img

27 February 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. महिला T20 वर्ल्ड कप 2023 का ख़िताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता, इस टूर्नामेंट का आयोजन किस देश में किया गया - दक्षिण अफ्रीका 

  • दक्षिण अफ्रीका के न्यूलैंड्स, केपटाउन ग्राउंड में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2023 में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 19 रनों से हराकर छठी बार यह ख़िताब अपने नाम किया।
  • फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 विकेट खोकर 156 रन बनाई थी।
  • T20 वर्ल्ड कप 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एशले गार्डनर ने प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का ख़िताब जीता।
  • वही फाइनल मैच में शानादर 74 रनों की पारी खेलने वाली बेथ मूनी को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
  • महिला T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी। 

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में शिवमोगा हवाईअड्डे का उद्घाटन किया - कर्नाटक

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के ग्रीन फील्ड शिवमोगा हवाईअड्डे का उद्घाटन किया साथ ही उन्होंने बेलगावी में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।
  • यह कमल के आकार का यह हवाई अड्डा लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है।
  • इसकी यात्री क्षमता प्रति घंटे 300 यात्रियों को संभालने की है. यह हवाई अड्डा 662.38 एकड़ में फैला है। 

3. यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा जारी इंटरनेशनल आईपी इंडेक्स में भारत की रैंक क्या है - 42

  • यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा जारी इंटरनेशनल आईपी इंडेक्स (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडेक्स) में भारत 55 प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में 42वें स्थान पर है।
  • यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अनुसार, भारत आईपी-संचालित नवाचार के माध्यम से अपनी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार की राह पर है।
  • इस इंडेक्स में संयुक्त राज्य अमेरिका पहले स्थान पर है, इसके बाद यूके और फ्रांस का स्थान है।
  • यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स इस वार्षिक रिपोर्ट में दुनिया की 55 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी अधिकारों के संरक्षण का मूल्यांकन किया गया है।

4. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन किस राज्य में किया - राजस्थान 

  • भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के बीकानेर में आयोजित होने वाले 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया।
  • इस संस्कृति महोत्सव का आयोजन बीकानेर के डॉ कर्णी सिंह स्टेडियम में किया जा रहा है।
  • राजस्थान में पहली बार 9 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
  • यह महोत्सव 25 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है।
  • इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित, बढ़ावा देना और लोकप्रिय बनाना है। 

5. कतर ओपन टेनिस 2023 का टाइटल किस खिलाड़ी ने जीता - डेनियल मेदवेदेव 

  • डेनियल मेदवेदेव ने कतर ओपन के फाइनल में एंडी मरे को सीधे सेटों में हराकर कतर ओपन टेनिस 2023 का टाइटल जीत लिया है।
  • यह मेदवेदेव का 17वां एटीपी टूर खिताब था।
  • अक्टूबर 2019 के बाद से अभी तक कोई एटीपी टाइटल नहीं जीत पाए है।
  • महिला वर्ग का एकल टाइटल पोलैंड की इगा स्वोटेक ने जीता. पुरुष युगल का ख़िताब रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने जीता।   

6. महिला T20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी कौन बनी है - शबनीम इस्माइल

  • दक्षिण अफ्रीका की शबनीम इस्माइल आईसीसी महिला टी20 विश्व कप इतिहास की सबसे सफल गेंदबाज बन गयी हैं।
  • इस्माइल ने 2009 से 2023 के बीच दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम का प्रतिनिधत्व किया है, जिसमें उन्होंने 32 मैच खेले है।
  • शबनीम इस्माइल ने इंग्लैंड की आन्या श्रुबसोल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने कुल 41 विकेट लिए है।
  • विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज पूनम यादव है, उन्होंने 18 मैचों में 28 विकेट लिए है।

7. वर्ष 2023 के मार्कोनी अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है - हरि बालकृष्णन 

  • कंप्यूटर वैज्ञानिक हरि बालकृष्णन को 2023 मार्कोनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • डॉ. बालकृष्णन मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस विभाग में प्रोफेसर हैं।
  • हरि बालकृष्णन ने 1993 में IIT मद्रास से कंप्यूटर विज्ञान में बीटेक के साथ स्नातक किया और 1998 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले से पीएचडी प्राप्त की थी।
  • मार्कोनी पुरस्कार कंप्यूटर वैज्ञानिकों के लिए एक शीर्ष सम्मान है जिसे अमेरिका स्थित मार्कोनी फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है।

8. हाल ही में लीकोरिस (मुलेठी) की खेती का आयोजन करने वाला पहला राज्य कौन सा है - हिमाचल प्रदेश

  • हिमाचल प्रदेश लीकोरिस (मुलेठी) की खेती का आयोजन करने वाला भारत का पहला राज्य बन जाएगा।
  • पहली बार मुलेठी (ग्लाइसीराइजा ग्लबरा) की रोपण सामग्री किसानों को व्यावसायिक रूप से खेती करने के लिए वितरित की गई।
  • भारत में मुलेठी की मांग अधिक है क्योंकि इसका उपयोग न केवल मसाले के रूप में किया जाता है बल्कि आयुर्वेदिक दवाओं में भी किया जाता है।
  • वर्तमान में, मुलेठी का भारत में बड़े पैमाने पर अफगानिस्तान, नेपाल और चीन जैसे देशों से आयात किया जाता है। 

9. हाल ही में भारतीय नौसेना ने समुद्री सुरक्षा में सूचना साझा करने के लिये किस देश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है -  सेशेल्स

  • भारत और सेशेल्स ने समुद्री सुरक्षा सहित प्रमुख क्षेत्रों में और व्हाइट शिपिंग जानकारी साझा करने पर छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जो कि दोनों देशों को गैर-सैन्य वाणिज्यिक जहाजों की पहचान और आंदोलन के बारे में डेटा का आदान-प्रदान करने में सक्षम बनाएगा। 
  • इसका उद्देश्य समुद्री डोमेन जागरूकता बढ़ाने, सूचना साझा करने और विशेषज्ञता विकास की दिशा में दोनों केंद्रों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है। 
  • IFC-IOR की स्थापना वर्ष 2018 में हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सूचना साझाकरण के लिए की गयी थी।  

10. हाल ही में एशिया आर्थिक संवाद किस शहर में शुरू हुआ है - पुणे

  • एशिया आर्थिक संवाद तीन दिवसीय आयोजन 23 फरवरी 2023 को पुणे, महाराष्ट्र में शुरू हुआ। 
  • इसकी सह-मेजबानी पुणे इंटरनेशनल सेंटर के सहयोग से की जा रही है।
  • यह संस्करण एशिया आर्थिक संवाद का सातवां संस्करण है। 
  • यह भू-अर्थशास्त्र पर विदेश मंत्रालय का वार्षिक प्रमुख कार्यक्रम है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book