img

27 March 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही मे फ्रांस और UK देश ने किस एप को सार्वजनिक कर्मचारियों के काम के फोन पर प्रतिबंध लगाया है -  टिकटॉक एप को

  • यूरोपी आयोग के साथ-साथ ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और अब फ्रांस में सरकारों ने टिकटॉक के इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर दिया है।
  • चाइनीज मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के कर्माचरियों को उनके काम के फोन पर इस मनोरंजक एप्लिकेशन को डाउनलोड करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।  

2. प्रत्येक वर्ष 27 मार्च को कौन-सा दिवस मनाया जाता है  - विश्व रंगमंच दिवस

  • 1962 से दुनिया भर में हर साल 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। 
  • ह दिन उन लोगों के लिए एक उत्सव है जो "थिएटर" के मूल्य और महत्व को देख सकते हैं और सरकारों, राजनेताओं और संस्थानों को जगाने का कार्य कर सकते हैं। 
  • विश्व रंगमंच दिवस रंगमंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों, उनके सौंदर्य और महत्व को दर्शाता है। 

3. केंद्र सरकार ने हाल ही में महंगाई भत्ते में कितने प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है - 4 %

  • केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में4% की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। इसी के साथ अब केंद्रीय कर्मचारियोंका भत्ता बढ़कर 42% हो गया है।
  • इसके साथ ही कर्मचारियों और पेंशनधारियों को एरियर भी मिलेगा सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के करीब 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
  • यह 1 जनवरी 2023 से जून 2023 तक के लिए लागू है।

4. हाल ही मार्च 2023 में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा वैदिक विरासत पोर्टल का उद्घाटन कहाँ पर किया गया है - नई दिल्ली में

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज वैदिक हैरिटेज पोर्टल का उद्घाटन करेंगे। 
  • उद्देश्‍य - शोधकर्ताओं को वैदिक ज्ञान परंपराओं को समझने में सहयोग करना और जनसाधारण को प्राचीन ग्रंथों की सामान्‍य जानकारी देना है।
  • शोधकर्ताओं में वैदिक ज्ञान परंपराओं की समझ विकसित होगी बल्कि सामान्‍य लोगों को भी वेदों के बारे में जानकारी मिलेगी। 

5. हाल ही मे गणित का नोबेल “एबेल पुरस्कार 2023 किसे मिला- लुईस कैफरेली 

  • लुईस कैफरेली को 2023 का गणित का नोबेल एबेल पुरस्कार दिया गया है। 
  • उन्हें यह पुरस्कार गणित में नॉनलीनियर पार्शियल इक्वेशंस और फ्री-बाउंड्री प्रॉब्लम को लेकर दिए गए योगदान के लिए दिया गया है। 
  • एबेल पुरस्कार की स्थापना साल 2002 मे हुई।
  • पहली बार यह अवॉर्ड 2003 में जिएन पियरे को गणित के कई हिस्सों को आधुनिक बनाने हेतु दिया गया था।

6. किस देश ने एक नए पानी के नीचे परमाणु सक्षम हमला करने वाले ड्रोन का परीक्षण किया - उत्तर कोरिया

  • उत्तर कोरिया ने समुद्र के नीचे परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम एक विशेष ड्रोन का परीक्षण अभ्यास किया है।
  • कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बताया कि परीक्षण के दौरान ड्रोन 80 से 150 मीटर की गहराई पर 59 घंटे से अधिक समय तक पानी के भीतर  रहा। 
  • ड्रोन को 'अन्मैन्ड अंडरवाटर न्यूक्लियर अटैक क्राफ्ट, हेल' नाम दिया गया है।
  • उत्तर कोरिया ने दावा किया कि इस हथियार के हमले से रेडियोएक्टिव सुनामी आएगी। 

7. नागर महानिदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में सबसे अधिक महिला पायलट किस देश में है - भारत

  • नागर महानिदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा महिला पायलट भारत में हैं।
  • नागर विमानन महानिदेशालय ( DGCA) द्वारा 24 मार्च 2023 को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार , देश में 15 % पायलट महिलाएं हैं ।
  • नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार  यह  संख्या 5% वैश्विक औसत का तीन गुना है।

8. न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के नए प्रमुख के रूप में किसे चुना गया है - डिल्मा रूसेफ 

  • ब्राज़ील की पूर्व राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ को निर्विरोध न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) की नई अध्यक्ष चुनी गयी है।
  • एनडीबी एक बहुपक्षीय वित्तीय संस्थान है, जिसकी स्थापना ब्रिक्स समूह में शामिल देशों (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) द्वारा की गयी है।
  •  इसे पहले ब्रिक्स बैंक के नाम से जाना जाता था, इसका मुख्यालय शंघाई, चीन है। 

9. इसरो ने नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड (वनवेब) के कितने सैटेलाइट्स को एक साथ लांच किया - 36 

  • इसरो ने वनवेब से 36 सैटेलाइट लॉन्च किए हैं, इसके लिए इसरो ने LVM-3 रॉकेट का इस्तेमाल किया।
  •  ये सैटेलाइट्स, यूके स्थित नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड (वनवेब) के है। 
  • वनवेब ने इसरो के साथ 72 उपग्रहों को लोअर अर्थ ऑर्बिट में स्थापित करने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किया था। 
  • अक्टूबर 2022 में इसरो ने वनवेब के 36 सैटेलाइट्स लॉन्च किए थे।

10. महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में एक से अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय कौन बनी है - निकहत ज़रीन 

  •  26 वर्ष की निकहत जरीन ने लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बन कर इतिहास रचा। 
  • निकहत, मेरी कॉम के बाद एक से अधिक पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज बन गई है।
  • आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप-2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की महिला मुक्केबाजों ने चार गोल्ड जीते है। 
  • देश की शीर्ष मुक्केबाज निखत ज़रीन ने शानादर प्रदर्शन करते हुए अपने वर्ग में गोल्ड जीता है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book