी गई है।
5. किस राज्य में स्कूल की गुणवत्ता का आकलन करने केलिए AI मशीन स्थापित की गई है - महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आदिवासी बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए महाराष्ट्र के एटापल्ली के तोडसा आश्रम स्कूल में एक अनूठी कृत्रिम बुद्धि-आधारित मशीन स्थापित की गई है।
विशेष रूप से, मशीन भोजन की प्लेट के साथ छात्र की तस्वीर लेती है और कुछ सेकंड के भीतर, बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के यह पहचान लेती है कि भोजन की गुणवत्ता अच्छी है या नहीं।
6. आईपीएल 2023 में स्लो ओवर-रेट के लिए ₹24 लाख फाइन झेलने वाले पहले कप्तान कौन है - विराट कोहली
आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के विराट कोहली (Virat Kohli) पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद स्लो ओवर रेट की वजह से 24 लाख रुपये का फाइन लगा है।
पहली गलती पर गेंदबाजी करने वाली करने वाली टीम के कप्तान पर 12 साल का जुर्माना लगाया जाता है।
एक ही सीजन में दूसरी बार ऐसा होने पर कप्तान पर 24 साल का जुर्माना लगता है।
आरसीबी पर यह जुर्माना राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच के लिए लगा है।
7. हाल ही में किस बैंक ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के इनोवेशन हब के साथ साझेदारी की है - केनरा बैंक
केनरा बैंक ने रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) के साथ साझेदारी में “15G/15H फॉर्म का डिजिटल सबमिशन” नामक एक नई ग्राहक-अनुकूल सेवा शुरू की है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों की संतुष्टि को बढ़ाना है।
परियोजना के हिससे के रूप में, ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बैंक उन्नत एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग तकनीकों का उपयोग करेगा।
रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (आरबीआईएच) भारतीय रिजर्व बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहयोगी संस्था है।
इसका लक्ष्य वित्तीय समावेशन, दक्षता, लचीलापन और ग्राहक सेवा को बढ़ाना है।
8. तमिलनाडु में नौवहन मंत्रालय की प्रौद्योगिकी शाखा का उद्घाटन किसने किया - सर्बानंद सोनोवाल
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारतीय प्रौद्यागिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास के डिस्कवरी परिसर में बंदरगाहों, जलमार्गों और तटों के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी केंद्र (NTCPWC) का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के लिए ‘मेक इन इंडिया’ तकनीकी समाधानों को सक्षम बनाएगा और समग्र विकास को गति देगा।
NTCPWC, केंद्रीय नौवहन मंत्रालय की प्रौद्योगिकी शाखा का विस्तार किया जाएगा ताकि जलवायु परिवर्तन, समुद्री रोबोटिक्स, समुद्री सूचना विज्ञान और विश्लेषण, स्मार्ट मॉडलिंग और सिमुलेशन के क्षेत्रों में विश्व स्तरीय बहु-कार्यात्मक समुद्री प्रयोगशालाओं को शामिल किया जा सके।
9. हाल ही में किस राज्य के ‘मनामदुराई मिटटी’ के बर्तनों को GI टैग मिला है - तमिलनाडु
तमिलनाडु राज्य के ‘मनामदुराई मिटटी’ के बर्तनों को GI टैग मिला है।
इन बर्तनों ने तमिलनाडु के इस गांव को वैश्विक मानचित्र पर ला खड़ा किया है। शिवगंगई जिले का मानामदुरई मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए जाना जाता है।
मिट्टी और ताप का सही अनुपात इस उत्पाद को बहुत मजबूत बनाता है। इन बर्तनों को बनाने के लिए मुख्य कच्चा माल मिट्टी और पानी है।
10. RBI ने कितने बैंकों पर 44 लाख रुपये का जुर्माना लगाया - चार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विभिन्न नियमों के उल्लंघन के कारण 4 कोऑपरेटिव बैंकों पर 44 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
बैंक ने ये कार्रवाई नियमों के अनदेखी के कारण की है।
तमिलनाडु स्टेट एपेक्स को-ऑपरेटिव बैंक, बॉम्बे मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक, जनता सहकारी बैंक और बारां नागरिक सहकारी बैंक पर जुर्माना लगाया गया है।
इनमें से सबसे अधिक 16 लाख रुपये का जुर्माना चेन्नई स्थित तमिलनाडु स्टेट एपेक्स को-ऑपरेटिव बैंक पर लगा है।
Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।