img

26 September 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. 23 सितम्बर 2022 को कौन हॉकी इंडिया के अद्यक्ष चुने गए है - दिलीप टर्की

  • भारत के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की को शुक्रवार को निर्विरोध हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। 

  • उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के प्रमुख राकेश कत्याल और हॉकी झारखंड के भोला नाथ सिंह ने बाद में नाम वापस ले लिया जिसके बाद टिर्की को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। 

  • भोला नाथ महासचिव चुने गए।

  • उन्होंने 1996 अटलांटा, 2000 सिडनी और 2004 एथेंस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 

  • उन्होंने कुल 412 इंटरनेशनल मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वे तीन ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले इकलौते आदिवासी खिलाड़ी रहे। 

  • उन्होंने 2 मई 2010 को इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लेने का ऐलान किया।   

 2. कौनसी क्रिकेट टीम एक साल में वनडे, टी20 और टेस्ट में 10 विकेट से हारने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी  - इंग्लैंड

  • पाकिस्तान ने हाल ही में इंग्लैंड को दूसरे टी-20 मैच में 10 विकेट से हरा दिया। 

  • इंग्लैंड इस हार के बाद एक साल में तीनों फॉर्मेट में उन्हें 10 विकेट से हारने वाली पहली टीम रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

  • महत्वपूर्ण जानकारी →

  • वनडे इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे और अमेरिका के नाम सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। 

  • 18 ओवर में पूरी टीम पैविलियन लौट गई थी।

3. महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को कौनसी राज्य सरकार ‘मातृभूमि योजना’ पोर्टल लांच करेगी - उत्तर प्रदेश

  • यूपी सरकार महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) पर मातृभूमि योजना पोर्टल लांच करेगी।

  • यदि कोई व्यक्ति गांव में सामुदायिक भवन,  चिकित्सालय,  स्कूल,  कॉमन सर्विस सेंटर आदि का निर्माण अपने पूर्वज के नाम पर कराना चाहते हैं। 

  • उन्हें 60 फीसदी पैसा देना होगा, 40 फीसदी पैसे राज्य सरकार लगाएगी।

  • महत्वपूर्ण तथ्य

  • महात्मा गाँधी का जन्म - 2 अक्टूबर 1869

  • निधन - 30 जनवरी 1948

  • गांधी को महात्मा के नाम से सबसे पहले 1915 में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया था।

4. किसे हाल ही में भारतीय समाचार पत्र सोसाइटी (आईएनएस) का प्रेसीडेंट निर्वाचित किया गया है  - के राजा प्रसाद रेड्डी

  • 23 सितंबर (भाषा) तेलुगू दैनिक ‘साक्षी’ से जुड़े के. राजा प्रसाद रेड्डी शुक्रवार को इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) के अध्यक्ष चुने गये।

  • गठन    27 फरवरी, 1939

  • उद्देश्य    भारतीय समाचार पत्रों के हितों की रक्षा करना

  • मुख्यालय    रफी मार्ग, नई दिल्ली

 5. इजरायल और किस देश ने हाल ही में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुए लाल सागर में संयुक्त नौसैन्य अभियान किया है - अमेरिका

  • इजरायल और अमेरिका ने नौसैनिक युद्ध के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के लिए लाल सागर में एक संयुक्त नौसेना अभ्यास संपन्न किया। 

  • इजरायल की सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

  •  उद्देश्य →

  • सेनाओं के बीच सहयोग को मजबूत करना।

  • समुद्री क्षेत्र की साझा समझ के साथ-साथ ऑपरेशनल टूलबॉक्स के हिस्से के रूप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करना था।

 6. किसे हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का नया निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है - डीन डॉ एम श्रीनिवास

  • देश का सबसे प्रतिष्ठित हॉस्पिटल दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के नए निदेशक की शुक्रवार (23 सितंबर, 2022) को घोषणा कर दी गई।

  • श्रीनिवास को पांच साल की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए नियुक्त किया गया है।

  • नियुक्ति के समय श्रीनिवास हैदराबाद के सनथनगर में कर्मचारी राज्य बीमा कंपनी (ESIC) अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के डीन के रूप में कार्यरत थे।

  • एम्स के निवर्तमान निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया। 

  • डॉ. रणदीप गुलेरिया ने 28 मार्च 2017 को एम्स दिल्ली के डायरेक्टर का पद संभाला था।

7. हाल ही में पहली फ्लोटिंग फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन कहां किया गया -  इंफाल

  • केंद्रीय विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री डॉ आरके रंजन सिंह ने बुधवार को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में लोकतक झील में पहली फ्लोटिंग फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

  • प्रदर्शनी में 'आठ साल की सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण' के 88 मणिपुरी भाषा के क्रिएटिव और करीब 11 अनसुने मणिपुरी स्वतंत्रता सेनानियों के क्रिएटिव प्रदर्शित किए जा रहे थे।

8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को मासिक वजीफा देने की घोषणा की है -  पंजाब 

  • पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हायर ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार एक योजना शुरू करेगी 

  • राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मासिक वजीफा दिया जाएगा।

  • राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों को एक साल तक प्रतिमाह 8000 रुपये दिया जाएगा।

  • जूनियर खिलाड़ियों को प्रतिमाह 6000 रुपये मिलेंगे।

 9. हाल ही में G-20 अध्यक्षता के दौरान भारत किस देश को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित करेगा - बांग्लादेश 

  • भारत, G20 अध्यक्ष के तौर पर बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात को अतिथि देशों के रूप में आमंत्रित करेगा।

  • विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs- MEA) ने घोषणा की कि भारत वर्ष 2023 में नई दिल्ली में G-20 समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा।

  • 17वाँ G20 राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का शिखर सम्मेलन नवंबर 2022 में इंडोनेशिया में होगा।

  •  जिसके बाद भारत दिसंबर 2022 से G20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।

  • अध्यक्षता के दौरान भारत, इंडोनेशिया और ब्राज़ील ट्रोइका का गठन करेंगे। 

  • यह पहली बार होगा जब ट्रोइका में तीन विकासशील देश और उभरती अर्थव्यवस्थाएँ शामिल होंगी, जो उन्हें वैश्विक शक्तियों के मध्य बढ़त प्रदान करेंगी।

 10. हाल ही में ट्विटर पर 50 मिलियन फ़ॉलोअर्स वाले पहले क्रिकेटर कौन बने हैं - विराट कोहली 

  • भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के ट्विटर पर पांच करोड़ (50 मिलियन) फॉलोअर्स हो चुके हैं। 

  • इसके साथ ही कोहली दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम और ट्विटर दोनों जगहों पर पांच करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

  • साल 2020 में ही इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 50 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके थे। 

  • जून के महीने में कोहली ने इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स भी पूरे किए थे।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book