img

27 June 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

 

 

1. ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट 2023 में बेंगलुरू कौन से स्थान पर रहा है - 20वें

  • स्टार्टअप जीनोम द्वारा हाल ही में जारी ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट 2023 (जीएसईआर 2023) दुनिया भर में स्टार्टअप पारिस्थितिक तंत्र का व्यापक विश्लेषण प्रदान करती है।

  • विभिन्न पारिस्थितिक तंत्रों में लाखों स्टार्टअप के डेटा के साथ, रिपोर्ट वैश्विक स्टार्टअप परिदृश्य में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करती है।

  • बेंगलुरु, जिसे भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में जाना जाता है, ने पिछले वर्ष की तुलना में दो स्थान ऊपर चढ़ते हुए सूची में 20 वां स्थान हासिल किया है।

2. केन्द्रीय खेल मंत्री ने किस शहर में अत्याधुनिक बीएसएफ हॉकी टर्फ ग्राउंड का उद्घाटन किया - जालंधर 

  • केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बीएसएफ परिसर जालंधर में नवनिर्मित अत्याधुनिक बीएसएफ हॉकी टर्फ ग्राउंड का उद्घाटन किया। 

  • इस नवनिर्मित स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए भारतीय हॉकी महासंघ से सभी आवश्यक मंजूरी मिल गई है।

  • बीएसएफ के महानिदेशक नितिन अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

3. ग्रीस में किस राजनेता ने पीएम के रूप में दूसरे कार्यकाल का चुनाव जीता है - क्यारीकोस मित्सोटाकिस 

  • ग्रीस में कंजर्वेटिव नेता और ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस ने ग्रीक पीएम के रूप में दूसरा कार्यकाल जीत लिया है।

  • 55 वर्षीय मित्सोटाकिस की न्यू डेमोक्रेसी पार्टी ने देश में संपन्न हुए चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। 

  • उन्होंने 8 जुलाई, 2019 से 24 मई, 2023 तक ग्रीस के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। 

  • यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। ग्रीस एक दक्षिणपूर्वी यूरोपीय देश है इसकी राजधानी एथेंस है।   

4. हिंदुस्तान यूनिलीवर के नए एमडी और सीईओ के रूप में किसे चुना गया है - रोहित जावा

  • रोहित जावा को हिंदुस्तान यूनिलीवर के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पद ग्रहण करेंगे। 

  • वह इस पद पर संजीव मेहता का स्थान लेंगे। 

  • कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुस्तान यूनिलीवर के एमडी और सीईओ के रूप में लगभग 21.43 करोड़ का वार्षिक वेतन लेंगे।

  • 1986 बैच के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ें रोहित दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल की है। 

5. वनडे क्रिकेट में लगातार तीन वनडे में पांच विकेट का हॉल लेने वाले पहले स्पिनर कौन बने है - वानिंदु हसरंगा

  • श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा वनडे क्रिकेट इतिहास में लगातार तीन बार पांच विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं।

  • उन्होंने यह उपलब्धि वनडे विश्व कप क्वालीफायर के दौरान आयरलैंड के खिलाफ हासिल की। 

  • श्रीलंका ने बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में आयरलैंड को 133 रनों से हरा दिया। 

  • उन्होंने इस मामले में दिग्गज पाकिस्तानी गेंदबाज वकार यूनिस की बराबरी कर ली है।

6. भारत में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से किसने 255.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर मंजूर किये है - वर्ल्ड बैंक

  • विश्व बैंक ने पूरे भारत में सरकारी संस्थानों में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से 255.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण को मंजूरी दे दी है।

  • यह फंडिंग अगले पांच वर्षों के दौरान लगभग 275 चयनित सरकारी-संचालित तकनीकी संस्थानों को सहायता प्रदान करेगी।

  • इसकी मदद से सालाना 350,000 से अधिक छात्रों को लाभ होगा।

7. भारत के किस गायक-संगीतकार को बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है - शंकर महादेवन

  • प्रसिद्ध गायक-संगीतकार शंकर महादेवन को इंग्लैंड में बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी (बीसीयू) द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान संगीत और कला के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए एक भेंट है। 56 वर्षीय शंकर महादेवन, शंकर-एहसान-लॉय के नाम से जाने जाने वाले अत्यधिक कुशल संगीत रचना तिकड़ी के एक प्रमुख सदस्य हैं। बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर फिलिप प्लोडेन ने बर्मिंघम में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।

8. हाल ही में किसने चेक LET गोल्फ खिताब जीता है - दीक्षा डागर

  • केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दीक्षा डागर को चेक लेडीज ओपन और लेडीज यूरोपियन टूर में जीत हासिल करने पर बधाई दी है। एक ट्वीट में उन्‍होंने कहा कि 22 वर्षीय दीक्षा की यात्रा न सिर्फ भारत के लिए बल्कि समूचे विश्व के लिए एक प्रेरणा है। श्री ठाकुर ने कहा कि दीक्षा डागर ओलंपिक्स और डेफलंपिक्स दोनों में स्‍पर्धा करने वाली इतिहास की एकमात्र भारतीय गोल्‍फ खिलाड़ी हैं। वे डेफलम्पिक्‍स चैम्पियन बनीं। यह लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) पर उनका दूसरा खिताब है। उन्होंने इससे पहले अपने पेशेवर करियर के शुरुआती साल 2019 में एलईटी का पहला खिताब (इन्वेस्टेक वुमन दक्षिण अफ्रीका ओपन) जीता था। वह 2021 में अरामको टीम सीरीज की विजेता टीम की सदस्य थी।

9. “परिवर्तन” शिखर सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन कहाँ किया जा रहा है - नई दिल्ली

  • दिल्ली स्थित इंडियन हैबिटेट सेंटर में 27 जून को परिवर्तन शिखर सम्मेलन कार्यक्रम होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में दुनियाभर से 50 स्पीकर, 20 इन्वेस्टर्स और 250 प्रतिभागी शामिल होंगे। 

  • जिसमें उद्योगों में जलवायु-स्मार्ट प्रौद्योगिकियों और स्थिरता अभ्यास के बीच संबंध को मजबूत करना, सार्वजनिक नीति और विनिर्माण के विशेषज्ञों के साथ इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ तकनीक हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करना है

10. हाल ही में किस राज्य में ऐतिहासिक खर्ची पूजा शुरू हुई है - त्रिपुरा

  • खर्ची पूजा या खारची पूजा त्रिपुरा का एक हिंदू त्योहार है। इस त्योहार में 14 हिन्दू देवी- देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है, जिन्हें त्रिपुरी लोगों के कुल देवता माना जाता है। त्यौहार में 14 देवता- शिव, दुर्गा, विष्णु, लक्ष्मी, सरस्वती, कार्तिक, गणेश, ब्रह्मा, अबधी (जल के देवता), चंद्र, गंगा, अग्नि, कामदेव और हिमाद्री (हिमालय) शामिल हैं। खारची पूजा मुख्य रूप से एक आदिवासी त्योहार है लेकिन इसकी उत्पत्ति हिंदू धर्म से हुई है।

 

 

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book