img

26 September 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. भारत ड्रोन शक्ति 2023 का उद्घाटन किस कैबिनेट मंत्री ने किया - राजनाथ सिंह

  • भारत ड्रोन शक्ति 2023 का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया है।

  • भारतीय वायु सेना के साथ मिलकर भारतीय ड्रोन संघ ने ‘भारत ड्रोन शक्ति-2023’ का आयोजन किया।

  • रक्षा मंत्री ने IAF प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी सहित शीर्ष सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से C-295 परिवहन विमान को भारतीय वायु सेना में शामिल किया।

2. हाल ही में किस देश ने रेलवे के सिग्नलिंग सिस्टम को विकसित करने के लिए भारत के इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ एक अनुबंध किया है - श्रीलंका

  • श्रीलंका ने रेलवे के सिग्नलिंग सिस्टम को विकसित करने के लिए भारत के इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ एक अनुबंध किया है।

  • श्रीलंका के परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने श्रीलंका रेलवे के साथ सिग्नलिंग सिस्टम के डिजाइन, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए भारत के इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • यह डील 14.90 मिलियन अमरीकी डॉलर में हुई है।

 

3. किस देश की महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेल 2023 में स्वर्ण पदक जीता - भारत

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेल 2023 में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

  • भारतीय टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही थी, भारतीय टीम ने श्रीलंका को 19 रनों से हराकर यह मैच जीता है।

  • भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 116 रन बनाये।

4. भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस को किस राज्य में लॉन्च किया गया - दिल्ली

  • केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में पहली ग्रीन हाइड्रोजन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस लॉन्च किया।

  • सरकार दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 15 और फ्यूल सेल बसें चलाने की योजना बना रही है, जिससे पॉल्यूशन कम किया जा सके।

  • साल 2050 तक हाइड्रोजन की ग्लोबल मांग चार से सात गुना बढ़कर 500-800 मिलियन टन होने की उम्मीद है। 

5. सितंबर 2023 को कहाँ ‘इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2023’ का आयोजन किया जायेगा - इंदौर

  • केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय मध्य प्रदेश के इंदौर में ‘इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2023’ का आयोजन कर रहा है।

  • कॉन्क्लेव में उन सभी 100 स्मार्ट शहरों की भागीदारी देखी जाएगी जो शहरी नवाचार में सबसे आगे रहकर शहर के विकास की प्रक्रिया में एक प्रतिमान परिवर्तन का नेतृत्व कर रहे हैं।

  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 27 सितंबर 2023 को इंडिया स्मार्ट सिटीज पुरस्कार प्रतियोगिता ISAC-2022 के चौथे संस्करण के विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

6. हाल ही में ‘वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व’ किस राज्य का नवीनतम टाइगर रिजर्व बना है - मध्य प्रदेश

  • वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश का नवीनतम टाइगर रिजर्व बना है।

  • मध्य प्रदेश ने 2022 की पशुगणना में राज्य के ‘बाघ स्टेट’ का दर्जा बरकरार रखा और प्रदेश में बाघों की संख्या 785 हो गई जो 2018 में 526 थी।

  • वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व' बाघों के लिए मध्य प्रदेश का 7वां संरक्षित निवास स्थान बन गया है।

7. हाल ही में किस राज्य में ‘करमा पूजा त्यौहार’ मनाया गया है - झारखंड

  • झारखंड के छोटानागपुर इलाके में इस पर्व को आदिवासी समुदाय के अलावा अन्य लोग भी में ‘करमा पूजा त्यौहार’ मनाया गया है।

  • इस त्योहार के जरिए प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ धर्म और और अधर्म के बीच की दूरियों को समाज को समझाने का प्रयास किया जाता है।

  • यह प्रकृति पर्व में गेहूं, जौ, मकई और चना के बीज को एक सप्ताह पहले बालू में रखा जाता है और फिर उसकी जब छोटी कोंपले निकलती है हौ तो उससे करमा पूजा की जाती है।

 

8. हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) के उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - भार्गव दास गुप्ता

  • भार्गव दासगुप्ता को 3 साल की अवधि के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के उपाध्यक्ष (बाजार समाधान) के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • वह वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी गैर-जीवन बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

  • उन्होंने शाखाओं, सहायक कंपनियों या प्रतिनिधि कार्यालयों के माध्यम से 14 देशों में अंतर्राष्ट्रीय संचालन की स्थापना का भी नेतृत्व किया।

9. आईबीएसए ब्लाइंड फुटबॉल इंटरकांटिनेंटल कप 2023 का आयोजन किस शहर में किया जायेगा - कोच्चि

  • आईबीएसए ब्लाइंड फुटबॉल इंटरकांटिनेंटल कप 2023' 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कोच्चि के कक्कानाड स्थित यूनाइटेड स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

  • टूर्नामेंट में कोस्टा रिका, चिली, पोलैंड, रोमानिया, ग्रीस, मिस्र, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, कोरिया गणराज्य और भारत की टीमें भाग लेंगी।

10. वनडे क्रिकेट इतिहास में किस टीम ने 3000 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है - भारत

  • वनडे क्रिकेट इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम ने 3000 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।

  • वेस्टइंडीज 2953 छक्कों के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान 2566 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर है।

  • भारत एकदिवसीय क्रिकेट में 3000 छक्के लगाने वाली पहली टीम है, और वह एक पारी में सबसे अधिक छक्के (39) लगाने वाली टीम भी है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book