img

27 September 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में ICICI Lombard  ने किसे MD & CEO के रूप में नियुक्त किया है - संजीव मंत्री

  • ICICI Lombard के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1 दिसंबर 2023 से कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के रूप में वर्तमान में कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजीव मंत्री की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

  • 2001 में स्थापित, कंपनी ने लगातार नवीन और ग्राहक-केंद्रित बीमा समाधान प्रदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।

  • आईसीआईसीआई लोम्बार्ड स्वास्थ्य बीमा , मोटर बीमा, यात्रा बीमा , गृह बीमा और बहुत कुछ सहित बीमा उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है।

2. हाल ही में किस राज्य में भारत पाक सीमा पर सांचू पोस्ट पर सीमा द्वार का उद्घाटन किया गया है - राजस्थान

  • राजस्थान के बीकानेर की सीमा चौकी सांचू में भव्य सीमा द्वारा का उद्घाटन किया गया।

  • सांचू पोस्ट को पर्यटन क्षेत्र के लिए विकसित किया जाएगा, ताकि देश के लोगों को सेना के जवानों की देश सेवा के लिए की जा रही कोशिशों से अवगत कराया जा सके।

  •  सीमा क्षेत्र को विकसित करने और इसे पर्यटन क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान बनाने पर बल दिया।

3. हाल ही में किसके द्वारा लिखित पुस्तक नेशन कॉलिंग का विमोचन किया गया - सोनल गोयल

  • सोनल गोयल की पहली पुस्तक 'नेशन कॉलिंग' होलिस्टिक अप्रोच टू यूपीएससी सिविल सर्विसेज एक्जामिनेशन का विमोचन किया गया।

  • स्तक का विमोचन मुख्य अतिथि केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू ने किया।

  • सोनल गोयल 2008 बैच की आईएस अधिकारी है।

 

4. किस राज्य सरकार ने मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है - मध्य प्रदेश

  • मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षा और कौशल क्षेत्र में अग्रणी संस्था मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है।

  • इस साझेदारी का उद्देश्य प्रदेश के 20 जनजातीय जिलों और 89 विकास खंडों में किशोरों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना और मास्टर ट्रेनर्स और शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों  को सशक्त बनाना है।

  • मैजिक बस मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जो इसके पूर्ण होने के बाद 9,000 शासकीय विद्यालयों में लगभग दस लाख किशोरों को लाइफ स्किल्स प्रदान करने के लिए 18,000 शासकीय  शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

5. दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जायेगा - वहीदा रहमान

  • दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से प्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान को सम्मानित किया जायेगा।

  • यह पुरस्कार 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।

  • यह घोषणा केंद्रिदीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने की है।

  • वहीदा रहमान ने प्यासा, कागज के फूल, चौदहवी का चांद, साहेब बीवी और गुलाम, गाइड, खामोशी और कई अन्य प्रमुख हिंदी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए बेहद ख्याति अर्जित की है।

  • आशा पारेख, चिरंजीवी, परेश रावल, प्रसेनजीत चटर्जी और शेखर कपूर दादा साहब फाल्के पुरस्कार चयन समिति का हिस्सा थे।

6. किस राज्य सरकार ने बेरोगजार युवाओं के लिए 'मुख्यमंत्री अल्पसंख्या उद्यमी योजना' शुरु करने की घोषणा की है - बिहार

  • बिहार सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री अल्पसंख्या उद्यमी योजना शरु करने की घोषणा की है।

  • इस योजना के तहत बेरोजगार अल्पसंख्यक महिला व पुरुष को उद्योग शुरु करने के लिए 10 लाख रुपए की राशि प्रदान की जायेगी। 

  • इस योजना का उद्देश्य राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना और बेरोजगार अल्पसंख्यक महिला पुरुष को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

7. हाल ही में फ्रांस ने किस देश से अपने राजदूत और सैनिकों को वापस बुलाया है -  नाइजर

  • फ्रांस ने नाइजर से अपने राजदूत और सैनिकों को वापस बुलाया है।

  • जुंटा के दबाव और प्रदर्शनों के बाद फ्रांस ने नाइजर से अपने सैनिकों को हटाने का निर्णय लिया है।

  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ के अनुसार वर्ष के अंत तक नाइजर से 1500 सैनिकों को हटा लिया जाएगा। 

  • नाइजर के सैन्य कर्नल अमादौ अब्द्रमाने ने अपने साथी सैनिकों और अधिकारियों के साथ आकर टीवी पर इस तख्तापलट का ऐलान किया था।

  • नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मद बजूम के तख्तापलट के बाद से फ्रांस ने देश में करीब 1500 सैनिकों को तैनात कर रखा है। 

8. हाल ही में किस राज्य के विश्वनाथ घाट को 2023 में भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चुना गया है - असम

  • पर्यटन मंत्रालय ने असम के विश्वनाथ घाट को 2023 में भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में घोषित किया है।

  • विश्वनाथ चरियाली शहर के दक्षिण में स्थित बिस्वनाथ घाट को ‘गुप्त काशी’ के नाम से जाना जाता है। 

  • 791 आवेदनों में से विश्वनाथ  घाट का चयन राज्य सरकार द्वारा असम में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए बड़े प्रयासों को दर्शाता है। 

  • असम, अपने विविध परिदृश्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, पर्यटकों के लिए आकर्षण की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है।

9. हाल ही में यूनिक्लो ने किस अभिनेत्री को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है - कैटरीना कैफ

  • जापानी कपड़ों की कंपनी यूनिक्लो ने बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

  • यह सहयोग यूनिक्लो की भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने और अपने फॉल-विंटर 2023 अभियान को बढ़ावा देने की रणनीति का हिस्सा है।

  • यूनिक्लो ने 2019 में भारतीय बाजार में अपनी शुरुआत की, वर्तमान में यह भारत में 10 स्टोर संचालित करता है।

10. हाल ही में चीन ने किस देश के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए 12 समझौतो पर हस्ताक्षर किए हैं - नेपाल

  • चीन ने नेपाल के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए 12 समझौतो पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • नेपाल के प्रधान मंत्री, पुष्प कमल दहल ने हाल ही में चीन की अपनी यात्रा समाप्त की, जिसके दौरान यह समझौते किए गए।

  • समझौतों में नेपाल के राष्ट्रीय योजना आयोग और चीन के राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के बीच सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन शामिल है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book