img

27 September 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में किस राज्य ने बेटियो की सुरक्षा के लिए  "हमर बेटी – हमर मान" अभियान शुरू करने की घोषणा की है -  छत्तीसगढ़

  • छत्तीसगढ़ के सीएम भुपेश बघेल ने राज्य की बेटियों को सशक्त और सुरक्षित करने के उद्देश्य से हमर बेटी - हमर मान नाम से अभियान की शुरुआत की।

  • हमर बेटी - हमर मान के तहत राज्य की पुलिस की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी प्रदेश के सभी जिलो में स्कूल कॉलेजों में जाकर बेटियों को उनके कानूनो का गुड टच, बैड टच छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम सोशल मीडिया क्राइम से बचाव और अधिकार जैसी बातों पर मार्गदर्शन देगी।

  • छत्तीसगढ़ सीएम - भुपेश बघेल 

  • राज्यपाल - अनुसुइया ऊइके

  • लोकसभा सीट - 11

  • राज्यसभा सीट - 5

2. हाल ही में किसे भारतीय चिकित्सा अनुसन्धान परिषद् (ICMR) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है - डॉ. राजीव बहल

  • बहल से पूर्व डॉ. बलराम भार्गव का आईसीएमआर के महानिदेशक और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव के रूप में विस्तारित कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो गया।

  • भार्गव को इस पद पर 16 अप्रैल 2018 को चार साल के लिए नियुक्त किया गया था।

  • ICMR की स्थापना 15 नवंबर, 1911 को सर हरकोर्ट बटलर द्वारा इंडियन रिसर्च फंड एसोसिएशन (IRFA) के नाम से की गई थी। 

  • 1949 में इसका नाम बदलकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च कर दिया गया।

3. हाल ही में जानी मानी शख्सियत हिलेरी मेंटल का निधन हो गया, वो थी -  लेखिका

  • (द कन्वरसेशन) बुकर पुरस्कार विजेता डेम हिलेरी मेंटल अपार कौशल की धनी थीं, जिन्होंने अपने लेखन में मौलिकता को बरकरार रखते हुए साहित्य जगत में अपनी एक विशेष पहचान बनाई।

  • हिलेरी को मुख्य रूप से ब्रिटेन के शाही परिवार ट्यूडर के राजनीतिज्ञ थॉमस क्रॉमवेल के जीवन पर उनकी पुस्तकों के लिए याद किया जाएगा।

  • हिलेरी के उपन्यास ‘वुल्फ हॉल’ (2009) और ‘ब्रिंग अप द बॉडीज’ (2012) ने बुकर पुरस्कार जीते थे। 

  • हिलेरी एक बार से अधिक बार बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला थीं।

  • उनके उपन्यास ‘द मिरर एंड द लाइट’ (2020) को बुकर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।

4. हाल ही में किस राज्य में देश का पहला हिमस्खलन निगरानी रडार स्थापित किया गया - सिक्किम

  • हिमस्खलन-निगरानी रडार भारतीय सेना तथा रक्षा भू सूचना विज्ञान और अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE) द्वारा उत्तरी सिक्किम में 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है।

  • सेना और रक्षा भू-सूचना विज्ञान और अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने संयुक्त रूप से उत्तरी सिक्किम में भारत में अपनी तरह का पहला हिमस्खलन निगरानी रडार स्थापित किया है।

  • पुंग ल्हाब्सोल त्यौहार-  सिक्किम

  • लोसोंग त्यौहार-  सिक्कम

5. बाल विवाह को मिटाने के लिए  "अलीवा" पहल किस राज्य से सम्बंधित है - ओडिशा

  • ओडिशा की बाल विवाह रोकथाम रणनीति के अनुसार, राज्य का लक्ष्य 2030 तक बाल विवाह को समाप्त करना है।

  • ज़िले के आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध अलीवा नाम के रजिस्टरों में किशोरियों की जन्म पंजीकरण तिथि, आधार, परिवार का विवरण, कौशल प्रशिक्षण आदि का विवरण दर्ज होता है।

  • लड़की की उम्र को स्थानीय स्कूल के प्रधानाध्यापक, पिता, पर्यवेक्षक और बाल विवाह निषेध अधिकारी (CMPO) द्वारा अनुमोदित किया जाता है।

  • अब तक ज़िले में 48,642 किशोरियों की जानकारी अलीवा रजिस्टर में दर्ज है।

6. हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के संविधान में संशोधन और निर्वाचक मंडल तैयार करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किसे नियुक्त किया गया है - एल. नागेश्वर राव 

  • न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश राव देश में ओलंपिक के भविष्य को लेकर निष्पक्ष और विकास परक रवैया सुनिश्चित करेंगे।

  •  न्यायालय ने न्यायमूर्ति राव से कहा कि वह संविधान में संशोधन और 15 दिसंबर 2022 तक चुनाव कराने के लिए खाका तैयार करें।

  • Note - आदिल सुमरिवाला ने भारतीय ओलंपिक संघ के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला।

  • भारतीय ओलंपिक संघ ने नए चुनाव होने तक आदिल सुमरिवाला को संघ के अध्यक्ष के रूप में चुना है। 

  • आईओए के पूर्व अध्यक्ष डॉ नरिंदर ध्रुव बत्रा ने व्यक्तिगत कारणों से 18 जुलाई को आईओए के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

7. हाल ही में गणित में ब्रेकथ्रू पुरस्कार 2023 से किसे सम्मानित किया गया है - डेनियल स्पीलमैन

  • इस वर्ष लाइफ साइंस वर्ग में तीन पुरस्कार दिए गए जबकि, गणित और भौतिकी के लिए एक-एक पुरस्कार दिए गए।

  • इन पुरस्कारों की स्थापना सर्गेई ब्रिन, प्रिसिला चान और मार्क जुकरबर्ग, यूरी और जूलिया मिलनर और ऐनी वोज्स्की ने की थी।

  • सैद्धांतिक कंप्यूटर विज्ञान और गणित में कई खोजों के लिए येल विश्वविद्यालय के डैनियल स्पीलमैन को गणित में ब्रेकथ्रू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • ब्रेकथ्रू का प्रत्येक पुरस्कार में $3 मिलियन की राशि का होता है जो नोबेल पुरस्कार के विजेता के लिए दिए जाने वाले पुरस्कार $1 मिलियन से अधिक की राशि होती है।

  • पुरस्कार लाइफ साइंस, मौलिक भौतिकी और गणित के क्षेत्र में प्रदान किए जाते हैं।

  • ब्रेकथ्रू पुरस्कार, सिलिकॉन वैली उद्यमियों के एक समूह द्वारा 2010 में शुरू किया गया था।

8. रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में सतह से सतह पर मार करने वाली अतिरिक्त ब्रह्मोस मिसाइलों के अधिग्रहण के लिए किस एयरोस्पेस कंपनी के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं - ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड 

  • एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड 

  • भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड से 1700 करोड़ रुपये की डील की है।

  • नई ब्रह्मोस मिसाइल सरफेस-टू-सरफेस यानी सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। 

  • डिफेंस की भाषा में सतह से सतह यानी पोत से पोत न कि जमीन जमीन के लिए लैंड (Land) शब्द का उपयोग होता है।

  • ड्युल रोल कैपेबल मतलब लैंड-टू-सरफेस, सरफेस-टू-लैंड, सरफेस-टू-सरफेस, लैंड-टू-लैंड अटैक करने की क्षमता. यानी दुश्मन इस मिसाइल के दगते ही घनचक्कर बन जाएगा। 

  • उसे समझ ही नहीं आएगा कि किस तरह की मिसाइल से हमला हो रहा है।

9. हाल ही में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के माध्यम से सीमा पार लेनदेन को सक्षम करने के लिए किस कंपनी ने NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) के साथ भागीदारी की है -  टेरापे 

  • इसके साथ, सक्रिय UPI ID वाले भारतीय ग्राहक वैश्विक स्तर पर टेरापे द्वारा सक्षम QR स्थानों पर लेनदेन करने में सक्षम होंगे।

  • इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की अंतर्राष्ट्रीय शाखा है।

10. हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस शहर में  लोक मंथन कार्यक्रम के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया - गुवाहाटी 

  • लोकमंथन एक ऐसा अवसर है जहां देश के विभिन्न हिस्सों के कलाकार, बुद्धिजीवी और शिक्षाविद एकत्रित होते हैं।

  • इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में चर्चा, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनियां आयोजित की जाती हैं जो राष्ट्र की समृद्ध विविधता को प्रदर्शित करती हैं।

  • लोकमंथन का पहला संस्करण जो देश-काल-स्थिति पर केंद्रित था, 2016 में आयोजित किया गया था।

  • लोकमंथन का दूसरा संस्करण 2018 में आयोजित किया गया था जिसका विषय भारत बोध: जन गण मन था।

  • इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे।

  • केरल के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान, 24 सितंबर को समापन सत्र में मुख्य अतिथि होंगे।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book