img

28 August 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्लास्टिक की पानी की बोतलों पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की है - असम

  • असम राज्य सरकार ने एक लीटर से कम की सिंगल यूज प्लास्टिक की पानी की बोतलों पर बैन लगाने की घोषणा की है। 

  • सरकार ने 2 अक्टूबर से 1 लीटर से कम मात्रा वाली पॉलीथीन टेरेफ्थेलेट (पीईटी) से बनी पीने के पानी की बोतलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

  • इस साल 2 अक्टूबर से राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई है।

  • 1000 मिलीलीटर से कम क्षमता वाली प्लास्टिक की पानी की बोतलों पर प्रतिबंध पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के दायरे में आता है।

2. हाल ही में किस राज्य की कैबिनेट ने 18 आवासीय स्कूलों को मंजूरी दी है - उत्तर प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 1250 करोड़ रुपये की लागत से केंद्र संचालित नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर 18 अटल आवासीय विद्यालयों को विकसित करने की मंजूरी दी है।

  • इन स्कूल में 6 से 12 तक की कक्षाएं होंगी, इन स्कूल की क्षमता 1000 छात्रों की होगी।

  • इनका निर्माण राज्य सरकार के बजट की धनराशि से कराया जा रहा है। 

  • इनमें प्रवेश लेने वाले बच्चों की शिक्षा पर होने वाला व्यय भी राज्य सरकार के बजट से होगा।

3. किस राज्य में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत की गई - उत्तराखंड

  • उत्तराखंड में 'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना' का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में किया।

  • इस योजना के माध्यम से राज्य की उन सभी महिलाओं को लाभ मिलेगा जो महिलाएं विभिन्न उत्पादों का निर्माण स्वयं कर रही हैं। 

  • 'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना' के तहत राज्य में कार्यरत तमाम महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक तौर पर बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। 

  • मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा लगाई गई सभी स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और उनसे उत्पादों के बारे में जानकारी ली।

4. हाल ही में इंडियन पंप मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कौन चुने गए है - के.वी. कार्तिक

  • तमिलनाडु के डेक्कन इंडस्ट्रीज के के. वी. कार्तिक को इंडियन पंप मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।

  • साउथ इंडिया इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (SIEMA) एजीएम का आयोजन आईपीएमए और एसआईईएमए द्वारा संयुक्त रूप से कोयंबटूर के होटल रेजीडेंसी टावर्स में किया गया था।

  • श्री कार्तिक IPMA के 39वें अध्यक्ष हैं, हाल ही में कोयम्बटूर में आयोजित IPMA की 72वीं वार्षिक आम बैठक में उन्हें चुना गया।

5. हाल ही में कौन-सा देश प्राकृतिक गैस उत्पादन में 60 प्रतिशत की वृद्धि करेगा - इजरायल

  • इज़राइल प्राकृतिक गैस उत्पादन में 60 प्रतिशत की वृद्धि करेगा

  • इज़राइल राज्य की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और प्राकृतिक गैस उद्योग में प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के लिए यह फैसला लिया है।

  • उत्पादन क्षमता में लगभग एक तिहाई वृद्धि स्थानीय बाजार के लिए है और इससे इजरायली अर्थव्यवस्था में प्राकृतिक गैस की मौजूदा खपत का लगभग 15-25 प्रतिशत आपूर्ति होने की उम्मीद है।

6. टेली-लॉ - 2.0 एकीकृत टेली-लॉ और न्याय बंधु ऐप कहां लॉन्च किया गया - नई दिल्ली

  • विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नई दिल्ली में न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए टेली-लॉ और न्याय बंधु एप्‍स को एकीकृत करने वाला टेली-लॉ - 2.0 लॉन्च किया। 

  • इससे आम नागरिकों को एकल पंजीकरण और टेली-लॉ के एकल गेटवे के माध्यम से कानूनी सलाह, कानूनी सहायता और कानूनी प्रतिनिधित्व प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

  • टेली-लॉ के लाभार्थियों की संख्या 50 लाख तक पहुंच गई है।

7. जल शक्ति मंत्रालय ने लघु सिंचाई (एमआई) योजनाओं पर कौन-सी जनगणना रिपोर्ट जारी की - 6वीं

  • जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने आज लघु सिंचाई योजनाओं पर छठी गणना रिपोर्ट जारी की।

  • इस रिपोर्ट के अनुसार, देश में 23.14 मिलियन लघु सिंचाई (एमआई) योजनाएं बताई गई हैं, जिनमें से 21.93 मिलियन (94.8%) भूजल (जीडब्ल्यू) और 1.21 मिलियन (5.2%) सतही जल (एसडब्ल्यू) योजनाएं हैं।

  • सतही जल योजनाओं में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड की हिस्सेदारी सबसे अधिक है।

पिछली गणना की तुलना में लघु योजनाओं में लगभग 14 लाख बीस हजार की वृद्धि हुई है।

8. उबले चावल पर सरकार द्वारा कितने प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया गया - 20%

  • केंद्र ने शुक्रवार देर रात तत्काल प्रभाव से उबले चावल पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगा दिया। 

  • चावल की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए लिया गया है। 

  • देश से निर्यात होने वाले कुल चावल में गैर-बासमती सफेद चावल की हिस्सेदारी लगभग 25 प्रतिशत है।

9. चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को क्या नाम दिया गया - शिव-शक्ति

  • जिस स्थान पर चंद्रयान -3 का चंद्रमा लैंडर उतरा, उस प्वाइंट को अब 'शिव शक्ति' के नाम से जाना जाएगा। 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की।

  • चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वो प्वाइंट अब “तिरंगा” कहलाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की।

10. हाल ही में किसको प्रतिष्ठित 14वें सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है - शुचिन बजाज

  • अमर उजाला ग्रुप के उजाला सिग्नस हेल्थकेयर शुचिन बजाज को प्रतिष्ठित सम्मान मिला है।

  • यह सम्मान देश में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं को और आगे बढ़ाने के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी जैसा है।

  • उजाला सिग्नस हेल्थकेयर के डायरेक्टर डॉक्टर शुचिन बजाज को सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड (इंडिया) से सम्मानित किया गया।

  • भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने उन्हें यह सम्मान दिया।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book