img

27 December 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2035 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बन जाएगा, यह रिपोर्ट किसके द्वारा पब्लिश की गयी है -  सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च 

  • यूके की सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2035 तक भारत की इकॉनमी $10-ट्रिलियन तक पहुँच जाएगी। 
  • साथ ही इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2037 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी होगी। 
  • भारत वर्तमान में विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी है। 
  • इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले पांच वर्षों में भारत की वार्षिक जीडीपी ग्रोथ एवरेज 6.4% होने की उम्मीद है।

2. रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - अनिल कुमार लाहोटी 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन और सीईओ के रूप में अनिल कुमार लाहोटी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 
  • मौजूदा रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ वी के त्रिपाठी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे
  • लाहोटी 1984 के इंजीनियर बैच के भारतीय रेल सेवा के सदस्य हैं.। 
  • सरकार द्वारा एकीकृत रेलवे सेवा, भारतीय रेल प्रबंधन सेवा (IRMS)को अधिसूचित किए जाने के बाद रेलवे बोर्ड प्रमुख की यह पहली नियुक्ति है। 

3. इंडियन आर्मी के अगले इंजीनियर-इन-चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -  लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद वालिया 

  • लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद वालिया को भारतीय सेना के अगले इंजीनियर-इन-चीफ के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • वह लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह का स्थान लेंगे जो 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं।
  • वालिया भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। 
  • वह सिकंदराबाद में कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट और दिल्ली में राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज में इंस्ट्रक्टर भी थे।

4. केंद्रीय खेल मंत्री ने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022' का 'लोगो' लांच किया, इस गेम का आयोजन किस राज्य में होगा -  मध्य प्रदेश 

  • केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games) 2022 के लोगो का अनावरण किया है।
  • इस बार इन खेलों की मेजबानी मध्य प्रदेश कर रहा है।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स का यह पांचवां संस्करण होगा जिसका आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 के बीच किया जायेगा।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी. 

5. केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किस शहर में खेल विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया - उडुपी

  • केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उडुपी, कर्नाटक में खेल विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया है।
  • यह स्पोर्ट्स साइंस सेंटर एथलीटों और खेल वैज्ञानिकों को एक मंच पर लायेगा।
  • सरकार ने पांच साल की अवधि के दौरान खेल सुविधाओं में सुधार के लिए 2700 करोड़ रुपये और खेलो इंडिया गेम्स के लिए 3,136 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

6. किस संस्था ने 'केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सेवा कर समझौता आयोग' की स्थापना की है - सीबीआईसी

  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) द्वारा सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सेवा कर समझौता आयोग की स्थापना की गई है।
  • यह सीमा शुल्क अधिनियम, केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम और सेवा कर व्यवस्था के तहत जारी कारण बताओ अधिसूचनाओं को हल करने के लिय इसे लांच किया गया है।

7. हाल ही में 'राइट टू रिपेयर पोर्टल' और NTH मोबाइल ऐप, किस केन्द्रीय मंत्री द्वारा लांच किया गया है - पीयूष गोयल 

  • खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में 'राइट टू रिपेयर पोर्टल' (right to repair portal) और NTH मोबाइल ऐप (NTH mobile app) लांच किया है।
  • साथ ही उन्होंने नई दिल्ली में नेशनल कंस्यूमर हेल्पलाइन सेंटर का भी अनावरण किया।
  • इसके लिए उपभोक्ता मामलों के विभाग और IIT-BHU, वाराणसी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर भी किये गए है.।

8. फोर्ब्स के द्वारा जारी टॉप 25 सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला एथलीटों में किस भारतीय एथलीट को स्थान मिला है -  पी वी सिन्धु

  • फोर्ब्स ने सालाना कमाई (Forbes annual income List) करने वाले महिला खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। 
  • पी वी​ सिंधु​ इस लिस्ट में 12वें पायदान पर हैं। 
  • पी वी सिंधु टॉप 25 में एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। 
  • साल 2022 के दौरान टॉप 10 महिला एथलीटों में से आठ खिलाड़ियों ने 10 मिलियन डॉलर यानी 82.62 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो किसी पिछले साल की तुलना में दोगुना है।
  • फोर्ब्स की वेबसाइट के मुताबिक, यह मुकाम 2008 की रैंकिंग के दौरान सात महिलाओं ने छुआ था। 
  • दुनिया की 25 सबसे अधिक वेतन पाने वाली महिला एथलीटों ने 2022 में 285 मिलियन डॉलर की कमाई की। 
  • दुनिया में टॉप महिला खिलाड़ी कमाई लिस्ट में 51.1 मिलियन डॉलर के साथ जापान की नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी हैं। 
  • इसके बाद सेरेना विलियम्स (Serena Williams) 41.3 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

9. हाल ही में किस फुटबॉल प्लेयर को 2022 के लिए बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया है - बेथ मीड

  • बेथ मीड को 2022 के लिए बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया है क्योंकि वह टूर्नामेंट की खिलाड़ी और यूरो 2022 में शीर्ष स्कोरर थीं। 
  • बेथ मीड ने वेम्बली में फाइनल में जर्मनी को हराकर इंग्लैंड की पहली बड़ी महिला फुटबॉल ट्रॉफी जीती। 
  • 27 वर्षीय ने 2022 के पुरस्कार के लिए बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर के लिए बेन स्टोक्स और रोनी ओ’सुल्लीवन के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की।

10. नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का कौन सा संस्करण हाल ही में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित किया गया है - 10वां संस्करण

  • नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का 10वां संस्करण 23 दिसंबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुआ। 
  • केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री (MSME) नारायण राणे ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चार दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन किया। 
  • इस महोत्सव का उद्देश्य उत्तर पूर्व क्षेत्र के विविध जीवन, संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन को बढ़ावा देना है।
  • 2022 संस्करण में रंगारंग नृत्य नाटक, संगीत प्रदर्शन, फैशन शो, ओपन-माइक सत्र, इंटरैक्टिव सत्र, कला और फोटोग्राफी प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी।
  • ‘मेड इन नॉर्थ ईस्ट’ उत्पादों को प्रदर्शित करने वाली एक  प्रदर्शनी में एक एमएसएमई ज़ोन होगा, जिसमें उत्तर पूर्व भारत के 100 से अधिक एमएसएमई उद्यमी कृषि-बागवानी उत्पाद, हथकरघा, हस्तशिल्प, प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद आदि प्रदर्शित करेंगे।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book